चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन
Arun Tiwari | Updated:
चोरी के मामले में व्यापारियों ने मंत्री राजेश अग्रवाल को घेरा
रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 50 लाख रुपए की चोरी का मामला अब पुलिस के लिए असहज स्थिति पैदा करता जा रहा है। करीब एक महीने पहले दर्ज हुई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज व्यापारियों ने जब मंत्री राजेश अग्रवाल के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तो मंत्री ने टीआई को फोन लगाया।
मंत्री ने यहां तक कह दिया कि अगर पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है तो उन्हें छुड़ाने आ जाए या फिर पुलिस टीम भेज दे। मामला ऐसा लगा मानो व्यापारियों ने मंत्री को बंधक बना लिया हो। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मामला खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा है।
कंपनी के संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में कंपनी से लगभग 50 लाख रुपए के सामान की हेराफेरी और चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। व्यापारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस की तरफ से ऐसी कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
अग्रसेन भवन में व्यापारियों की मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ मुलाकात हुई। इस दौरान व्यापारियों ने अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी में हुई चोरी का मामला उठाया। उनका कहना था कि इतनी बड़ी रकम के सामान की हेराफेरी होने के बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत दर्ज कराने और खर्चा-पानी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। नाराज व्यापारियों ने मंत्री को घेर लिया। मंत्री ने तत्काल संबंधित टीआई को फोन लगाया।
उन्होंने कहा कि करीब 40-50 व्यापारियों ने उन्हें बांधकर बैठा लिया है। अगर चोर नहीं पकड़े जा रहे हैं तो उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस आ जाए या टीम भेज दे। मंत्री की इस टिप्पणी ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने दो दिन के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
इस पूरे मामले में सबसे गंभीर आरोप कंपनी के भीतर से ही सामान निकालने के तरीके को लेकर है। शिकायत के मुताबिक कंपनी की बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की पर मिलीभगत कर सामान की हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है।
कंपनी संचालक का आरोप है कि अंजुम निशा पिछले छह वर्षों से कंपनी में काम कर रही थी। इसी दौरान फर्जी सील और रसीदें तैयार कर कंपनी के सामान को बाहर निकालने का खेल शुरू हुआ।
शिकायत के अनुसार पिछले करीब चार महीनों में पिकअप और दूसरे वाहनों के जरिए कंपनी का सामान गंगापुर स्थित एक अन्य गोदाम में पहुंचाया जाता रहा। इस तरीके में बिलिंग और सामान की निकासी से जुड़े दस्तावेजों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।
यानी कागजों में सामान की आवाजाही को सामान्य दिखाकर कंपनी के स्टॉक से माल बाहर किए जाने की आशंका जताई गई है। शुरुआत में कंपनी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में कंपनी के ही एक कर्मचारी ने इस गड़बड़ी का खुलासा किया। इसके बाद सामान का मिलान कराया गया तो 50 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी सामने आने की बात कही गई।
किसी कारोबारी संस्थान में इस तरह फर्जी दस्तावेजों के सहारे लाखों रुपए के सामान की हेराफेरी का आरोप अपने आप में गंभीर है। खासकर तब जब शिकायत में कंपनी के अंदर काम करने वाले और पूर्व कर्मचारी की भूमिका पर सवाल उठाए गए हों। ऐसे मामलों में दस्तावेजों, स्टॉक रिकॉर्ड, बिलिंग और सामान की आवाजाही से जुड़े साक्ष्यों की जांच अहम हो जाती है।
लेकिन इस मामले में पुलिस की कार्रवाई में देरी ने व्यापारियों के बीच असंतोष पैदा कर दिया। यही वजह रही कि व्यापारियों को अपनी शिकायत लेकर मंत्री तक पहुंचना पड़ा। अब मंत्री के सीधे हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
सवाल यह भी है कि जब एक महीने पहले ही 50 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी की शिकायत दर्ज हो चुकी थी, तो अब तक जांच किस स्तर पर पहुंची? फर्जी सील और रसीदें कहां तैयार हुईं, सामान किन वाहनों से निकाला गया और गंगापुर के गोदाम तक कैसे पहुंचा? इन तमाम पहलुओं की जांच से ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।
कंपनी के संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में कंपनी से लगभग 50 लाख रुपए के सामान की हेराफेरी और चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। व्यापारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस की तरफ से ऐसी कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
व्यापारियों ने मंत्री को बनाया बंधक!
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत दर्ज कराने और खर्चा-पानी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। नाराज व्यापारियों ने मंत्री को घेर लिया। मंत्री ने तत्काल संबंधित टीआई को फोन लगाया।
उन्होंने कहा कि करीब 40-50 व्यापारियों ने उन्हें बांधकर बैठा लिया है। अगर चोर नहीं पकड़े जा रहे हैं तो उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस आ जाए या टीम भेज दे। मंत्री की इस टिप्पणी ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने दो दिन के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
फर्जी सील और रसीदों से चार महीने तक चलता रहा खेल!
कंपनी संचालक का आरोप है कि अंजुम निशा पिछले छह वर्षों से कंपनी में काम कर रही थी। इसी दौरान फर्जी सील और रसीदें तैयार कर कंपनी के सामान को बाहर निकालने का खेल शुरू हुआ।
शिकायत के अनुसार पिछले करीब चार महीनों में पिकअप और दूसरे वाहनों के जरिए कंपनी का सामान गंगापुर स्थित एक अन्य गोदाम में पहुंचाया जाता रहा। इस तरीके में बिलिंग और सामान की निकासी से जुड़े दस्तावेजों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।
यानी कागजों में सामान की आवाजाही को सामान्य दिखाकर कंपनी के स्टॉक से माल बाहर किए जाने की आशंका जताई गई है। शुरुआत में कंपनी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में कंपनी के ही एक कर्मचारी ने इस गड़बड़ी का खुलासा किया। इसके बाद सामान का मिलान कराया गया तो 50 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी सामने आने की बात कही गई।
एक महीने बाद भी कार्रवाई का इंतजार
लेकिन इस मामले में पुलिस की कार्रवाई में देरी ने व्यापारियों के बीच असंतोष पैदा कर दिया। यही वजह रही कि व्यापारियों को अपनी शिकायत लेकर मंत्री तक पहुंचना पड़ा। अब मंत्री के सीधे हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
सवाल यह भी है कि जब एक महीने पहले ही 50 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी की शिकायत दर्ज हो चुकी थी, तो अब तक जांच किस स्तर पर पहुंची? फर्जी सील और रसीदें कहां तैयार हुईं, सामान किन वाहनों से निकाला गया और गंगापुर के गोदाम तक कैसे पहुंचा? इन तमाम पहलुओं की जांच से ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।
तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी
By Arun Tiwari
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
By Arun Tiwari
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
By Ashish Bhardwaj
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
By Harrison Masih