छत्तीसगढ़ में दो साल में एसटी एसटी के महज 6 हजार युवाओं को मिला काम, रोजगार मंत्री के क्षेत्र में सिर्फ 55 लोगों की ट्रेनिंग

Arun Tiwari | Oct 07, 2026, 14:12 IST
Share
छत्तीसगढ़ का रोजगार रिपोर्ट कार्ड<br>
छत्तीसगढ़ का रोजगार रिपोर्ट कार्ड

Raipur. वैसे तो रोजगार का संकट हर जगह है लेकिन हम बात छत्तीसगढ़ की कर रहे हैं। आदिवासी प्रदेश कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के पास ही रोजगार नहीं है। कमाल की बात यह है कि रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब के विधानसभा क्षेत्र में ही लोगों बिना काम के हैं।

हम बात कर रहे हैं पिछले दो साल में स्किल डेवलपमेंट के जरिए अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को मिले रोजगार की। साल 2024 से 2026 जनवरी तक के यानी दो साल के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 6 हजार युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार के जरिए काम दिया गया। अब इतने बड़े प्रदेश में दो साल में सिर्फ 6 हजार को काम मिलने का आंकड़ा कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता। इसमें रोजगार मंत्री विधानसभा क्षेत्र आरंग में ये स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग लेने वाले युवा 55 हैं। प्रदेश में 15 लाख से ज्यादा बेरोजगार हैं तो इनका क्या होगा।

दो साल का रोजगार रिपोर्ट कार्ड

हम आपको यहां पर दो साल का रिपोर्ट कार्ड दिखा रहे हैं। खास तौर पर यह रिपोर्ट कार्ड अनुसूचित जाति और जनजाति का ही है। रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के रोजगार विभाग के ही यह आंकड़े हैं। सरकारी नौकरी की बात तो छोड़िए ये आंकड़े स्किल डेवलपमेंट और उससे मिले रोजगार के हैं। साल 2023-24 से जनवरी 2026 तक के हैं। इस दौरान एससी एसटी के 9760 युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी। इनमें से 5966 युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा गया। सवाल यहां पर यह है कि एक तो इतने कम लोगों को स्किल्ड किया गया और जिनको किया गया उन सभी को काम भी नहीं मिल पाया।

एमपी में सरकारी नौकरी का महा-एलान: सीएम मोहन यादव ने की 1 लाख पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा, मंडी बोर्ड में 1500 नौकरियां | MP Government Job Mega Announcement: CM Mohan Yadav Announces Direct Recruitment for 1 Lakh Posts, 1500 Jobs in Mandi Board
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी
06 Oct 2026 ,
By Kaushiki
एमपी में एक लाख पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इनमें से 15 सौ पद अकेले मंडी बोर्ड में भरे जाएंगे। मंडी निरीक्षक, उपयंत्री और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। भर्ती, पद और एमपी जॉब्स से जुड़ी सभी अपडेट को यहां डिटेल से पढ़ें।

इन मंत्रियों के क्षेत्र में इतनों को ट्रेनिंग

  • सीएम का क्षेत्र कुनकुरी - 18
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा,कवर्धा - 82
  • डिप्टी सीएम अरुण साव, लोरमी - 11
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी,रायगढ़ - 113
  • टंकराम वर्मा - 71
  • रामविचार नेताम, रामानुजगंज - 37
  • केदार कश्यप,नारायणपुर - 300
  • श्याम बिहारी जायसवाल,मनेंद्रगढ़ - 14
  • दयालदास बघेल,नवागढ़ - 21
  • लखनलाल देवांगन,कोरबा - 220
  • गुरु खुशवंत साहेब,आरंग - 55
  • गजेंद्र यादव,दुर्ग - 255
  • राजेश अग्रवाल,अंबिकापुर - 368
  • लक्ष्मी रजवाड़े,भटगांव - 77
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का नया सिस्टम: पटवारी से प्यून तक, अब परीक्षा से होगा चयन! | New System for Government Recruitment in Chhattisgarh: From Patwari to Peon, Selection Now Through Exams!
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का बदलेगा सिस्टम : पटवारी से प्यून तक अब परीक्षा से चयन की तैयारी
04 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के अलग-अलग विभागों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद अब विभाग अपने स्तर पर भरने की बजाय कर्मचारी चयन मंडल के जरिए भरेंगे। इसके लिए कई विभाग भर्ती नियमों में बदलाव कर चुके हैं। कुछ विभागों में संशोधन की प्रक्रिया अभी जारी है।

रोजगार सबसे बड़ी चुनौती

सरकार के सामने रोजगार देना सबसे बड़ी चुनौती है। सरकार का रोजगार मॉडल निवेश पर आधारित है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में नवंबर 2024 से अब तक 18 क्षेत्रों में 7.83 लाख करोड़ रूपए के 219 निवेश प्रस्ताव मिले है। जिनसे 1.5 लाख रोजगार सृजित होंगे। लेकिन सवाल यह है कि निवेश प्रस्ताव तो मिल रहे हैं लेकिन ये जमीन पर कब उतरेंगे। जब उद्योग लगेंगे तभी रोजगार हासिल होगा। सरकार महतारी वंदन पर अब तक करोड़ों राशि बांट चुकी है। इससे कहीं ज्यादा किसानों को मुफ्त सुविधाएं और बोनस की राशि पर खर्च हो रहा है।

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल? वेटिंग शिक्षकों के आंदोलन पर चिट्ठी के बाद दौरे की चर्चा तेज | Rahul Gandhi's Next Stop Bhopal? Discussions Intensify Over Visit After Letter on Waiting Teachers' Protest
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षकों के मुद्दे पर लिखी चिट्ठी, दौरे की चर्चा तेज
05 Oct 2026 ,
By Atul Dwivedi
BHOPAL. राहुल गांधी की चिट्ठी के बाद भोपाल में वेटिंग शिक्षक आंदोलन को नई उम्मीद मिली है। शिक्षक भर्ती और पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थी 46 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी पहले भी आंदोलन में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं। अब उनके संभावित भोपाल दौरे की चर्चा तेज है। वहीं सरकार का दावा है कि पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है।

अब आगे क्या

विशेषज्ञों का मानना है कि बेरोजगारी बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। औद्योगिक निवेश की धीमी गति, सरकारी भर्तियों में देरी, निजी क्षेत्र में नए अवसरों की कमी और कौशल विकास योजनाओं का अपेक्षित परिणाम न दे पाना प्रमुख वजहें मानी जा रही हैं। युवाओं का कहना है कि सरकार की घोषणाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर रोजगार के अवसर नहीं दिख रहे। सरकार अब रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात तो कर रही है लेकिन कोई ठोस रोजगार मॉडल खड़ा नहीं हो पा रहा है। सरकार को इस रोजगार फंड को रोजगार देने में खर्च करना होगा।

CM Mohan Yadav's sharp attack on Rahul Gandhi:
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
05 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
खंडवा के हरसूद में सोमवार को रानी दुर्गावती जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। CM Mohan Yadav ने राहुल गांधी बालाघाट दौरा पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जनता माफ नहीं करेगी। मंत्री विजय शाह ने करवानी माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन समेत सिंचाई योजनाएं जल्द शुरू कराने की मांग की। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचे और 41 राजघरानों के वंशज शोभायात्रा में शामिल हुए।

  1. पिछले दो साल में अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को कितने रोजगार मिले हैं?
    साल 2024 से 2026 जनवरी तक के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अनुसूचित जाति और जनजाति के करीब 6 हजार युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार के जरिए काम दिया गया है।
  2. कौशल विकास की ट्रेनिंग कितने युवाओं को दी गई थी, कितनों को रोजगार मिला?
    इस दौरान एससी एसटी के 9760 युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी गई थी, जिनमें से 5966 युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा गया।
  3. छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के बढ़ने के पीछे कौन से प्रमुख कारण हैं?
    विशेषज्ञों का मानना है कि बेरोजगारी बढ़ने के पीछे औद्योगिक निवेश की धीमी गति, सरकारी भर्तियों में देरी, निजी क्षेत्र में नए अवसरों की कमी और कौशल विकास योजनाओं का अपेक्षित परिणाम न दे पाना मुख्य कारण हैं।
Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ रोजगार
  • रोजगार रिपोर्ट कार्ड
  • युवाओं को रोजगार
  • Youth Employment
  • Chhattisgarh Employment
  • सरकार का रोजगार मॉडल
क्लीन सिटी इंदौर में हालात बेकाबू, एक तरफ सफाईकर्मी हड़ताल पर, दूसरी ओर महापौर के लगे पोस्टर

By Sanjay Gupta

क्लीन सिटी इंदौर में हालात बेकाबू, एक तरफ सफाईकर्मी हड़ताल पर, दूसरी ओर महापौर के लगे पोस्टर
बनने से पहले ही पानी में डूबा 34 करोड़ का सांदीपनि स्कूल, दतिया में इंजीनियरिंग पर सवाल!

By Ramanand Tiwari

बनने से पहले ही पानी में डूबा 34 करोड़ का सांदीपनि स्कूल, दतिया में इंजीनियरिंग पर सवाल!
सरिस्का छोड़ थानागाजी की सड़क पर पहुंचा टाइगर, सरिस्का जोन इलाके में देखा गया टाइगर, लोगों में दहशत

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरिस्का छोड़ थानागाजी की सड़क पर पहुंचा टाइगर, सरिस्का जोन इलाके में देखा गया टाइगर, लोगों में दहशत
टीआई दिनेश वर्मा को 6 साल बाद आरोपपत्र, DIG के आरोपत्र देने पर सवाल, हाईकोर्ट से स्टे

By Sanjay Gupta

टीआई दिनेश वर्मा को 6 साल बाद आरोपपत्र, DIG के आरोपत्र देने पर सवाल, हाईकोर्ट से स्टे
पुष्कर मेले में इस बार लगान जैसा क्रिकेट, 60 किमी घोड़ों की रेस,धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पुष्कर मेले में इस बार लगान जैसा क्रिकेट, 60 किमी घोड़ों की रेस,धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के आरोप- राजनीतिक प्रभाव में सरकार ने किया निलंबित

By Sanjay Gupta

आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के आरोप- राजनीतिक प्रभाव में सरकार ने किया निलंबित
स्मृति मंधाना की कहानी में इमोशन भी, जीत भी: कभी बनने वाली थीं इंदौर की बहू, अब संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

By Arohi Raj

स्मृति मंधाना की कहानी में इमोशन भी, जीत भी: कभी बनने वाली थीं इंदौर की बहू, अब संभालेंगी टीम इंडिया की कमान