पैसे दो नहीं तो बदनाम कर दूंगी! भोपाल के फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा था वसूली का खेल, 8 राज्यों के सरपंचो को बनाया था शिकार
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
भोपाल के तीन इलाकों में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर 8 राज्यों के सरपंचों को पत्रकार बनकर ब्लैकमेल करने वाली चार युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आपके फोन की घंटी बजे और सामने से कोई खुद को बड़ा पत्रकार बताए। साथ ही पैसे मांगे या बदनाम करने की धमकी दे तो किसी के भी होश उड़ना लाजमी है। कुछ ऐसा ही खौफनाक खेल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बैठकर पिछले पांच सालों से चल रहा था।
एक तरफ आम लोग कॉल सेंटर का नाम सुनकर नौकरी और कस्टमर केयर के बारे में सोचते हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के आठ राज्यों की ग्राम पंचायतों के सरपंचों को लूटने की दुकान चलाई जा रही थी। यह कारनामा भोपाल के तीन इलाकों (भोपाल के हर्षवर्धन नगर, निशातपुरा और एमपी नगर) में बैठकर चल रहा था, लेकिन महाराष्ट्र के एक सरपंच की हिम्मत और मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप ने इस पूरे फर्जीवाड़े की पोल खोल कर रख दी है।
इन फर्जी कॉल सेंटर (Fake Call Center) का खुलासा महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच और भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में किया है। शुरुआती जांच में एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। इस गिरोह ने मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और झारखंड की ग्राम पंचायतों के सरपंचों को अपना शिकार बनाया था।
पुलिस को अंदेशा है कि इन राज्यों के कई जिलों से अब तक लाखों-करोड़ों रुपए की अवैध वसूली की जा चुकी है।
इस पूरे मामले की शुरुआत नागपुर ग्रामीण जिले के नरखेड थाना क्षेत्र से हुई थी। वहां की एक सरपंच मीना सुरेश सिंह सूर्यवंशी ने 10 नवंबर को पुलिस में इस ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला गंभीर होने के कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद इस पर संज्ञान लिया था।
सीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की कड़ियों को जोड़ते हुए भोपाल के टीटी नगर इलाके में दबिश दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने हर्षवर्धन नगर से दो सगी बहनों समेत कुल चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी युवतियां सबसे पहले अलग-अलग राज्यों के सरपंचों, ग्राम सेवकों और अन्य पदाधिकारियों की जानकारियां और मोबाइल नंबर निकालती थीं। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस या अन्य बड़े त्योहारों के मौके पर पंचायत के नाम से शुभकामना संदेश और विज्ञापन का एक डेमो सरपंचों को भेजा जाता था। बता दें कि आरोपी महापंचायत नामक सरकारी पोर्टल से जानकारी से जुटाते थे।
जानकारी के अनुसार डेमो भेजने के बाद कॉल सेंटर की युवतियां खुद को किसी बड़े समाचार पत्र या न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर सरपंचों को फोन करती थीं। वे विज्ञापन छपवाने के नाम पर 3 हजार रुपए की मांग करती थीं। वहीं अगर कोई सरपंच पैसे देने से मना करता था तो उसे पंचायत का भ्रष्टाचार उजागर करने, निगेटिव खबरें छापने और बदनाम करने की धमकियां दी जाती थीं। अपनी इज्जत बचाने के डर से कई सरपंच इनके जाल में फंसकर पैसे दे देते थे।
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि इस पूरे रैकेट की मुख्य आरोपी मोनिका लाल सिंह सूर्यवंशी है। वह पिछले पांच वर्षों से इस ठगी के नेटवर्क को चला रही थी। इस काम को अंजाम देने के लिए उसने बकायदा 35 युवतियों को नौकरी पर रखा था, जिन्हें हर महीने 8 से 10 हजार रुपए सैलरी दी जाती थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से कई कॉलिंग रजिस्टर और हिसाब-किताब की डायरियां भी बरामद की हैं।
टीटी नगर पुलिस और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी मोनिका सूर्यवंशी के साथ नेहा लाल सिंह, अक्षरा मिलिंद अर्क और कोमल मोहन मोरे को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ नागपुर ले गई है।
पुलिस ने आरोपियों के सभी बैंक खातों को सीज करवा दिया है। अब पुलिस की टीम कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर ठगी की कुल रकम का पता लगाने और इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश करने में जुटी हुई है।
आठ राज्यों के सरपंच निशाने पर
पुलिस को अंदेशा है कि इन राज्यों के कई जिलों से अब तक लाखों-करोड़ों रुपए की अवैध वसूली की जा चुकी है।
सीएम के संज्ञान के बाद हरकत में आई पुलिस
सीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की कड़ियों को जोड़ते हुए भोपाल के टीटी नगर इलाके में दबिश दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने हर्षवर्धन नगर से दो सगी बहनों समेत कुल चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
कैसे चलता था ठगी और ब्लैकमेलिंग का यह शातिर खेल?
विज्ञापन के नाम पर मांगते थे पैसे
पांच साल से चल रहा था रैकेट, 35 युवतियां थीं नौकरी पर
चारों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर नागपुर रवाना
पुलिस ने आरोपियों के सभी बैंक खातों को सीज करवा दिया है। अब पुलिस की टीम कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर ठगी की कुल रकम का पता लगाने और इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश करने में जुटी हुई है।
पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले
By Aman Vaishnav
राजस्थान में 90-A की नई दरें जारी, जयपुर में आवासीय जमीन का प्रीमियम 430 रुपए प्रति वर्गमीटर
By Ashish Bhardwaj
सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद: ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन पर 10 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने दी चेतावनी
By Ratan Kumar Mishra
राजस्थान में खेल विभाग का अजब खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका
By Jyoti Mahender Bhardwaj
फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
By Aman Vaishnav
गांवों में नल से पानी के लिए नए नियम, वसूली पर पंचायतों को मिलेंगे 50 हजार, अबूझमाड़ में कॉलेज के लिए 40 करोड़ मंजूर
By VINAY VERMA
सीएम मोहन के बिना MP BJP में आज दिनभर चलेगा बैठकों का दौर, खाली पदों पर नियुक्तियां और संगठन के कामकाज की होगी समीक्षा
By Aman Vaishnav