उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन
Mukesh Sharma | Updated:
300 करोड़ के प्रोजेक्ट पर ब्रेक, हाईकोर्ट ने खारिज की कंपनी की अपील
हाईकोर्ट ने कहा है कि कोई कंपनी औद्योगिक इस्तेमाल के लिए दी गई सरकारी जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकती। अदालत ने कोटा के डीसीएम रोड स्थित जेके सिंथेटिक्स की 271.40 एकड़ औद्योगिक जमीन की सात लीज डीड निरस्त करने के जिला कलेक्टर के फैसले को बरकारर रखा है।चीफ जस्टिस संजय के.अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की बैंच ने यह आदेश अरफात पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की विशेष अपीलें खारिज करते हुए व सिंगल बैंच के 28 सितंबर 2026 के फैसले को बरकरार रखते हुए दिया। अदालत ने माना कि औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और पूर्व कर्मचारियों के पुनर्वास की शर्तों का पालन नहीं किया गया। कंपनी सुप्रीम कोर्ट के फैसले में मिली रूपांतरण के लिए आवेदन करने की छूट को लीज की मूल शर्तों से बचने का आधार नहीं बना सकती।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सार्वजनिक उद्देश्य के लिए आवंटित कीमती सरकारी जमीन का इस्तेमाल निजी व्यावसायिक हितों के लिए नहीं किया जा सकता। कंपनी को बीमार उद्योग के पुनर्वास और श्रमिकों की देनदारियां पूरी करने की शर्तों पर जमीन दी गई थी, लेकिन इन उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हुई।
राज्य सरकार ने कोटा के लघु औद्योगिक क्षेत्र में जेके सिंथेटिक्स लिमिटेड को वर्ष 1958 और 1965 में 99 वर्ष की लीज पर कुल 271.39 एकड़ जमीन आवंटित की थी। कंपनी के घाटे में जाने के बाद वर्ष 1998 में उसे बीमार औद्योगिक इकाई घोषित किया गया। इसके बाद औद्योगिक परिसर के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू हुई।
अरफात पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 15 करोड़ रुपए के नकद प्रतिफल और 4,197 श्रमिकों की देनदारियों का जिम्मा लेने की शर्त पर कोटा कॉम्प्लेक्स का अधिग्रहण करने का समझौता किया। औद्योगिक एवं वित्तीय पुनर्निर्माण के लिए गठित अपीलीय प्राधिकरण (एएआईएफआर) ने वर्ष 2005 में पुनर्वास योजना को मंजूरी दी।
इसके बाद 17 मार्च 2007 को जिला कलेक्टर कोटा ने कंपनी के पक्ष में अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों के लिए सात लीज डीड निष्पादित कीं। इनमें नायलॉन, एक्रिलिक, पॉलिएस्टर सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयां शामिल थीं। लीज की शर्त में प्रावधान था कि शर्तों का उल्लंघन होने पर जमीन वापस राज्य सरकार को मिल जाएगी।
कंपनी ने सात में से केवल एक एक्रिलिक प्लांट शुरू किया, लेकिन अक्टूबर 2007 में आग लगने के बाद यह भी बंद हो गया। शेष छह औद्योगिक इकाइयां शुरू नहीं की जा सकीं। दूसरी ओर, पूर्व कर्मचारियों की देनदारियों और पुनर्नियोजन से संबंधित शर्तें भी पूरी नहीं हुईं। कंपनी ने औद्योगिक इस्तेमाल के बजाय जमीन पर जन आवास योजना और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति लेने का प्रयास किया। रीको के माध्यम से जमीन के व्यावसायिक रूपांतरण की कोशिश भी हुई, लेकिन राज्य सरकार ने संबंधित आदेश निरस्त कर दिए।
सुप्रीम कोर्ट ने रीको की ओर से दी गई अनुमति रद्ध करते हुए स्पष्ट किया था कि जमीन का स्वामित्व राज्य सरकार के पास है। हालांकि, कंपनी को राजस्थान इंडस्ट्रियल एरिया अलॉटमेंट रूल्स, 1959 के तहत राज्य सरकार के समक्ष जमीन के रूपांतरण के लिए नया आवेदन करने की स्वतंत्रता दी गई थी।
इसके बाद कंपनी ने पर्यटन नीति के तहत जमीन पर दो होटल और रिसॉर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया। करीब 300 करोड़ रुपए के पर्यटन प्रोजेक्ट का हवाला देते हुए कंपनी ने रोजगार के नए अवसर पैदा होने की दलील दी। जिला कलेक्टर ने 7 मार्च 2025 को प्रस्ताव खारिज कर दिया। इसके बाद 16 जून 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 24 जून 2025 को सातों लीज रद्ध कर जमीन राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया। सिंगल बैंच ने 28 सितंबर,2026 को कंपनी की याचिका खारिज करते हुए कलक्टर की कार्यवाही को सही ठहराया था और अब डिविजन बैंच ने भी कंपनी की अपील खारिज कर दी है।
जेके सिंथेटिक्स को दी थी जमीन:
अरफात पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 15 करोड़ रुपए के नकद प्रतिफल और 4,197 श्रमिकों की देनदारियों का जिम्मा लेने की शर्त पर कोटा कॉम्प्लेक्स का अधिग्रहण करने का समझौता किया। औद्योगिक एवं वित्तीय पुनर्निर्माण के लिए गठित अपीलीय प्राधिकरण (एएआईएफआर) ने वर्ष 2005 में पुनर्वास योजना को मंजूरी दी।
इसके बाद 17 मार्च 2007 को जिला कलेक्टर कोटा ने कंपनी के पक्ष में अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों के लिए सात लीज डीड निष्पादित कीं। इनमें नायलॉन, एक्रिलिक, पॉलिएस्टर सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयां शामिल थीं। लीज की शर्त में प्रावधान था कि शर्तों का उल्लंघन होने पर जमीन वापस राज्य सरकार को मिल जाएगी।
सात में से छह यूनिट शुरू ही नहीं हुईं :
सुप्रीम कोर्ट ने आवेदन की छूट दी:
इसके बाद कंपनी ने पर्यटन नीति के तहत जमीन पर दो होटल और रिसॉर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया। करीब 300 करोड़ रुपए के पर्यटन प्रोजेक्ट का हवाला देते हुए कंपनी ने रोजगार के नए अवसर पैदा होने की दलील दी। जिला कलेक्टर ने 7 मार्च 2025 को प्रस्ताव खारिज कर दिया। इसके बाद 16 जून 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 24 जून 2025 को सातों लीज रद्ध कर जमीन राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया। सिंगल बैंच ने 28 सितंबर,2026 को कंपनी की याचिका खारिज करते हुए कलक्टर की कार्यवाही को सही ठहराया था और अब डिविजन बैंच ने भी कंपनी की अपील खारिज कर दी है।
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
By Sandeep Kumar
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
By Arohi Raj
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
By Umeshwari Baghel
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
By Raghvendra Singh Rathore
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
By Umeshwari Baghel
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
By VINAY VERMA