सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला

Mukesh Sharma | Updated:
Share
<br>राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर किरोड़ी ने दी सफाई
राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर किरोड़ी ने दी सफाई

राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा के भीतर हार के कारणों पर मंथन चल रहा है। इसी बीच कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के एक बयान ने प्रदेश की सियासत में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को हवा दे दी। सोमवार को हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने का उदाहरण देने वाले किरोड़ी ने मंगलवार को सफाई देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चुनावी रणनीति बनाने में माहिर है और उसी रणनीति के दम पर पार्टी को जीत मिलती है।

किरोड़ी के बयान और अगले ही दिन आई सफाई ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पहले से ही संगठन और सरकार में मंथन चल रहा है। ऐसे समय में उनके बयान को राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा गया। हालांकि, किरोड़ी ने अपने बयान में सीधे तौर पर राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की मांग नहीं की थी।

हरियाणा का उदाहरण देकर क्या संदेश दे गए थे किरोड़ी?

सोमवार शाम भाजपा कार्यालय में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से किए जा रहे लिटमस टेस्ट वाले दावों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि लिटमस टेस्ट तो 2023 में ही हो चुका है, जब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मनोहरलाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था और भाजपा को बहुमत मिला। ऐसा ही यहां भी हो जाएगा।

इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। उनके शब्दों का अर्थ यह निकाला गया कि जिस तरह हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के बाद भाजपा को बहुमत मिला, उसी तरह राजस्थान में भी नेतृत्व परिवर्तन पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है। पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इस बयान ने भाजपा के अंदरूनी समीकरणों पर चर्चा तेज कर दी।

हालांकि, मंगलवार को किरोड़ी ने अपने बयान की अलग व्याख्या करते हुए कहा कि उनका आशय मुख्यमंत्री बदलने से नहीं था। वह यह बताना चाहते थे कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चुनावी रणनीति बनाने में सक्षम है। उन्होंने पश्चिम बंगाल और बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की जीत को लेकर दावे नहीं किए जा रहे थे, वहां भी पार्टी को सफलता मिली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विकास के बेशुमार काम हुए हैं और लगातार हो रहे हैं और उन्हें उनके नेतृत्व पर पूरा विश्वास है।

हार का अंदाजा नहीं था, अब कमियों पर मंथन:

पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर कृषि मंत्री ने स्वीकार किया कि पार्टी को हार का अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कुछ कमियां रही होंगी। अब उन कमियों पर चिंतन और मंथन किया जा रहा है। सुधार करके जनता का विश्वास दोबारा जीता जाएगा।

कांग्रेस की जीत पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दी, क्योंकि उसने जनता के मुद्दों पर कभी कोई आंदोलन नहीं किया। वहीं, सरकार और प्रशासन में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के सवाल पर किरोड़ी ने कहा कि अधिकारी काम कर रहे हैं, लेकिन निचले स्तर पर सुस्ती रही। इसी वजह से जनता में नाराजगी पैदा हुई।

डोटासरा पर भी साधा निशाना :

कृषि मंत्री ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब से डोटासरा पीसीसी चीफ बने हैं, तब से उन्हें घमंड हो गया है। वह कुछ भी बोल देते हैं और बेलगाम हो गए हैं। किरोड़ी ने आरोप लगाया कि डोटासरा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चुनौती दे डाली, जबकि गहलोत ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।

मंत्री के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, कार्यकर्ताओं की नाराजगी बनी वजह | Minister's Son Files Independent Nomination, Worker Discontent Becomes Reason
Rajasthan Top News: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-कार्यकर्ताओं में नाराजगी
15 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान पंचायती राज चुनाव में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने निर्दलीय नामांकन भरा है। वे श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से मैदान में हैं। उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा। वजह ढाई साल से कार्यकर्ताओं की नाराजगी बताई। लेकिन उन्होंने खुद को भाजपा की विचारधारा से जुड़ा बताया है।
राजस्थान पंचायती राज चुनाव में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने निर्दलीय नामांकन भरा है। वे श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से मैदान में हैं। उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा। वजह ढाई साल से कार्यकर्ताओं की नाराजगी बताई। लेकिन उन्होंने खुद को भाजपा की विचारधारा से जुड़ा बताया है।

विवादों से पुराना नाता, फिर चर्चा में आए किरोड़ी

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव और विवादों से भरा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से नाराजगी के बाद वह भाजपा छोड़कर अलग पार्टी बना चुके हैं और निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्ष 2008 में उनकी पत्नी गोलमा देवी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री बनी थीं। वर्ष 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर लगातार सक्रिय रहने वाले भाजपा नेताओं में किरोड़ी प्रमुख रहे।

वर्ष 2023 में पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया और दीया कुमारी तथा प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, तब किरोड़ी की नाराजगी की चर्चाएं सामने आई थीं। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी तकलीफ जाहिर नहीं की।

नवंबर 2024 में दौसा विधानसभा उपचुनाव में अपने छोटे भाई जगमोहन मीणा को चुनाव लड़ाने के बाद उनकी हार हुई तो किरोड़ी ने मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया था। उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। काफी समझाइश के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लेकर कृषि विभाग का काम संभाला।

एसीबी की कार्रवाई के बाद भी रहे थे सुर्खियों में:

इस साल जून में एसीबी ने नकली बीज वापस दिलाने और कार्रवाई नहीं करने के बदले कथित तौर पर करोड़ों रुपये की वसूली के मामले में छह आरोपियों को पकड़ा था। इनमें बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर विश्नोई भी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान करीब ढाई करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने की बात सामने आई थी। आरोपियों में कुछ ऐसे लोग भी बताए गए, जो छापों के दौरान कृषि मंत्री के साथ टीम में शामिल रहते थे।

इस कार्रवाई के कुछ दिन बाद किरोड़ी अचानक एसीबी कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों को खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी। बाद में उन्होंने इस कदम को अपनी गलती बताया था।

इसके बाद से किरोड़ी अपेक्षाकृत शांत नजर आ रहे थे, लेकिन पंचायत चुनाव के बाद दिए गए उनके बयान ने उन्हें फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया। अगले ही दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व पर भरोसा जताकर उन्होंने विवाद को शांत करने की कोशिश की है।

Tags:
  • राजस्थान मुख्यमंत्री
  • Rajasthan Chief Minister
  • Kirori Lal Meena
  • किरोड़ी लाल मीणा
  • राजस्थान की राजनीति
  • मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा
  • भजनलाल शर्मा
  • किरोड़ी का बयान
  • राजस्थान नेतृत्व परिवर्तन
  • भाजपा राजस्थान
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन

By Umeshwari Baghel

फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां
छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी

By Arun Tiwari

महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी
जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी

By Ashish Bhardwaj

जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन

By Arun Tiwari

चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन