छत्तीसगढ़ में IAS-IPS की पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल संभव, एक दर्जन से अधिक अफसरों की पोस्टिंग बदलने की चर्चा

VINAY VERMA | Updated:
Share
प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल: रायपुर कलेक्टर की कुर्सी पर सस्पेंस, कई जिलों के बदल सकते हैं मुखिया
प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल: रायपुर कलेक्टर की कुर्सी पर सस्पेंस, कई जिलों के बदल सकते हैं मुखिया

छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में बड़ा उलटफेर होने वाला है। किसकी कुर्सी जाएगी, किसे मिलेगा नया जिला और किस अफसर की होगी मलाईदार पोस्टिंग? मंत्रालय से लेकर पुलिस मुख्यालय तक इन्हीं सवालों की चर्चा है। एक दर्जन से ज्यादा IAS-IPS अफसरों की पोस्टिंग बदलने की सुगबुगाहट है। कई जिलों के कलेक्टर और SP फेरबदल की जद में हैं।

बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, बस्तर, रायगढ़ और जशपुर जैसे जिलों में नए प्रशासनिक और पुलिस प्रमुखों की तैनाती की अटकलें हैं। सबसे ज्यादा सस्पेंस रायपुर कलेक्टर की नई पोस्टिंग को लेकर है। यहां किसी नए IAS अफसर को जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा है। हालांकि, आधिकारिक आदेश का इंतजार है।

बिलासपुर से दुर्ग तक IPS की नई जमावट

संभावित IPS फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव बिलासपुर और दुर्ग में हो सकता है। वर्तमान में मुंगेली SP भोजराम पटेल (2013 बैच) को बिलासपुर SSP बनाए जाने की चर्चा है। वहीं, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह (2012 बैच) को दुर्ग भेजे जाने की अटकलें हैं।

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल (2012 बैच) को DIG, SEOIACB की जिम्मेदारी मिल सकती है। खैरागढ़ SP लक्ष्य शर्मा (2016 बैच) को मुंगेली और रायपुर DCP (क्राइम एंड साइबर) राजनाला स्मृतिका (2020 बैच) को खैरागढ़ SP बनाया जा सकता है।

बस्तर और कोरबा में भी अदला-बदली की चर्चा है। बस्तर SP शलभ कुमार सिन्हा (2014 बैच) को कोरबा और कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी (2015 बैच) को बस्तर भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।

इसी तरह भावना गुप्ता (2014 बैच) को सरगुजा SSP की जिम्मेदारी देने की चर्चा है। ऐसा होने पर मौजूदा SSP राजेश कुमार अग्रवाल (2012 बैच) की पोस्टिंग बदल सकती है। गरियाबंद SP वेदव्रत सिरमौर को रायपुर ग्रामीण SP बनाए जाने की भी अटकलें हैं।

कलेक्टरों की पोस्टिंग में भी बदलाव

IAS अफसरों की संभावित सूची में भी बड़े जिलों के नाम शामिल हैं। रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा (2018 बैच) को दुर्ग कलेक्टर बनाए जाने की चर्चा है। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह (2012 बैच) को कोरबा भेजा जा सकता है। सफाई के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने का इन्हें इनाम मिल सकता है।

राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव (2019 बैच) को रायगढ़ कलेक्टर और रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी (2017 बैच) को जशपुर की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास (2017 बैच) को बिलासपुर कलेक्टर बनाए जाने की चर्चा है।

इस तरह संभावित फेरबदल में दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और बिलासपुर जैसे जिलों में कलेक्टरों की नई तैनाती हो सकती है। इन बदलावों से जिलों में प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी भी नए अफसरों के हाथों में जाएगी।

रायपुर से बस्तर तक 125 अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: अपर कलेक्टरों सहित कईयों की बदली जिम्मेदारी, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश | Major Reshuffle of 125 Officers from Raipur to Bastar: Additional Collectors and many others' responsibilities changed, immediate joining orders issued
रायपुर से बस्तर तक 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, अपर कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी, तुरंत ज्वाइनिंग के आदेश
29 Sept 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें वरिष्ठ प्रवर श्रेणी से लेकर प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और अधिकारियों को नई जगह तत्काल ज्वाइन करने को कहा गया है।

रायपुर कलेक्टर के नाम पर सबसे बड़ा सस्पेंस

पूरी संभावित सूची में सबसे दिलचस्प मामला रायपुर कलेक्टर का है। वर्तमान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह (2013 बैच) को शासन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। लेकिन उनकी जगह कौन लेगा, इसका नाम अभी सामने नहीं आया है।

सूत्रों के गलियारों में रायपुर के लिए किसी नए IAS अफसर की नियुक्ति की चर्चा है। यानी राजधानी में कलेक्टर की कुर्सी पर किसी चौंकाने वाले चेहरे को मौका मिल सकता है। फिलहाल इस नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग का घोटाला: होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी पर लगे गंभीर आरोप | Transfer-Posting Scam: 50 Lakh to 1 Crore Deal in Hotel, Serious Allegations Against OSD
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी
16 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ का परिवहन विभाग एक बार फिर कथित कमीशनखोरी और पोस्टिंग के खेल को लेकर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला सिर्फ मनमाफिक जगह पर पोस्टिंग दिलाने के वादे तक सीमित नहीं है, बल्कि राजधानी के आलीशान होटल में बैठकर अधिकारियों से लाखों-करोड़ों की कथित डील करने का है।

लिस्ट जारी होने के बाद ही पोस्टिंग पर मुहर

हालांकि, यह साफ होना बाकी है कि प्रस्तावित सूची में शामिल नामों में से कितने अफसरों की पोस्टिंग वास्तव में बदलेगी। इसके अलावा, अन्य IAS और IPS अधिकारियों के नाम भी फेरबदल में शामिल हो सकते हैं। अंतिम तस्वीर शासन के आधिकारिक तबादला आदेश के बाद ही सामने आएगी।
Tags:
  • ssp
  • प्रशासनिक फेरबदल
  • छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल
  • IAS IPS transfer
  • रायपुर कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में फिसड्डी पढ़ाई लिखाई को सुधारने एक और नया प्रयोग, निजी हाथों में 30 साल की लीज पर जाएंगे 207 स्कूल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में फिसड्डी पढ़ाई लिखाई को सुधारने एक और नया प्रयोग, निजी हाथों में 30 साल की लीज पर जाएंगे 207 स्कूल
देवउठनी एकादशी पर खाटूश्यामजी जाने वालों को राहत, जयपुर-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

देवउठनी एकादशी पर खाटूश्यामजी जाने वालों को राहत, जयपुर-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
राजस्थान के 4 जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना टली, अब 17 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के 4 जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना टली, अब 17 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
राजस्थान में 45 हजार पदों की भर्ती पर विवाद: डोटासरा बोले- युवाओं से सरकार ने किया धोखा, नियमित नौकरी की जगह संविदा पर भर्ती

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 45 हजार पदों की भर्ती पर विवाद: डोटासरा बोले- युवाओं से सरकार ने किया धोखा, नियमित नौकरी की जगह संविदा पर भर्ती
फर्जी MBBS डिग्री पर 3 साल 8 महीने तक पंजीयन, शिकायत आई तब खुला खेल, मेडिकल काउंसिल की जांच पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

फर्जी MBBS डिग्री पर 3 साल 8 महीने तक पंजीयन, शिकायत आई तब खुला खेल, मेडिकल काउंसिल की जांच पर सवाल
आईपीएस एकेडमी के संचालक अचल चौधरी की जमीन पर अवैध खनन, कलेक्टर के दखल के बाद जागा खनिज विभाग, नोटिस जारी

By Sanjay Gupta

आईपीएस एकेडमी के संचालक अचल चौधरी की जमीन पर अवैध खनन, कलेक्टर के दखल के बाद जागा खनिज विभाग, नोटिस जारी
उम्मेद अस्पताल में एक करोड़ के इंजेक्शन का हिसाब नहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए सवाल

By Ashish Bhardwaj

उम्मेद अस्पताल में एक करोड़ के इंजेक्शन का हिसाब नहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए सवाल