राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

Atul Dwivedi | Oct 05, 2026, 17:26 IST
Share
वेटिंग शिक्षक आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री होगी?
वेटिंग शिक्षक आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री होगी?

BHOPAL. राहुल गांधी की चिट्ठी के बाद भोपाल में वेटिंग शिक्षक आंदोलन को नई उम्मीद मिली है। शिक्षक भर्ती और पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थी 46 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी पहले भी आंदोलन में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं। अब उनके संभावित भोपाल दौरे की चर्चा तेज है। वहीं सरकार का दावा है कि पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है।

राहुल आना चाहते हैं तो आएं

हम तो किसी को नहीं बुला रहे। हमने जिनको बुलाया वो आए नहीं, जिनको नहीं बुलाया वो आना चाहते हैं। हम शिक्षक हैं, हम किसी को क्यों मना करेंगे। सरकार की तरफ से तो कोई पार्षद तक आकर हमसे नहीं मिला। राहुल गांधी आना चाहते हैं तो आएं।

ये कहना है इशांत श्रीवास्तव का। इशांत भी उन वेटिंग शिक्षकों में शामिल हैं, जो लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर पिछले 46 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक चिट्ठी लिखी, जिसके बाद ये कयास लगने लगे हैं कि क्या राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होने वाला है?

क्या राहुल गांधी के भोपाल आने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है? हाल ही में राहुल गांधी बालाघाट के दौरे पर आए थे। वेटिंग शिक्षकों को उम्मीद थी कि शायद राहुल उनसे भी मुलाकात करने आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

'द सूत्र' ने लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर आंदोलन कर रहे वोटिंग शिक्षकों से बात भी की थी। उनका कहना था कि राहुल गांधी की टीम से बातचीत जारी है, जल्द ही कोई अपडेट आएगा। और लीजिए राहुल गांधी ने पहला कदम तो बढ़ा दिया है। वेटिंग शिक्षकों के समर्थन में चिट्ठी लिख दी है।

पहले इंदौर, फिर बालाघाट

19 सितंबर को राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम किया। इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी के सामने वर्ग 2 की एक वेटिंग अभ्यर्थी ने पदवृद्धि का मुद्दा उठाया। इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें भी शिक्षकों के आंदोलन में शामिल होना है। इसके बाद महिला अभ्यर्थी ने कहा कि राहुल गांधी जब चाहें आ सकते हैं। इसी के बाद सारा सिलसिला शुरु हुआ और भोपाल से राहुल गांधी के नाम ज्ञापन लिखा गया।

राहुल गांधी की सीएम मोहन यादव से मांग: मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाएं, नोटिस वापस लें | Rahul Gandhi's demand from CM Mohan Yadav: Increase posts in Madhya Pradesh teacher recruitment, withdraw notices
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, पद बढ़ाने की उठाई मांग
05 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती और सरकारी स्कूलों में खाली पदों को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पत्र में शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहुल का पत्र ट्वीट किया है।

राहुल गांधी का शेड्यूल जल्द तय

'द सूत्र' ने जब डीपीआई के बाहर आंदोलन कर रहे शिक्षकों से पूछा कि राहुल गांधी कब तक आ सकते हैं। तब हमें बताया गया कि राहुल गांधी की टीम से बातचीत जारी है। उनकी टीम ने कहा कि राहुल गांधी का शेड्यूल जल्द तय किया जाएगा।

इसके बाद बालाघाट में हुई आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, लेकिन भोपाल नहीं आए। वेटिंग अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि शायद उनका इंतजार खत्म होने वाला है, पर राहुल बालाघाट से ही लौट गए।

उज्जैन आ सकते हैं राहुल

दूसरी तरफ ऐसी भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं कि राहुल जल्द उज्जैन आ सकते हैं। दावे किए जा रहे हैं कि राहुल गांधी 100 रुपए चंदा अभियान की शुरुआत उज्जैन से करेंगे। ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होंगे। दावा है कि कांग्रेस उज्जैन की हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से संपर्क जुटा रही है। यानी एक महीने के अंदर अंदर राहुल गांधी का तीसरा मध्यप्रदेश दौरा हो सकता है।

मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती का अजब खेल: सरकार को चाहिए शिक्षक, पर नियमित भर्ती से कतराती क्यों? | Madhya Pradesh Teacher Recruitment's Strange Game: Government Needs Teachers, But Why Avoid Regular Recruitment?
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
02 Oct 2026 ,
By Atul Dwivedi
किसी के लिए 5 हजार 329 करोड़, तो किसी की सुनने वाला कोई नहीं। ऐसी दो तस्वीरें आपको मध्यप्रदेश में देखने को मिल जाएंगी। यहां मोहन सरकार ने 76 हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों के लिए 5 हजार 329 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। ये फंड आने वाले 5 सालों यानी 2030-31 तक के लिए दिया गया है। इसी फंड से अतिथि शिक्षकों को मानदेय दिया जाएगा।

राहुल के आने से मिलेगी नौकरी?

सबसे बड़ा सवाल राहुल के आने या न आने का नहीं है। सवाल ये है कि राहुल से इन वेटिंग शिक्षकों को इतनी उम्मीद क्यों है? क्या राहुल गांधी के आने से इन वेटिंग शिक्षकों को नौकरी मिल जाएगी? राहुल गांधी सत्ता में नहीं हैं, लेकिन उनसे इतनी उम्मीद इन युवाओं को क्यों है? इसका भी आंदोलन में शामिल शिक्षक इशांत श्रीवास्तव ने जवाब दिया।

इशांत का कहना है कि राहुल गांधी भले सत्ता में नहीं हैं, लेकिन वो युवाओं की और बेरोजगारों की आवाज उठा रहे हैं। हमने कभी उन्हें नहीं बुलाया, उन्होंने खुद हमारे आंदोलन में शामिल होने की इच्छा जताई। सरकार के मंत्री तो हमसे मिलने नहीं आ रहे, राहुल आना चाहते हैं तो आएं। हम सबका स्वागत करेंगे।

दीप्ति सिंह पर विभाग का दावा

दूसरी तरफ स्कूल शिक्षा विभाग ने राहुल गांधी से इंदौर में मुलाकात करने वाली दीप्ति सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है। विभाग का कहना है कि कर्मचारी चयन मंडल ने जो लिस्ट जारी की थी उसमें दीप्ति सिंह का नाम न चयन सूची में था न ही वेटिंग लिस्ट में। विभाग का कहना है कि पात्र अभ्यर्थियों को नौकरी दी चुकी है।

राहुल पर टेटवाल का निशाना

तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल भी अब राहुल गांधी के खिलाफ मुखर हो गए हैं। टेटवाल ने कहा कि राहुल अनगाइडेड मिसाइल हैं। उनको पता ही नहीं लगता कहां दागना है ? उनका निशाना भी बेकार जाता है। मंत्री का कहना है कि सरकार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। लाखों युवाओं को रोजगार भी दिया है।

  1. राहुल गांधी का भोपाल आने का क्या कारण है?
    राहुल गांधी का भोपाल आने का कारण वेटिंग शिक्षकों के आंदोलन में शामिल होना और उनके समर्थन में चिट्ठी लिखना है। शिक्षक इशांत श्रीवास्तव ने कहा कि अगर राहुल आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।
  2. वेटिंग शिक्षकों का आंदोलन क्यों हो रहा है?
    वेटिंग शिक्षकों का आंदोलन पिछले 46 दिनों से चल रहा है, जिसमें वे नौकरी की मांग कर रहे हैं। इन शिक्षकों को सरकार के मंत्री या पार्षद ने नहीं मिलने की स्थिति में, वे राहुल गांधी से उम्मीद लगाए बैठे हैं।
  3. क्या राहुल गांधी के आने से वेटिंग शिक्षकों को नौकरी मिलेगी?
    इस बाबत सपना और उम्मीदें तो हैं, लेकिन राहुल गांधी स्वयं सत्ता में नहीं हैं। फिर भी वेटिंग शिक्षकों को उम्मीद है कि उनकी आवाज उठाने से किसी तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।
Tags:
  • राहुल गांधी
  • वेटिंग शिक्षक
  • शिक्षक आंदोलन
  • भोपाल
  • शिक्षक भर्ती
  • पदवृद्धि
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • Rahul Gandhi
  • Waiting Teachers
  • Teacher Recruitment
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?