मुझे नहीं जानते, नशे में हो क्या? टोल टैक्स पर भिड़े भाजपा नेता, कर्मचारी बोला-नशे में तो आप लग रहे हैं

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
रीवा के जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर भाजपा नेता संजय नगाइच और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई।
रीवा के जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर भाजपा नेता संजय नगाइच और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई।

आधी रात का सन्नाटा था। चारों ओर टोल प्लाजा की लाइटें चमचमा रही थीं। एक तरफ सत्ता की हनक थी। दूसरी तरफ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सख्ती थी। रीवा के जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल यहां से मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और भाजपा नेता संजय नगाइच का काफिला गुजर रहा था।

इसी बीच टोल टैक्स देने की बात पर मामूली कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह तीखी नोकझोंक में बदल गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आधी रात को कैसे शुरू हुआ विवाद?

बता दें कि यह पूरी घटना 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 12:10 बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। टोल कर्मचारियों का कहना है कि शुरुआत में भाजपा नेता संजय नगाइच टोल शुल्क नहीं देना चाहते थे। वे अपने पद का रौब दिखा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई थी। हालांकि कर्मचारियों के मुताबिक विवाद होने के बाद उन्होंने टोल शुल्क का भुगतान कर दिया था।

वायरल वीडियो में क्या सुनाई दे रहा है?

मंगलवार, 17 नवंबर की शाम को सामने आए इस वीडियो में दोनों पक्षों के बीच की गरमागरमी साफ सुनाई दे रही है। वीडियो में संजय नगाइच टोल कर्मचारियों से गुस्से में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तुम एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन को नहीं जानते, नशे में हो क्या?

इस सवाल पर टोल कर्मचारी भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि नशे में तो आप लग रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में संजय नगाइच कर्मचारियों से रीवा कलेक्टर को फोन लगाने की बात भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

भरी सभा में विधायक कमलेश्वर डोडियार से इस्तीफा मांगा, बोले- 'दे दो', वायरल हुआ वीडियो | MLA Kamleshwar Dodiyar Asked to Resign in Full Assembly, Said 'Give It', Video Goes Viral
भरी सभा में बोले विधायक कमलेश्वर डोडियार- इस्तीफा दे दूं क्या, तभी जनता से आवाज आई कि दे दो...
16 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार (Sailana MLA Kamleshwar Dodiyar) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इसने स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। दरअसल, यह पूरा वाकया रविवार को रानीसिंह गांव में हुआ था।

कर्मचारियों ने क्यों वायरल किया यह वीडियो?

टोल कर्मचारियों के मुताबिक, घटना के बाद टोल कंपनी MARCO ने कलेक्टर समेत दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों से मौखिक शिकायत की थी। उस समय कंपनी ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया था कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारियों का कहना है कि काफी समय बीतने के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने मंगलवार शाम वॉट्सऐप पर घटना का वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से भी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई। उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

संजय नगाइच के ड्राइवरों ने मारपीट के आरोप लगाए

इस मामले में अब दूसरा पहलू भी सामने आया है। संजय नगाइच की ओर से उनके वाहन चालकों ने टोल कर्मचारियों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। चालकों ने यह भी आरोप लगाया है कि टोल कर्मियों ने उनके साथ जातिसूचक गालियों का इस्तेमाल किया है।

टोल ऑपरेटर पर अभद्र व्यवहार का आरोप

सिर्फ ड्राइवरों ने ही नहीं बल्कि संजय नगाइच की ओर से भी 19 अक्टूबर को संबंधित थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत दी गई है। इस शिकायत में टोल ऑपरेटर राहुल श्रीवास और टोल इंचार्ज धीरेंद्र सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पत्र में पुलिस से मांग की गई है कि इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। साथ ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य का विवादित बयान: 'देश में कोई आदिवासी नहीं', कलेक्टर-जिलाध्यक्ष की तुलना भगवान गणेश से | BJP MLA Pannalal Shakya's Controversial Statement: 'No Tribals in the Country', Compares Collector-District President to Lord Ganesha
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
15 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश के गुना में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर अपने बयान से नई बहस छेड़ दी है। मौका था भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का। मंच पर पहुंचे विधायक ने आदिवासी पहचान पर सवाल उठाया और कहा कि देश में कोई आदिवासी नहीं है।

Tags:
  • टोल टैक्स पर भिड़े भाजपा नेता
  • भाजपा नेता संजय नगाइच
  • मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन
  • रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी
  • कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी
  • टोल कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप
  • संजय नगाइच
  • रीवा
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में होटल बनाने पर 30% सब्सिडी देगी सरकार, पंचकोशी मार्ग के गांव बनेंगे पर्यटक ग्राम

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में होटल बनाने पर 30% सब्सिडी देगी सरकार, पंचकोशी मार्ग के गांव बनेंगे पर्यटक ग्राम
मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल
MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा

By Aman Vaishnav

MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

By Neel Tiwari

होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई

By Mukesh Sharma

ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द

By Neel Tiwari

गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द