बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
बारिश थमते ही एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बढ़ी ठंड, एमपी के गिरवर में पारा 8.4 डिग्री और राजस्थान के फतेहपुर में 4.3 डिग्री तक लुढ़का।
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होते ही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। छत्तीसगढ़ में भी आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। राजस्थान के शेखावाटी इलाके में रात की ठंड बहुत बढ़ गई है, जहां सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 4.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 25 नवंबर 2026
मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक प्रदेश में पिछले तीन दिनों से चक्रवात अकवान और ट्रफ का असर था। इसके चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश हुई। बारिश के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी। अब मौसम सिस्टम आगे बढ़ चुका है और बारिश भी थम गई है। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन के साथ रात में भी ठंड बढ़ने लगी है।
बीती रात भोपाल सबसे ठंडा
ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, जबलपुर में 12.6 डिग्री और इंदौर में 13.2 डिग्री रहा। वहीं दमोह में 9.2 डिग्री, कटनी के करौंदी में 10.2 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा में 10.6 डिग्री और रायसेन-रीवा में 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
इसके अलावा गुना में 11.8 डिग्री, दतिया, छिंदवाड़ा और श्योपुर में 12 डिग्री, बैतूल में 12.7 डिग्री और नौगांव में 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रतलाम, खजुराहो, सतना, उमरिया, धार, नरसिंहपुर, शिवपुरी, खंडवा, टीकमगढ़, सीधी और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।
आगे और बढ़ेगी ठंड, 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
अभी दो मौसम सिस्टम एक्टिव
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 25 नवंबर 2026
अगले 2 दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा
बारिश के आसार नहीं, मौसम रहेगा साफ
पेंड्रा रोड में सबसे कम 14 डिग्री तापमान
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 25 नवंबर 2026
फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश, शीतलहर या कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। इसका असर खासकर उत्तरी राजस्थान, शेखावाटी और पश्चिमी जिलों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन सुबह और रात में ठंड महसूस होगी।
पिछले 24 घंटे में शेखावाटी इलाके में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 4.3 डिग्री तापमान रहा। वहीं नागौर में रात का पारा गिरकर 5.6 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के बाकी ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से ऊपर रहा।
दूसरी ओर बाड़मेर 31.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि उत्तरी और शेखावाटी इलाकों में रातें ज्यादा ठंडी रहेंगी।
फतेहपुर, सीकर, नागौर और चूरू में बढ़ी ठंड
नागौर में रात का तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां रात में पारा 5 से 7 डिग्री और दिन में 28 से 29 डिग्री तक रह सकता है। वहीं चूरू में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
MP में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, आज अधिकारियों का प्रशिक्षण, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 40 सवाल
By Sandeep Kumar
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma