मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, पद बढ़ाने की उठाई मांग
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती और सरकारी स्कूलों में खाली पदों को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पत्र में शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहुल का पत्र ट्वीट किया है।
राहुल गांधी ने सीएम को लिखा पत्र
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को पत्र लिखा।उन्होंने लिखा कि:⦿ इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि का मुद्दा उठाया था⦿ आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती में शिक्षक पदों की संख्या बढ़ाई जाएलेकिन सरकार उन्हें नोटिस भेज कर डराने की कोशिश कर रही है। नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकार आंदोलन पर बैठे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तुरंत वापस ले, उनकी जायज मांगों को सुने।साथ ही, वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करें।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 5, 2026
शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग
नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि अगर भर्ती में पद बढ़ाए जाते हैं तो इससे दो फायदे होंगे। एक तरफ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी कम होगी। वहीं दूसरी तरफ हजारों युवाओं को स्थायी नौकरी मिलने का मौका मिलेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि कई उम्मीदवारों ने Recruitment Exam में अच्छे अंक हासिल किए हैं। इनमें कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जो लंबे समय से गेस्ट टीचर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद कम पद होने के कारण उन्हें स्थायी नौकरी नहीं मिल पा रही है।
उम्मीदवारों के नोटिस वापस लेने की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि उम्मीदवारों की समस्याएं हल करने के बजाय कुछ प्रदर्शनकारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की कि प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को भेजे गए नोटिस तुरंत वापस लिए जाएं। साथ ही उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए।
प्रमोशन और काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू करने की मांग
1.15 लाख पद मंजूर, भर्ती करीब 15 हजार पर क्यों?
उम्मीदवारों की ओर से राहुल गांधी को दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में 1.15 लाख से ज्यादा शिक्षक पद मंजूर हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि इसके मुकाबले मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में करीब 15 हजार पद ही भरे जा रहे हैं।
इसी अंतर को लेकर शिक्षक भर्ती के उम्मीदवार लगातार पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की है।
By Amresh Kushwaha
By Manya Jain
By Ashish Bhardwaj
By VINAY VERMA
By Jyoti Mahender Bhardwaj
By Sourabh Bhatnagar
By Sanjay Gupta