सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

Sandeep Kumar | Oct 05, 2026, 19:10 IST
Share
खंडवा के हरसूद में सोमवार को रानी दुर्गावती जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खंडवा के हरसूद में सोमवार को रानी दुर्गावती जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खंडवा के हरसूद में सोमवार को रानी दुर्गावती जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। CM Mohan Yadav ने राहुल गांधी बालाघाट दौरा पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जनता माफ नहीं करेगी। मंत्री विजय शाह ने करवानी माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन समेत सिंचाई योजनाएं जल्द शुरू कराने की मांग की। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचे और 41 राजघरानों के वंशज शोभायात्रा में शामिल हुए।

राहुल गांधी बालाघाट दौरा पर तंज

सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) ने राहुल गांधी के दौरे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मंच से कांग्रेस की पुरानी सरकार को याद दिलाया। सीएम ने सवाल किया कि जब सरकार कांग्रेस की थी, तब बालाघाट जाकर क्यों नहीं बताया?

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल? वेटिंग शिक्षकों के आंदोलन पर चिट्ठी के बाद दौरे की चर्चा तेज | Rahul Gandhi's Next Stop Bhopal? Discussions Intensify Over Visit After Letter on Waiting Teachers' Protest
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
05 Oct 2026 ,
By Atul Dwivedi
BHOPAL. राहुल गांधी की चिट्ठी के बाद भोपाल में वेटिंग शिक्षक आंदोलन को नई उम्मीद मिली है। शिक्षक भर्ती और पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थी 46 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी पहले भी आंदोलन में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं। अब उनके संभावित भोपाल दौरे की चर्चा तेज है। वहीं सरकार का दावा है कि पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है।

मोहन यादव का सवाल: तब क्यों नहीं गए?

"अरे बाबू, तुम्हारी सरकार थी, तब बालाघाट जाकर बताते। कांग्रेसी तब ना सुधरे और ना अब सुधर रहे हैं। वोट के भूखों, जरा तो शर्म करो। कोई मरेगा तो किसको अच्छा लगेगा। रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया। जनता आपको माफ नहीं करेगी।"
By: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
सीएम ने कांग्रेस पर पुरानी आदत न बदलने का आरोप लगाया। यह बयान मंच से सीधे आया और कार्यक्रम की सबसे तीखी बात रही।

राहुल गांधी की सीएम मोहन यादव से मांग: मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाएं, नोटिस वापस लें | Rahul Gandhi's demand from CM Mohan Yadav: Increase posts in Madhya Pradesh teacher recruitment, withdraw notices
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, पद बढ़ाने की उठाई मांग
05 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती और सरकारी स्कूलों में खाली पदों को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पत्र में शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहुल का पत्र ट्वीट किया है।

विजय शाह ने मांगी सिंचाई योजना

मंत्री विजय शाहने करवानी माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन (पानी उठाकर खेतों तक पहुंचाने की योजना) का मुद्दा उठाया। यह 38 गांवों में खेती की सिंचाई के लिए स्वीकृत है। इसकी लागत 500 करोड़ रुपए से अधिक है। शाह के मुताबिक योजना तकनीकी कारणों से अटकी है।

शाह का सवाल: अफसरों पर चले डंडा

"तकनीकी कारणों से परियोजनाएं अटकी हैं। अधिकारी इन्हें ठीक से समझ नहीं पा रहे। इन अधिकारियों पर आपका डंडा चले, ताकि काम चालू हो जाए।"
By: विजय शाह, मंत्री
शाह के मुद्दा उठाने के बाद सीएम मोहन यादव ने मंच से योजना की दोबारा घोषणा की। फिर शाह ने खालवा के जनजातीय गांवों की माइक्रो सिंचाई योजना का जिक्र किया। उनके मुताबिक विभाग ने इसका प्रस्ताव ही तैयार नहीं किया है। सीएम ने इसके लिए भी घोषणा की। योजना की लागत 25 करोड़ रुपए बताई गई।

भोपाल में सीएम मोहन यादव का युवाओं से संवाद: करियर, रोजगार और भविष्य की तकनीक पर मंथन | CM Mohan Yadav's Dialogue with Youth in Bhopal: Deliberation on Careers, Employment, and Future Technologies
एमपी यूथ कॉन्क्लेव 2026: जेन जी से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, Job-Skill और Startup पर होगी चर्चा
05 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 अक्टूबर को भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में युवाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम यूथ कॉन्क्लेव रखा गया है। इसमें सीएम यादव युवाओं को जॉब, स्किल और स्टार्टअप की जानकारी देंगे। इसका AI, ड्रोन और EV जैसे क्षेत्रों पर खास फोकस रहेगा। बता दें, इससे पहले राहुल गांधी छात्रों की गूंज और मोहन भागवत जेन जी संवाद कर चुके हैं।

आदिवासी छात्रों पर 90 लाख रुपए खर्च

मोहन यादव ने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए सरकारी योजनाएं गिनाईं। उनके मुताबिक सरकार एक आदिवासी छात्र की मेडिकल पढ़ाई पर 90 लाख रुपए खर्च कर रही है। विद्यार्थियों को स्कूटर, लैपटॉप और बस की सुविधा भी दी जा रही है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे। उनकी सरकार ने 85 हजार लोगों को स्थायी रोजगार दिया है।

शाह ने बताया कि हरसूद क्षेत्र के आदिवासी छात्रों की पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर 90 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इससे कई छात्र डॉक्टर बने हैं। उन्होंने खालवा और हरसूद में संगीत और कला के लिए 25-25 करोड़ रुपए के एयर कंडीशनर ऑडिटोरियम की स्वीकृति बताई। रोशनी में 20 करोड़ रुपए के ऑडिटोरियम की स्वीकृति भी बताई गई।

राहुल गांधी का 'सत्याग्रह' डिजिटल प्लेटफॉर्म: जनता की आवाज उठाने की नई पहल, जानें कैसे करें इस्तेमाल | Rahul Gandhi's 'Satyagraha' Digital Platform: New Initiative to Raise People's Voice, Know How to Use
जनता की आवाज उठाने राहुल गांधी की नई पहल, लॉन्च किया सत्याग्रह डिजिटल प्लेटफॉर्म, जानें पूरा प्रोसेस
04 Oct 2026 ,
By Kaushiki
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सत्याग्रह डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका मकसद आंदोलनों को एक मंच पर लाना और समर्थन देना है। सत्याग्रह डिजिटल प्लेटफॉर्म को तीन अक्टूबर को लॉन्च किया है। राहुल गांधी ने आम नागरिकों अपने संघर्ष दर्ज करने को कहा। बता दें कि लॉन्च के कुछ घंटों में ही हजारों शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें शिक्षा के सबसे ज्यादा मामले सामने आए।

राजघरानों की शोभायात्रा, तीन डोम

कार्यक्रम के लिए तीन बड़े डोम बनाए गए थे। इनमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, लाड़ली बहना और अन्य सरकारी योजनाओं के हितग्राही (लाभ पाने वाले) शामिल हुए। शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक गीत और नृत्य पेश किए।

सीएम ने कहा कि वे विंटेज कार (पुराने दौर की क्लासिक कार) में पहली बार बैठे। मंत्री विजय शाह ने कार्यक्रम के दौरान मंडल भी बजाया। सीएम ने मंच से लोगों पर फूल बरसाए। श्रद्धालुओं के लिए संत सिंगाजी मंदिर मार्ग पर ई-रिक्शा सेवा शुरू हुई।

अभिजीत शाह मकड़ाई राजघराना सबसे आगे

कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह मकड़ाई राजघराना (मकड़ाई का शाही परिवार) के वंशज हैं। वे शोभायात्रा में सबसे आगे विंटेज कार में सवार रहे। सीएम ने उनका स्वागत किया।

राजघरानों के वंशजों के लिए अलग राजशाही मंच बना था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह ने उनका शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। सभी वंशजों को स्मृति चिह्न और तलवार भेंट की गई।
Tags:
  • रानी दुर्गावती जयंती
  • मोहन यादव
  • राहुल गांधी बालाघाट दौरा
  • विजय शाह
  • अभिजीत शाह मकड़ाई राजघराना
  • Rani Durgavati
  • CM Mohan Yadav
  • Vijay Shah
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार