जूस की दुकान से दुबई के बुर्ज खलीफा तक, सौरभ चंद्राकर की चौंकाने वाली कहानी, भिलाई का लड़का बना दुबई का सट्टा किंग

Arun Tiwari | Nov 02, 2026, 16:08 IST
Share
कपड़े की दुकान से दुबई के आलीशान महलों तक: सौरभ चंद्राकर की फिल्मी और हैरान करने वाली कहानी
कपड़े की दुकान से दुबई के आलीशान महलों तक: सौरभ चंद्राकर की फिल्मी और हैरान करने वाली कहानी

Raipur. कभी भिलाई की कपड़ा दुकानों में 12 से 14 हजार रूपए महीने की नौकरी करने वाला सौरभ चंद्राकर आज देश के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टेबाजी मामलों में से एक, महादेव ऐप का प्रमुख प्रमोटर है। दुबई में 200 करोड़ रूपए की शादी, विदेशी नागरिकता, हजारों एजेंटों का नेटवर्क और करीब 1700 करोड़ रूपए की संपत्तियों पर ED की कार्रवाई।

सौरभ की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। अब ओमान से भारत लाए जाने के बाद वह फिर सुर्खियों में है। CBI उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं सौरभ की जिंदगी से जुड़े कुछ चर्चित किस्से।

12 हजार की नौकरी से शुरू हुआ सफर

सौरभ चंद्राकर भिलाई के एक सामान्य परिवार से आता है। उसके पिता नगर निगम में ग्रेड-4 कर्मचारी थे। सौरभ ने 12वीं तक पढ़ाई की और 17 साल की उम्र में काम शुरू कर दिया। 2014-15 में वह आकाश गंगा इलाके की कपड़ा दुकानों में नौकरी करता था। उसे 12 से 14 हजार रूपए महीने मिलते थे। इसी दौरान क्रिकेट सट्टे से उसका संपर्क हुआ और उसकी मुलाकात रवि उप्पल से हुई। बाद में दोनों की साझेदारी ने महादेव नेटवर्क की नींव रखी।

महादेव सट्टा: सौरभ चंद्राकर की पूछताछ से खुलेगा संरक्षण नेटवर्क का राज, कौन-कौन था हिस्सेदार? | Mahadev Satta: Saurabh Chandrakar's interrogation to reveal the secret of the protection network, who were the stakeholders?
सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार
02 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी के बाद जांच एजेंसियों की निगाहें अब प्रोटेक्शन मनी नेटवर्क पर टिक गई हैं। ओमान की राजधानी मस्कट से भारत पहुंचे सौरभ को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेशी है। इसके बाद उससे रिमांड पर पूछताछ की संभावना है।

जूस सेंटर से बेटिंग नेटवर्क तक

सौरभ ने भिलाई के नेहरू नगर में 'जूस फैक्ट्री' नाम से एक रेस्तरां भी शुरू किया था। दूसरी तरफ, वह सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़ता गया। 2018 के आसपास रवि उप्पल के साथ मिलकर नेटवर्क के विस्तार की दिशा में काम शुरू हुआ। मार्च 2022 में दुर्ग पुलिस की कार्रवाई के बाद इस संगठित सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा हुआ। अक्टूबर 2022 में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।

दुबई को बनाया कारोबार का ठिकाना

2019 में सौरभ दुबई पहुंचा। वहां रवि उप्पल को भी बुलाया गया। दोनों ने महादेव ऑनलाइन बुक के नाम से बेटिंग नेटवर्क खड़ा किया। आरोप है कि क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, पोकर और चुनावों तक पर ऑनलाइन दांव लगाए जाते थे। विदेश में बैठकर भारत समेत कई देशों में फैले नेटवर्क का संचालन किया जाता था।

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज | Mahadev Satta App Mastermind Saurabh Chandrakar Brought to India, Investigation into Crores of Betting and Hawala Network Intensifies
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
01 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाया गया है। सीबीआई की विशेष टीम उसे ओमान की राजधानी मस्कट से लेकर आई है। उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण को जांच की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब उसे रायपुर की सीबीआई विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

हजारों एजेंटों का साम्राज्य

महादेव ऐप का कारोबार पैनल ऑपरेटर, एजेंट और सब-एजेंट के जरिए फैलाया गया। ग्राहकों को आईडी और पासवर्ड देकर सट्टा खेलने की सुविधा दी जाती थी। अलग-अलग बैंक खातों के जरिए रकम का लेनदेन होता था। जांच एजेंसियों को इस नेटवर्क में बड़े पैमाने पर म्यूल खातों और हवाला के इस्तेमाल के संकेत मिले।

दुबई में 200 करोड़ की शादी

फरवरी 2023 में सौरभ की शादी दुबई में हुई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस समारोह पर करीब 200 करोड़ रूपए खर्च किए गए। मेहमानों को लाने के लिए निजी विमान लगाए गए। आलीशान होटल, भव्य सजावट और बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियों ने इस शादी को चर्चा में ला दिया। सनी लियोनी, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम और टाइगर श्रॉफ समेत कई चर्चित कलाकारों के नाम इस आयोजन से जुड़े।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी का झांसा देकर युवतियों से ऑनलाइन सट्टे का कारोबार, 300 युवतियां संदिग्ध | Instagram Friendship, Job Lure, Online Betting Business with Girls, 300 Girls Suspected
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी का झांसा और फिर युवतियों से ऑनलाइन सट्टे का कारोबार
23 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार कार्रवाई के बीच इस अवैध कारोबार के तौर-तरीकों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए युवतियों से संपर्क साध रहे हैं।

शादी के वीडियो से खुली लग्जरी जिंदगी की झलक

शादी फरवरी में हुई, लेकिन इसके वीडियो और तस्वीरें करीब पांच महीने बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए। मुंबई और नागपुर की इवेंट कंपनियों, डेकोरेटर्स और कलाकारों को आयोजन में शामिल किया गया था। इन तस्वीरों ने सौरभ की आलीशान जीवनशैली और खर्च के स्रोत को लेकर सवाल खड़े किए। इसके बाद शादी के खर्च की भी जांच हुई।

वानूआतू की नागरिकता लेने का मामला

जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज होने के बीच सौरभ और रवि उप्पल ने प्रशांत महासागर के देश वानूआतू की नागरिकता हासिल की। अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, सौरभ को 6 मई 2022 और रवि को 28 जून 2022 को पासपोर्ट जारी किए गए थे। एजेंसियों को आशंका थी कि विदेशी नागरिकता का इस्तेमाल भारतीय कानून और प्रत्यर्पण की कार्रवाई से बचने के लिए किया जा सकता है।

508 करोड़ के आरोप से मचा राजनीतिक तूफान

2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान ED ने दावा किया था कि महादेव ऐप के प्रमोटरों की ओर से करीब 508 करोड़ रूपए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंचाए जाने थे। इस दावे में शुभम सोनी और असीम दास के बयानों का हवाला दिया गया। भूपेश बघेल ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। यह मामला प्रदेश की राजनीति में बड़ा विवाद बना।

दुबई में शिव महापुराण कथा का आयोजन

दिसंबर 2024 में सौरभ और उसके परिवार की ओर से दुबई के ली मेरिडियन होटल में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित कराई गई। 9 से 11 दिसंबर तक चले इस आयोजन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें सौरभ अपने परिवार के साथ कथा सुनता दिखाई दिया। आयोजन को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं हुईं।

1700 करोड़ की संपत्तियों पर ED की कार्रवाई

मार्च 2026 में ED ने सौरभ चंद्राकर और उसके नेटवर्क से जुड़ी करीब 1700 करोड़ रूपए की 20 अचल संपत्तियां अटैच कीं। इनमें दुबई की 18 और दिल्ली की दो संपत्तियां शामिल बताई गईं। दुबई में बुर्ज खलीफा का अपार्टमेंट, दुबई हिल्स एस्टेट के विला और बिजनेस बे की संपत्तियां भी जांच के दायरे में आईं। ED के मुताबिक, इस मामले में अब तक 4336 करोड़ रूपए की संपत्तियां अटैच, सीज या फ्रीज की जा चुकी हैं।

अब जांच के केंद्र में सौरभ

ओमान से भारत लाए जाने के बाद सौरभ से पूछताछ में महादेव ऐप के वित्तीय नेटवर्क, हवाला कारोबार, विदेशी संपत्तियों और कथित संरक्षण तंत्र से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि इस पूरे कारोबार का पैसा किन लोगों तक पहुंचा और नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका थी। सौरभ की गिरफ्तारी से महादेव सट्टा मामले की कई अनसुलझी कड़ियों के सामने आने की संभावना है।
Tags:
  • सौरभ चंद्राकर
  • Saurabh Chandrakar
  • महादेव सट्टा एप
  • महादेव सट्टा
  • mahadev betting scam
  • mahadev satta case
  • महादेव सट्टा मामला
  • ऑनलाइन सट्टा
स्विट्जरलैंड में राजस्थान के तीरंदाजों का जलवा, प्रिया गुर्जर और सचिन चेची ने जीते सिल्वर मेडल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

स्विट्जरलैंड में राजस्थान के तीरंदाजों का जलवा, प्रिया गुर्जर और सचिन चेची ने जीते सिल्वर मेडल
राजस्थान में खेती की जमीन पर निर्माण के नए नियम 2 नवंबर से होंगे लागू, ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगा अप्रूवल

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में खेती की जमीन पर निर्माण के नए नियम 2 नवंबर से होंगे लागू, ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगा अप्रूवल
राजस्थान में सोलर बिजली की कटौती, अब महंगी खरीद की नौबत, आखिर कहां चूक गया ऊर्जा विभाग?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर बिजली की कटौती, अब महंगी खरीद की नौबत, आखिर कहां चूक गया ऊर्जा विभाग?
छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उप संचालक से लेकर इंस्पेक्टर तक 28 अफसरों के तबादले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उप संचालक से लेकर इंस्पेक्टर तक 28 अफसरों के तबादले
देवास में मस्जिद-दरगाह पर तोड़फोड़ का आरोप: चादर और झंडे जलाए, CCTV में कैद हुई घटना

By Arohi Raj

देवास में मस्जिद-दरगाह पर तोड़फोड़ का आरोप: चादर और झंडे जलाए, CCTV में कैद हुई घटना
1100 साल पुराना जैन मंदिर फिर होगा तैयार: विदिशा में ASI की बड़ी तैयारी, दो साल से ज्यादा चलेगा काम

By Manya Jain

1100 साल पुराना जैन मंदिर फिर होगा तैयार: विदिशा में ASI की बड़ी तैयारी, दो साल से ज्यादा चलेगा काम
भोपाल में खौफनाक वारदात: मां-पत्नी और 2 बच्चों के गले रेते, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

By Arohi Raj

भोपाल में खौफनाक वारदात: मां-पत्नी और 2 बच्चों के गले रेते, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव