रायपुर से बस्तर तक 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, अपर कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी, तुरंत ज्वाइनिंग के आदेश
VINAY VERMA | Sept 29, 2026, 14:16 IST
छत्तीसगढ़ में 125 अधिकारियों का ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें वरिष्ठ प्रवर श्रेणी से लेकर प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और अधिकारियों को नई जगह तत्काल ज्वाइन करने को कहा गया है।
जिलों के अपर कलेक्टर भी बदले
दंतेवाड़ा के अपर कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक बनाया गया है। मुंगेली की अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी को बेमेतरा भेजा गया है, जबकि जशपुर के अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू भी बेमेतरा पहुंचेंगे।
बस्तर से लेकर मैदानी जिलों तक बदलाव
रायपुर के अपर कलेक्टर नवीन कुमार ठाकुर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भेजा गया है। वहीं बालोद के ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर अब धमतरी के अपर कलेक्टर होंगे।
रायपुर में भी कई चेहरे बदले
अतुल विश्वकर्मा को भू-अभिलेख के संयुक्त आयुक्त पद से हटाकर रायपुर नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की अवर सचिव रूचि शर्मा को रायपुर नगर निगम में उपायुक्त बनाया गया है।
मंत्रालय से मैदानी पोस्टिंग तक
बस्तर के डिप्टी कलेक्टर गगन शर्मा को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। सूरजपुर की चांदनी कंवर को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण में प्रबंधक बनाया गया है।
वक्फ बोर्ड और शिक्षा मंडल में भी बदलाव
GAD के उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके मौजूदा काम के साथ सूडा के अतिरिक्त CEO की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह GAD की उप सचिव डॉ. ऋतु वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
बस्तर संभाग में भी फेरबदल
बीजापुर में राकेश कुमार साहू और अमीय श्रीवास्तव को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर में सीमा पात्रे, बजरंग सिंह वर्मा, डॉ. उमेश कुमार पटेल और संगीता अग्रवाल को कलेक्टर कार्यालय में नई जिम्मेदारी मिली है।
तत्काल ज्वाइनिंग का आदेश
1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी बच्चों की मौत का सच जानने पहुंचेंगे बालाघाट
By Aman Vaishnav
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
By Sumit Kumar
एमपी के इस गावं में 160 साल से विजयादशमी पर नहीं जलता रावण का पुतला, जानें अनूठी परंपरा
By Kaushiki
बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा
By Sanjay Gupta
उज्जैन शाही मस्जिद पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश: निगम के सभी आश्वासन अब बाध्यकारी, रिट अपील खारिज
By Sanjay Gupta
गूगल को भ्रामक विज्ञापन दिखाना पड़ा भारी, अब 260 रुपए के अखरोट पर चुकाना पड़ेगा 81 गुना जुर्माना
By Aman Vaishnav
पदोन्नति के बाद भी निराश 194 डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर बनने का इंतजार बढ़ा
By Sanjay Gupta