राजस्थान की 37 जिला परिषदों में आज मतदान, दिग्गजों की साख दांव पर, 8 जिलों में निर्दलीय बदल सकते हैं सियासी समीकरण

Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
Share
<br>जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सियासी घमासान, कई जिलों में कड़ा मुकाबला
जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सियासी घमासान, कई जिलों में कड़ा मुकाबला

राजस्थान में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में आज, 22 नवंबर को होने वाले मतदान में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कहीं विधायक अपनी पत्नी को जिला प्रमुख बनाने की कोशिश में हैं तो कहीं पूर्व मंत्री के बेटे और नेताओं की बहुएं चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस के पास 23 और भाजपा के पास 5 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत है, लेकिन 8 जिलों में निर्दलीय सदस्यों के रुख पर सबकी नजरें टिकी हैं। इन जिलों में निर्दलीय चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

37 जिला परिषदों में आज मतदान, नतीजों पर टिकी सबकी नजर

राजस्थान में पंचायत चुनाव के बाद अब जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए मुकाबला हो रहा है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में आज चुनाव कराया जा रहा है। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद मतगणना होगी और जिला प्रमुख के नाम सामने आएंगे।

चुनाव परिणामों के मुताबिक, कांग्रेस को 23 जिला परिषदों में और भाजपा को 5 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत मिला है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को केवल नागौर में बहुमत मिला है। वहीं, 8 जिलों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। यहां निर्दलीय सदस्य किंगमेकर की भूमिका में हैं।

भाजपा की नजर उन जिला परिषदों पर है, जहां पार्टी बहुमत से पीछे है। पार्टी निर्दलीय और दूसरे दलों के सदस्यों का समर्थन जुटाकर करीब दर्जनभर जिला परिषदों में जिला प्रमुख बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

कई राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस बार जिला प्रमुख चुनाव में कई बड़े नेताओं के परिवारों से जुड़े उम्मीदवार मैदान में हैं। दौसा में कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा को उम्मीदवार बनाया गया है। बीकानेर में कांग्रेस विधायक सुशीला डूडी की बहू निकिता डूडी जिला प्रमुख पद की प्रत्याशी हैं।

चूरू में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह की दावेदारी चर्चा में है। झुंझुनूं में पूर्व सांसद नरेंद्र खींचड़ की पुत्रवधू हर्षिनी कुलहरि और पूर्व सांसद संतोष अहलावत की पुत्रवधू दीक्षा भी जिला प्रमुख बनने की दौड़ में हैं।

इसके अलावा बूंदी में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी, बांसवाड़ा में कांग्रेस विधायक अर्जुन बामणिया के बेटे विकास बामणिया और राजसमंद में पूर्व भाजपा सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के बेटे करणवीर सिंह भी दावेदार हैं।

राजस्थान पंचायत चुनाव: दिग्गजों के परिवारों का रिपोर्ट कार्ड - राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे | Rajasthan Panchayat Elections: Report Card of Stalwarts' Families - Rathore's Son-Daughter-in-law Win, Kharra Family's Four Candidates Lose
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
20 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के पंचायत चुनाव में दिग्गज नेताओं की सियासी जमीन का हिसाब सामने आया है। चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू जीत गए, जबकि मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार हार गए। किसी नेता की बेटी ने बाजी मारी तो कहीं सांसद और विधायक के रिश्तेदार हार गए। नतीजों ने परिवारों के समीकरण बदले हैं।
राजस्थान के पंचायत चुनाव में दिग्गज नेताओं की सियासी जमीन का हिसाब सामने आया है। चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू जीत गए, जबकि मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार हार गए। किसी नेता की बेटी ने बाजी मारी तो कहीं सांसद और विधायक के रिश्तेदार हार गए। नतीजों ने परिवारों के समीकरण बदले हैं।

जयपुर में यशवीर सूरा और राजेश गुर्जर के बीच मुकाबला

जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सूरा को जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया है। सूरा जयपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 28 से सदस्य चुने गए हैं।

वहीं, भाजपा ने जयपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने बुधवार सुबह सूरा के नाम की आधिकारिक घोषणा की। अब दोनों दलों की नजर अपने-अपने सदस्यों के समर्थन पर है।

दौसा में विधायक की पत्नी बीना बैरवा उम्मीदवार

दौसा जिला परिषद में कांग्रेस ने विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा को जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने यहां कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना का नाम भी जिला प्रमुख की दावेदारी में सामने आया है। इस जिले में राजनीतिक परिवारों से जुड़े उम्मीदवारों को लेकर चर्चा है।

बीकानेर में डूडी और मेघवाल परिवार के बीच दावेदारी

बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस ने विधायक सुशीला डूडी की बहू निकिता डूडी को जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया है। यहां पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद राम मेघवाल की बेटी भी टिकट की दावेदारी कर रही थीं।

बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस के 30 और भाजपा के 8 सदस्य जीते हैं। ऐसे में कांग्रेस के भीतर उम्मीदवार को लेकर बनी स्थिति भी महत्वपूर्ण है। इस चुनाव को बीकानेर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: दिग्गजों की साख दांव पर, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते | Rajasthan Panchayat Elections: Dignitaries' Prestige at Stake, Political Fortunes to be Revealed Tomorrow
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते
19 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में गांवों की सत्ता का फैसला होने वाला है। शुक्रवार, 20 नवंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की मतगणना होगी। इस बार चुनाव केवल गांवों में भाजपा और कांग्रेस की ताकत तय नहीं करेंगे, बल्कि प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य और परिवार की साख की भी परीक्षा लेंगे। कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में मतगणना 17 दिसंबर को होगी।
राजस्थान में गांवों की सत्ता का फैसला होने वाला है। शुक्रवार, 20 नवंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की मतगणना होगी। इस बार चुनाव केवल गांवों में भाजपा और कांग्रेस की ताकत तय नहीं करेंगे, बल्कि प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य और परिवार की साख की भी परीक्षा लेंगे। कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में मतगणना 17 दिसंबर को होगी।

चूरू में राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू की दावेदारी

चूरू में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह जिला प्रमुख पद की दावेदार हैं। यहां भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। ऐसे में पार्टी को दूसरे सदस्यों का समर्थन जुटाना होगा।

अगर जोड़-तोड़ के जरिए कनिका सिंह जिला प्रमुख बनती हैं तो इसे चूरू की राजनीति में राजेंद्र राठौड़ के प्रभाव से जोड़कर देखा जाएगा। इस चुनाव में उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

झुंझुनूं में भाजपा के भीतर भी दावेदारी

झुंझुनूं जिला परिषद में भाजपा के सामने केवल दूसरी पार्टी की चुनौती नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर भी दावेदारी को लेकर खींचतान की संभावना है।

पूर्व सांसद नरेंद्र खींचड़ की पुत्रवधू हर्षिनी कुलहरि जिला प्रमुख पद की दावेदार हैं। वे पिछली बार भी जिला प्रमुख रह चुकी हैं। वहीं, पूर्व सांसद संतोष अहलावत की पुत्रवधू और पूर्व भाजपा विधायक शुभकरण चौधरी की बेटी दीक्षा भी इस पद की दौड़ में हैं। झुंझुनूं में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में यहां चुनाव का गणित और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

64 विला-कॉटेज मामला: IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, ACB कार्रवाई पर रोक की मांग | 64 Villa-Cottage Case: IAS Shikhar Agarwal Reaches Supreme Court, Demands Stay on ACB Action
64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
23 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़े 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राजस्थान हाईकोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। इसमें उन्होंने ACB की जांच, गिरफ्तारी और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़े 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राजस्थान हाईकोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। इसमें उन्होंने ACB की जांच, गिरफ्तारी और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

उदयपुर में दो झाला के बीच मुकाबला

उदयपुर जिला परिषद में कांग्रेस ने लालसिंह झाला को उम्मीदवार बनाया है। वे कांग्रेस देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा ने हिम्मत सिंह झाला को मैदान में उतारा है। हिम्मत सिंह विधानसभा चुनाव में वल्लभनगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं। इस तरह उदयपुर में दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार एक ही उपनाम वाले हैं और उनके बीच मुकाबला है।

अजमेर में पूजा भंसाली और दशरथ कंवर आमने-सामने

अजमेर में भाजपा ने पूजा भंसाली को जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया है। पूजा पहले सरपंच रह चुकी हैं। उनके पति अमित भंसाली भी भाजपा से जुड़े हैं। कांग्रेस ने दशरथ कंवर को प्रत्याशी बनाया है। दशरथ को पहली बार टिकट मिला और उन्होंने पहली बार में ही चुनाव जीत लिया। इसके अलावा भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा की भाभी सुनीता चौधरी भी जिला प्रमुख की दौड़ में हैं।

जयपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर: 81 सचिवों को मिलेगी चुनावी रणनीति और संगठन चलाने की ट्रेनिंग, राहुल गांधी और खड़गे होंगे शामिल | 10-Day National Training Camp of Congress in Jaipur: 81 Secretaries to Get Training on Election Strategy and Organization Management, Rahul Gandhi and Kharge to Attend
जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे
23 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
जयपुर एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बनने जा रहा है। कांग्रेस 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में दस दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। इसमें देशभर से 81 राष्ट्रीय सचिव शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 30 नवंबर को शिविर का उद्घाटन करेंगे। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 9 दिसंबर को समापन कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है।
जयपुर एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बनने जा रहा है। कांग्रेस 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में दस दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। इसमें देशभर से 81 राष्ट्रीय सचिव शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 30 नवंबर को शिविर का उद्घाटन करेंगे। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 9 दिसंबर को समापन कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है।

चित्तौड़गढ़ में निर्दलीय विधायक की पत्नी भी दावेदार

चित्तौड़गढ़ में निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की पत्नी सुशीला कंवर आक्या जिला प्रमुख पद की दावेदार हैं। वहीं, पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट (जगपुरा) की पत्नी रतनी देवी जाट भी इस पद की दौड़ में हैं।

दूसरे जिलों में भी नेताओं के परिवारों से उम्मीदवार

जिला प्रमुख चुनाव में कई अन्य जिलों में भी बड़े राजनीतिक परिवारों के सदस्य दावेदारी कर रहे हैं।

  • बूंदी: पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी जिला प्रमुख के दावेदार हैं।
  • बांसवाड़ा: कांग्रेस विधायक अर्जुन बामणिया के बेटे विकास बामणिया मैदान में हैं। इस चुनाव को अर्जुन बामणिया की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।
  • राजसमंद: पूर्व भाजपा सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के बेटे करणवीर सिंह जिला प्रमुख पद के दावेदार हैं।
  • दौसा: कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा उम्मीदवार हैं।
  • अजमेर: भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा की भाभी सुनीता चौधरी भी जिला प्रमुख की दौड़ में हैं।

जोधपुर में भाजपा ने लक्ष्मणराम चौधरी को उतारा

जोधपुर में भाजपा ने दो बार सरपंच रह चुके लक्ष्मणराम चौधरी को जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उनके अनुभव के आधार पर उन्हें मैदान में उतारा है।

8 जिलों में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर

राजस्थान की 8 जिला परिषदों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इन जिलों में निर्दलीय सदस्यों का समर्थन जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम तय कर सकता है।

इनमें शामिल हैं:

  1. बालोतरा
  2. बांसवाड़ा
  3. डीडवाना-कुचामन
  4. डीग
  5. डूंगरपुर
  6. खैरथल-तिजारा
  7. प्रतापगढ़
  8. सलूम्बर
इन सभी जगहों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा का इन जिलों पर विशेष फोकस है। नागौर में RLP को बहुमत मिला है, इसलिए वहां पार्टी जिला प्रमुख बनाने की स्थिति में है।

क्रॉस वोटिंग पर भी सदस्यता जाने का खतरा नहीं

पंचायतीराज चुनावों में दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होता। इसलिए जिला प्रमुख चुनाव में कोई सदस्य अपनी पार्टी के बजाय दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को भी वोट दे सकता है।

इन चुनावों में पार्टी व्हिप लागू नहीं होता। दूसरी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने पर सदस्य की सदस्यता भी खत्म नहीं होती। यही वजह है कि जिला प्रमुख चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच समर्थन जुटाने और सदस्यों को अपने साथ बनाए रखने की कोशिश चलती है।

कई बार किसी पार्टी के पास बहुमत होने के बावजूद उसका उम्मीदवार जिला प्रमुख नहीं बन पाता। वहीं, दूसरी पार्टी जोड़-तोड़ और समर्थन के दम पर कम सदस्यों के बावजूद पद हासिल कर सकती है।

किन जिलों में कौन-कौन से उम्मीदवार चर्चा में हैं?

जिलाउम्मीदवार/दावेदार
जयपुरयशवीर सूरा (कांग्रेस), राजेश गुर्जर (भाजपा)
दौसाबीना बैरवा (कांग्रेस)
उदयपुरलालसिंह झाला (कांग्रेस), हिम्मत सिंह झाला (भाजपा)
अजमेरपूजा भंसाली (भाजपा), दशरथ कंवर (कांग्रेस)
बीकानेरनिकिता डूडी (कांग्रेस)
जोधपुरलक्ष्मणराम चौधरी (भाजपा)
चूरूकनिका सिंह की दावेदारी
झुंझुनूंहर्षिनी कुलहरि और दीक्षा की दावेदारी
बूंदीमनीष सैनी की दावेदारी
चित्तौड़गढ़सुशीला कंवर आक्या और रतनी देवी जाट की दावेदारी
बांसवाड़ाविकास बामणिया की दावेदारी
राजसमंदकरणवीर सिंह की दावेदारी

आगे क्या?

मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और जिला प्रमुखों के नाम घोषित किए जाएंगे। नतीजों से साफ होगा कि बहुमत वाली पार्टियां कितनी जिला परिषदों में अपनी पसंद का उम्मीदवार जिताने में सफल रहीं और आठ जिलों में निर्दलीयों के समर्थन से किसके पक्ष में समीकरण बने।
Tags:
  • राजस्थान राजनीति
  • Rajasthan District Council Elections
  • District Head Elections Rajasthan
  • राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम
  • जिला परिषद चुनाव
  • बीजेपी कांग्रेस मुकाबला
  • 37 जिलों में चुनाव
  • क्रॉस वोटिंग
  • निर्दलीय पार्षद
  • जिला प्रमुख चुनाव 2026
52 लाख की कंपनी एक साल में 15 करोड़ की हुई, महादेव सट्टा किंग से जुड़े वकील की कमाई में 28 सौ फीसदी का इजाफा

By Arun Tiwari

52 लाख की कंपनी एक साल में 15 करोड़ की हुई, महादेव सट्टा किंग से जुड़े वकील की कमाई में 28 सौ फीसदी का इजाफा
लाड़ली बहना के पैसों से अंडा खाओ, मुर्गा खाओ... पर वोट कमल को ही देना! महिलाओं से बोले भाजपा विधायक

By Aman Vaishnav

लाड़ली बहना के पैसों से अंडा खाओ, मुर्गा खाओ... पर वोट कमल को ही देना! महिलाओं से बोले भाजपा विधायक
आईएएस पल्लवी मिश्रा ने IAS आदित्य शर्मा से की शादी, दादा DSP, पिता वकील तो भाई एमपी में SP पद पर हैं तैनात

By Aman Vaishnav

आईएएस पल्लवी मिश्रा ने IAS आदित्य शर्मा से की शादी, दादा DSP, पिता वकील तो भाई एमपी में SP पद पर हैं तैनात
पारस पोर्टल से लेकर उच्च शिक्षा तक की समीक्षा करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, शाम को इन्फ्लुएंसर्स का करेंगे सम्मान

By Harrison Masih

पारस पोर्टल से लेकर उच्च शिक्षा तक की समीक्षा करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, शाम को इन्फ्लुएंसर्स का करेंगे सम्मान
फाइनल एग्जाम से पहले उलझन में छात्र, एमपी बोर्ड ने बदला पैटर्न पर स्कूलों ने पुराने प्रारूप से ही ले लिए एग्जाम

By Aman Vaishnav

फाइनल एग्जाम से पहले उलझन में छात्र, एमपी बोर्ड ने बदला पैटर्न पर स्कूलों ने पुराने प्रारूप से ही ले लिए एग्जाम
आज दिल्ली और राजस्थान दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज दिल्ली और राजस्थान दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
तुम्हारी माई की...कागज पर सब कम्प्लीट है, तो पानी कहां जा रहा? खंडवा में अफसरों पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव

By Aman Vaishnav

तुम्हारी माई की...कागज पर सब कम्प्लीट है, तो पानी कहां जा रहा? खंडवा में अफसरों पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव