आईपीएस एकेडमी के संचालक अचल चौधरी की जमीन पर अवैध खनन, कलेक्टर के दखल के बाद जागा खनिज विभाग, नोटिस जारी

Sanjay Gupta | Updated:
Share
आईपीएस एकेडमी के संचालक अचल चौधरी की जमीन पर अवैध खनन की शिकायत के मामले में खनिज विभाग ने नोटिस जारी किया है।
आईपीएस एकेडमी के संचालक अचल चौधरी की जमीन पर अवैध खनन की शिकायत के मामले में खनिज विभाग ने नोटिस जारी किया है।

INDORE. इंदौर में आईपीएस एकेडमी के संचालक अचल चौधरी की जमीन पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। इस मामले में खनिज विभाग ने अब अचल चौधरी को नोटिस जारी कर दिया है। खास बात यह है कि अवैध खनन की शिकायत सामने आने के बाद भी अधिकारी लगातार मामले को टालते रहे।

खनिज विभाग भी कार्रवाई करने में आनाकानी करता नजर आया। लेकिन जब पूरा मामला इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा तक पहुंचा और उन्होंने सख्ती दिखाई, तब जाकर विभाग हरकत में आया और अचल चौधरी को नोटिस जारी किया गया है।

शिकायत हुई तो पटवारी को भेजा

इस मामले में शिकायत हुई तो तहसीलदार सरोज शर्मा ने पटवारी को मौखिक आदेश दिए था। पटवारी प्रभात मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर 13 नवंबर को अवैध खनन को लेकर पंचनामा बनाया था।

MP में नौकरियों के नए द्वार: 5 इंडस्ट्रियल पार्क को मंजूरी, कैबिनेट के 15 बड़े फैसले आपकी जिंदगी बदलेंगे! | New Doors to Jobs in MP: 5 Industrial Parks Approved, 15 Big Cabinet Decisions Will Change Your Life!
पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले
18 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में अब नई फैक्ट्रियां लगेंगी, युवाओं के लिए नौकरी के मौके बढ़ेंगे। साथ ही किसानों को भी अपनी फसल से जुड़े कारोबार का फायदा मिलेगा है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत की खबर है। अब उन पर दो बच्चों वाली शर्त लागू नहीं होगी। ये बड़े फैसले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर के गांधीसागर में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं।

13 नवंबर को पंचनामे में यह लिखा गया-

13 नवंबर को जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी और पंचनामा बनाया था। इसमें साफ लिखा है कि तहसीलदार के मौखिक निर्देश पर टीम जांच करने पहुंची थी। टीम ने देखा कि खजराना स्थित आईपीएस ईस्टर्न कैंपस में पोकलेन, जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर लगाकर बिना अनुमति के खुदाई की जा रही थी। जब वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से पूछा गया कि खुदाई कौन करवा रहा है, तो वे भी कोई जवाब नहीं दे पाए। उनका कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

जिस जमीन पर खुदाई हो रही थी, उसका सर्वे नंबर 1429/1/1/28 है। सरकारी रिकॉर्ड में यह जमीन मेसर्स इंदौर पब्लिक इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड, तर्फे अचल चौधरी के नाम पर दर्ज है। जांच में सामने आया कि इस जमीन पर अलग-अलग जगह 4 से 25 फीट तक गहरी खुदाई की जा चुकी थी।

अवैध खनन को लेकर 13 नवंबर को बनाया गया पंचनामा।
अवैध खनन को लेकर 13 नवंबर को बनाया गया पंचनामा।

फिर गया चौधरी को नोटिस

पंचनामे में साफ लिखा था कि मौके पर अवैध खनन हो रहा है। इसके अगले दिन खनिज विभाग के आलोक अग्रवाल मौके पर जांच करने पहुंचे। लेकिन उन्होंने अधिकारियों को बताया कि खुदाई के लिए खनिज विभाग से अनुमति ली गई है या नहीं, यह मौके पर साफ नहीं हो पाया है। इसकी जांच करनी पड़ेगी। इसके बाद मामला जांच में ही उलझा रहा और अवैध खनन का केस दर्ज नहीं हुआ।

जब मामला कलेक्टर शिवम वर्मा तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी जानकारी ली। इसके बाद खनिज विभाग हरकत में आया और अचल चौधरी को नोटिस जारी कर पूछा कि उनके पास खुदाई की अनुमति है या नहीं। अब चौधरी के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। जवाब मिलने के बाद खुदाई वाली जमीन की नपती होगी और यह देखा जाएगा कि वहां से कितनी मुरम निकाली गई है। इसी आधार पर आगे अवैध खनन का केस बनाया जाएगा।

अधिकारी और अचल चौधरी क्या बोल रहे हैं

इस मामले में खनिज अधिकारी जयदेव नामदेव ने कहा कि खनन को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अचल चौधरी का कहना है कि कैंपस के काम के लिए थोड़ी-बहुत खुदाई की गई है। खुदाई से जो मिट्टी निकली है, उसका इस्तेमाल भी कैंपस में ही किया जा रहा है। यहां अवैध खनन जैसी कोई बात नहीं है।
Tags:
  • आईपीएस एकेडमी
  • आईपीएस एकेडमी के संचालक अचल चौधरी
  • अवैध खनन
  • खनिज विभाग
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर
पैसे दो नहीं तो बदनाम कर दूंगी! भोपाल के फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा था वसूली का खेल, 8 राज्यों के सरपंचो को बनाया था शिकार

By Aman Vaishnav

पैसे दो नहीं तो बदनाम कर दूंगी! भोपाल के फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा था वसूली का खेल, 8 राज्यों के सरपंचो को बनाया था शिकार
सिवनी पुलिस वसूली कांड में TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होटल से हर महीने 50 हजार मांगने का आरोप

By Neel Tiwari

सिवनी पुलिस वसूली कांड में TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होटल से हर महीने 50 हजार मांगने का आरोप
पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

By Aman Vaishnav

पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले
राजस्थान में 90-A की नई दरें जारी, जयपुर में आवासीय जमीन का प्रीमियम 430 रुपए प्रति वर्गमीटर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 90-A की नई दरें जारी, जयपुर में आवासीय जमीन का प्रीमियम 430 रुपए प्रति वर्गमीटर
सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद: ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन पर 10 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने दी चेतावनी

By Ratan Kumar Mishra

सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद: ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन पर 10 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने दी चेतावनी
राजस्थान में खेल विभाग का अजब खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में खेल विभाग का अजब खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका
फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

By Aman Vaishnav

फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार