एमपी यूथ कॉन्क्लेव 2026: जेन जी से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, Job-Skill और Startup पर होगी चर्चा
Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 05, 2026, 11:55 IST
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 6 अक्टूबर को सीएम मोहन यादव जेन जी से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 अक्टूबर को भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में युवाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम यूथ कॉन्क्लेव रखा गया है। इसमें सीएम यादव युवाओं को जॉब, स्किल और स्टार्टअप की जानकारी देंगे। इसका AI, ड्रोन और EV जैसे क्षेत्रों पर खास फोकस रहेगा। बता दें, इससे पहले राहुल गांधी छात्रों की गूंज और मोहन भागवत जेन जी संवाद कर चुके हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- सीएम मोहन यादव 6 अक्टूबर को भोपाल में युवाओं से संवाद करेंगे।
- लाल परेड ग्राउंड में 20 हजार से ज्यादा युवा जुटेंगे।
- 17 विभाग और 80 से ज्यादा स्टॉल करियर की जानकारी देंगे।
- 19 सितंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों से बात की थी।
- 18 सितंबर को मोहन भागवत ने उज्जैन में जेन जी को संबोधित किया।
80 से ज्यादा करियर स्टॉल लगेंगे
इस कार्यक्रम में युवा विभागों के प्रतिनिधियों से सीधे सवाल पूछ सकेंगे। जैसे कि किस करियर के लिए कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए, इस बारे में भी बात कर सकेंगे। जो युवा स्टार्टअप जॉब एमपी जैसी जानकारी ढूंढ़ते हैं, उनके लिए यह काम का मंच है।
17 विभाग, एक मंच पर रोजगार
एमपी युवा रोजगार पर कितना फोकस ?
एआई, ड्रोन और ईवी में करियर के रास्ते
कॉन्क्लेव में गुंजेगी जुबिन नौटियाल की सुर
राहुल गांधी छात्रों की गूंज का दांव
बता दें इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में रोजगार, भर्ती, पेपर लीक और स्कॉलरशिप पर बात हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने आरोप लगाया कि सिस्टम छात्रों को सवाल पूछने से रोकता है। यह कार्यक्रम पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में हो चुका था।
उज्जैन में मोहन भागवत जेन जी संवाद
युवाओं पर राजनीतिक दलों का फोकस क्यों?
हालांकि, सीएम मोहन यादव का यह कॉन्क्लेव भी इसी ओर इशारा कर रहा है। संघ संस्कार और राष्ट्र सेवा की बात से जेन जी तक पहुंच रहा है। तरीके अलग, लेकिन निशाना एक ही पीढ़ी पर है। क्या मंच पर हुई बातें जमीन पर नौकरियों में बदलेंगी?
तैयारियों का मंत्री परमार ने जायजा लिया
खबर क्यों जरूरी है
FAQs
- सीएम मोहन यादव का युवाओं से संवाद कब और कहां होगा?
सीएम मोहन यादव का युवाओं से संवाद 6 अक्टूबर को भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में होगा। - इस कॉन्क्लेव में किन-किन विभागों की भागीदारी होगी?
इस कॉन्क्लेव में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, श्रम, परिवहन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आयुष, लोक स्वास्थ्य, पुलिस, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा आदि सहित 17 विभाग भाग लेंगे। - कॉन्क्लेव में युवाओं को क्या जानकारी मिलेगी?
कॉन्क्लेव में युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण, स्टार्टअप और रिसर्च की जानकारी मिलेगी, साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक जैसे भविष्य के करियर विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी।
आकांशी युवा के बाद अब तरुण भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में नई पीढ़ी को दिया नया नाम
By Sourabh Bhatnagar
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी चयन पर विवाद, NET-JRF के अंकों से लेकर आरक्षण तक उठे सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डीडवाना पशु मेले पर लम्पी का ग्रहण, गौवंश की खरीद-फरोख्त पर रोक से पशुपालकों को हो रहा आर्थिक नुकसान
By Jageshwar prasad
एमपी यूथ कॉन्क्लेव 2026: जेन जी से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, Job-Skill और Startup पर होगी चर्चा
By Arohi Raj
क्या धार्मिक पर्वों के चलते राजस्थान चुनाव की तारीखें बदलनी चाहिए? विधायक ने उठाई मांग
By Jyoti Mahender Bhardwaj
570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में आज EOW की अंतिम चार्जशीट, देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी कोर्ट में तलब
By Harrison Masih
एमपी टीईटी आवेदन अंतिम तारीख की आज, टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने के लिए शिक्षक कर रहे भूख हड़ताल
By Manya Jain