52 लाख की कंपनी एक साल में 15 करोड़ की हुई, महादेव सट्टा किंग से जुड़े वकील की कमाई में 28 सौ फीसदी का इजाफा

Arun Tiwari | Updated:
Share
महादेव ऐप के प्रमोटरों से 15 करोड़ का कनेक्शन, वकील की कंपनी में अचानक आया करोड़ों का उछाल
महादेव ऐप के प्रमोटरों से 15 करोड़ का कनेक्शन, वकील की कंपनी में अचानक आया करोड़ों का उछाल

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में ईडी ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पाठक को गिरफ्तार किया है। लेकिन उसकी कहानी सिर्फ 15 करोड़ रुपए के लेनदेन तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसी की नजर उस कारोबारी उछाल पर भी है, जो इसी दौरान उनकी कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड में दिखाई दिया।

दरअसल, वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी कंपनी येस्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का राजस्व महज 52 लाख 66 हजार रुपए था। लेकिन अगले ही साल यानी 2023-24 में कंपनी का टर्नओवर बढ़कर 15 करोड़ 55 लाख रुपए पहुंच गया। कंपनी की कमाई में करीब 2853 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यानी एक साल में कारोबार करीब 29.5 गुना बढ़ गया। अब ईडी इस अचानक हुई बढ़ोतरी और महादेव ऐप के प्रमोटरों से लेनदेन के बीच संबंध तलाश रही है।

हजारों करोड़ रुपए के महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच की एक नई कड़ी सामने आई है। इस बार जांच के केंद्र में दिल्ली का एक वकील है। उसका संपर्क सट्टा कारोबार के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से बताया जा रहा है। ईडी का आरोप है कि हिमांशु ने सौरभ चंद्राकर को भरोसा दिलाया था कि वह भारत में उसके खिलाफ चल रहे मामलों को निपटवा सकता है। इसके लिए उसने जजों और सरकारी अधिकारियों तक अपनी पहुंच होने का दावा किया। आरोप है कि इस भरोसे के बदले उसने 15 करोड़ रुपए हासिल किए। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक वकील ने सट्टा कारोबार के प्रमोटरों का इतना भरोसा कैसे जीत लिया कि वे उसे करोड़ों रुपए देने को तैयार हो गए।

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार? | Mahadev Satta Case: Lawyer Himanshu's 60 Crore Deal, Are ED-CBI Officers and Judges Connected?
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
24 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटरों को कानूनी शिकंजे से बाहर निकालने के लिए आखिर कितनी बड़ी बिसात बिछाई गई थी? दुबई के आलीशान विला में हुई बैठक, करोड़ों रुपए के कथित हवाला लेनदेन और केंद्रीय जांच एजेंसियों में ऊंची पहुंच के दावों ने अब इस मामले को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।

जजों और अधिकारियों तक पहुंच का भरोसा

सूत्रों की मानें तो ईडी की रिमांड अर्जी से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर ने पूछताछ में बताया कि अक्टूबर 2023 में हिमांशु को 15 करोड़ रुपए दिए गए थे। आरोप है कि वकील ने प्रमोटरों को भरोसा दिलाया था कि वह उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को प्रभावित कर सकता है। उसने यह भी दावा किया था कि जजों और वकीलों से उसकी बातचीत हो चुकी है और संबंधित मामलों में जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

सौरभ के बयान के मुताबिक, हिमांशु ने खुद को केवल कानूनी सलाह देने वाले वकील के रूप में पेश नहीं किया, बल्कि ऐसा प्रभाव बनाया कि वह जांच एजेंसियों और न्यायिक व्यवस्था के भीतर तक पहुंच रखता है। यही भरोसा करोड़ों रुपए के लेनदेन की वजह बना। बताया गया है कि अक्टूबर 2023 में भुगतान के बाद दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच दिल्ली और मुंबई के हवाला ऑपरेटरों के जरिए नकदी की अतिरिक्त किस्तें भी पहुंचाई गईं। दुबई में भी रकम देने का दावा किया गया है। ईडी अब इन लेनदेन के वास्तविक स्रोत, माध्यम और संभावित लाभार्थियों की जांच कर रही है।

महादेव ऐप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने शुभम सोनी को बताया असली प्रमोटर, खुद को किया बेगुनाह साबित | Mahadev App Case Takes New Turn: Saurabh-Ravi Name Shubham Soni as Real Promoter, Declare Themselves Innocent
महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर
23 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
महादेव सट्टा एप मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। करीब पांच साल से जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अब खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। दोनों ने सट्टेबाजी के पूरे कारोबार की जिम्मेदारी शुभम सोनी पर डाल दी है। उनका कहना है कि शुभम ही इस नेटवर्क का असली प्रमोटर था।

गिरीश तलरेजा की गिरफ्तारी से मजबूत हुआ भरोसा

ईडी की रिमांड अर्जी में भरोसा जीतने का एक दिलचस्प घटनाक्रम भी दर्ज है। इसमें लोटस365 डॉट कॉम से जुड़े पूर्व साझेदार और बुकी गिरीश तलरेजा का जिक्र है। सौरभ चंद्राकर के बयान के मुताबिक, तलरेजा से विवाद के बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जब तलरेजा जयपुर से भोपाल पहुंचा, तो सौरभ और रवि उप्पल ने उसकी लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी हिमांशु को दी।

आरोप है कि हिमांशु ने बताया कि भोपाल के एक होटल में ठहरे तलरेजा को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ घंटे बाद ईडी ने गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार कर लिया। इस घटनाक्रम ने महादेव ऐप के प्रमोटरों के बीच हिमांशु की साख बढ़ा दी। उन्हें लगने लगा कि वकील के पास केंद्रीय जांच एजेंसियों की गोपनीय गतिविधियों की जानकारी है और वह अपने संपर्कों के जरिए उनके मामलों को प्रभावित कर सकता है।

हालांकि, तलरेजा की गिरफ्तारी की जानकारी हिमांशु तक कैसे पहुंची और क्या वास्तव में उसे पहले से इसकी जानकारी थी, यह जांच का विषय है। ईडी इस घटनाक्रम की कड़ियां भी खंगाल रही है।

महादेव सट्टा ऐप: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में एबिक्स कंपनी और काली कमाई के सफेद करने का खुलासा | Mahadev Satta App: Ebix Company and Whitewashing of Black Money Revealed in Saurabh Chandrakar's Interrogation
महादेव एप संचालक सौरभ चंद्राकर ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए खरीदी थी कंपनी, ED की पूछताछ में सामने आया एबिक्स कंपनी का नाम
19 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कथित आर्थिक नेटवर्क से जुड़े नए तथ्य सामने आ रहे हैं। कस्टोडियल रिमांड पर चल रहे सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान एबिक्स कंपनी और कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां मिली हैं।

एक साल में कंपनी का टर्नओवर 2853 प्रतिशत बढ़ा

इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू हिमांशु की कंपनी येस्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का वित्तीय रिकॉर्ड है। ईडी ने कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों को भी जांच के दायरे में लिया है। एजेंसी के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक हिमांशु के पास कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी के राजस्व में एक साल के भीतर हुई वृद्धि के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की कमाई: ₹52.66 लाख
  • वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की कमाई: ₹15.55 करोड़
  • कमाई में इजाफा: 2853 प्रतिशत
  • एक साल में कारोबार का विस्तार: 29.5 गुना
यानी जिस कंपनी का राजस्व एक वित्त वर्ष पहले 52.66 लाख रुपए था, वह अगले ही वित्त वर्ष में 15.55 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। यह सामान्य कारोबारी वृद्धि नहीं, बल्कि जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव है। हालांकि, ईडी को यह पता लगाना है कि कंपनी की आय किन कारोबारी गतिविधियों से आई और उसका महादेव ऐप के प्रमोटरों से किसी तरह का संबंध था या नहीं।

कंपनी ने वर्ष 2025 में लैंड रोवर रेंज रोवर और महिंद्रा थार जैसी महंगी गाड़ियों के लिए भी लोन लिया था। ईडी कंपनी के वित्तीय लेनदेन और हिमांशु की संपत्ति से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

महादेव सट्टा कांड: मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी | Mahadev Satta Case: Mastermind Saurabh Chandrakar Gets Setback from Court, Accused to Remain in Jail till December 2
महादेव सट्टा कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी
19 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<strong>रायपुर। </strong>महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। 19 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेशी के बाद उसे 2 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। महादेव सट्टा मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई अब दो अलग-अलग मोर्चों पर आगे बढ़ रही है।

दुबई यात्राएं, हवाला और डिजिटल सबूत भी जांच के घेरे में

ईडी के मुताबिक, हिमांशु पिछले तीन वर्षों में कई बार दुबई गया था और वहां उसकी सौरभ चंद्राकर से मुलाकात हुई थी। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन मुलाकातों के दौरान क्या-क्या समझौते हुए और 15 करोड़ रुपए किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे।

जांच एजेंसी को डिजिटल साक्ष्यों में कुछ व्हाट्सऐप संदेश डिलीट किए जाने की जानकारी भी मिली है। मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद उसके मोबाइल फोन में मिले संदेशों और दूसरे आईफोन से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। ईडी को संदेह है कि कुछ संदेशों के जरिए उसे पूछताछ के दौरान क्या जवाब देना है, इस बारे में सलाह दी गई थी।

20 नवंबर को दुबई जाते समय हिमांशु को मुंबई एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर के आधार पर रोका गया था। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड को लेकर मुंबई की विशेष अदालत और बॉम्बे हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई चली। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद ईडी उसे रायपुर लेकर पहुंची। रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत ने उसे 28 नवंबर तक ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर सौंपा है।

हिमांशु के वकील ने ईडी के आरोपों पर सवाल उठाए हैं। बचाव पक्ष का कहना है कि उनके मुवक्किल को मिली रकम पेशेवर फीस थी, न कि किसी न्यायाधीश या अधिकारी को प्रभावित करने के लिए दिया गया पैसा। इसलिए फिलहाल 15 करोड़ रुपए के कथित भुगतान और कंपनी की कमाई में हुई वृद्धि, दोनों जांच एजेंसी के आरोप और जांच के विषय हैं।

अब ईडी के सामने कई बड़े सवाल

पूरे मामले में अब जांच का दायरा सिर्फ 15 करोड़ रुपए तक सीमित नहीं है। ईडी यह पता लगाना चाहती है कि इस रकम में से कितनी राशि वास्तव में हिमांशु के पास रही, कितनी आगे भेजी गई और क्या इस नेटवर्क में दूसरे वकील, बिचौलिए या प्रभावशाली लोग भी शामिल थे।

सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि एक साल में कंपनी का राजस्व 2853 प्रतिशत कैसे बढ़ गया। क्या यह कारोबार के विस्तार का नतीजा था या इसके पीछे कोई दूसरी वित्तीय गतिविधि थी? कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले हिमांशु की आय और संपत्ति में हुए बदलावों का हिसाब भी जांच का अहम हिस्सा है।

अब ईडी की पूछताछ से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि महादेव ऐप के प्रमोटरों को कानूनी राहत दिलाने का भरोसा देकर करोड़ों रुपए जुटाने का यह पूरा नेटवर्क कितना बड़ा था और इस खेल में वास्तविक हिस्सेदार कौन-कौन थे।
Tags:
  • महादेव सट्टा एप
  • Mahadev App
  • महादेव सट्टा किंग
  • Lawyer arrested
  • वकील गिरफ्तार
  • ED investigation
  • महादेव सट्टा केस
  • Mahadev Satta case
आईएएस पल्लवी मिश्रा ने IAS आदित्य शर्मा से की शादी, दादा DSP, पिता वकील तो भाई एमपी में SP पद पर हैं तैनात

By Aman Vaishnav

आईएएस पल्लवी मिश्रा ने IAS आदित्य शर्मा से की शादी, दादा DSP, पिता वकील तो भाई एमपी में SP पद पर हैं तैनात
पारस पोर्टल से लेकर उच्च शिक्षा तक की समीक्षा करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, शाम को इन्फ्लुएंसर्स का करेंगे सम्मान

By Harrison Masih

पारस पोर्टल से लेकर उच्च शिक्षा तक की समीक्षा करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, शाम को इन्फ्लुएंसर्स का करेंगे सम्मान
फाइनल एग्जाम से पहले उलझन में छात्र, एमपी बोर्ड ने बदला पैटर्न पर स्कूलों ने पुराने प्रारूप से ही ले लिए एग्जाम

By Aman Vaishnav

फाइनल एग्जाम से पहले उलझन में छात्र, एमपी बोर्ड ने बदला पैटर्न पर स्कूलों ने पुराने प्रारूप से ही ले लिए एग्जाम
आज दिल्ली और राजस्थान दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज दिल्ली और राजस्थान दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
तुम्हारी माई की...कागज पर सब कम्प्लीट है, तो पानी कहां जा रहा? खंडवा में अफसरों पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव

By Aman Vaishnav

तुम्हारी माई की...कागज पर सब कम्प्लीट है, तो पानी कहां जा रहा? खंडवा में अफसरों पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव
नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन यादव बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी

By Aman Vaishnav

नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन यादव बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी
बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा

By Aman Vaishnav

बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा