सिवनी पुलिस वसूली कांड में बड़ा एक्शन: TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कपल के बैग में गांजा रखकर फंसाने की कथित धमकी कैमरे में कैद

Neel Tiwari | Updated:
Share
<br>सिवनी पुलिस पर होटल से वसूली का आरोप, TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
सिवनी पुलिस पर होटल से वसूली का आरोप, TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्यप्रदेश के सिवनी में होटल संचालक से हर महीने 50 हजार रुपये की कथित वसूली का मामला गरमा गया है। होटल में लगे छिपे कैमरे में पुलिस अधिकारियों की बातचीत रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। वीडियो में कपल के बैग में गांजा रखकर फंसाने की कथित धमकी सुनाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद आईजी ने TI समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

सिवनी पुलिस वसूली कांड में TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी के अधिकारियों पर अब वसूली और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। मध्यप्रदेश के सिवनी में पुलिस की कथित वसूली का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे विभाग में हलचल मचा दी है।

आरोप है कि पुलिस अधिकारी एक होटल संचालक से हर महीने 50 हजार रुपये मांग रहे थे। पैसे नहीं देने पर होटल बंद कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं, होटल में आए एक युवक और युवती के बैग में गांजा रखकर फंसाने की कथित धमकी भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी। जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच भी शुरू कर दी गई है।
ASP के वायरल वीडियो से मचा बवाल: होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | ASP's Viral Video Creates Stir: Threat to Frame Couple with Ganja in Hotel, Questions Raised on Police Functioning
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
17 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
होटल में एक बालिग युवक और युवती साथ ठहरे हैं, तो क्या पुलिस उनसे सवाल-जवाब कर सकती है? क्या उन्हें केस में फंसाने की धमकी दे सकती है? मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने ऐसे ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा कथित तौर पर होटल में ठहरे युवक-युवती से गांजा रखकर केस बनाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

होटल संचालक से हर महीने 50 हजार रुपये मांगने का आरोप

पूरा मामला सिवनी जिले के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में बावरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का है। होटल संचालक संजय सनोडिया और होटल को किराए पर लेकर चलाने वाले यश मेश्राम ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि पुलिस अधिकारी होटल चलाने के बदले हर महीने 50 हजार रुपये मांग रहे थे। आरोपों में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और कोतवाली टीआई सतीश तिवारी के नाम सामने आए हैं।

होटल संचालक के मुताबिक, पैसे नहीं देने पर पुलिसकर्मी लगातार होटल पहुंचकर परेशान कर रहे थे। आरोप है कि 7, 8 और 9 अक्टूबर को लगातार तीन दिनों तक पुलिसकर्मी होटल पहुंचे। इस दौरान तलाशी ली गई और होटल बंद कराने की धमकी भी दी गई।

शोएब ढेबर को सूचना लीक करने वाला इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड, कमिश्नर की रिपोर्ट पर IG का एक्शन | Inspector Vineet Dubey Suspended for Leaking Information to Shoaib Dhebar, IG Acts on Commissioner's Report
पुलिस का एक्शन प्लान शोएब ढेबर तक पहुंचा रहा था इंस्पेक्टर विनीत दुबे, कमिश्नर की रिपोर्ट पर आईजी ने किया सस्पेंड
18 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>फरार शोएब ढेबर को पुलिस की दबिश से पहले ही हर बार खबर कैसे मिल जाती थी? पुलिस की टीम कहां पहुंचेगी, कब दबिश देगी और किस ठिकाने पर छापा पड़ने वाला है, इसकी जानकारी आखिर कौन लीक कर रहा था? अब इस सवाल के घेरे में एक इंस्पेक्टर भी आ गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट से जुड़े रहे इंस्पेक्टर विनीत दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिसकर्मी DVR ले जाते थे, इसलिए होटल में लगाया छिपा कैमरा

होटल संचालक का दावा है कि जब भी पुलिसकर्मी होटल में कार्रवाई करने पहुंचते थे, तब मुख्य सीसीटीवी कैमरों का DVR अपने साथ ले जाते थे। इससे होटल में हुई कार्रवाई की रिकॉर्डिंग उनके पास नहीं बचती थी।

बार-बार हो रही इस परेशानी के बाद होटल संचालक ने गुप्त रूप से एक कैमरा लगवा दिया। दावा है कि इसी छिपा कैमरा में पुलिस अधिकारियों की बातचीत रिकॉर्ड हुई।

करीब 1 मिनट 15 सेकंड का यह वीडियो 13 नवंबर की शाम का बताया जा रहा है। 17 नवंबर को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें ASP दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम और TI सतीश तिवारी दिखाई देने का दावा किया गया है।

दो करोड़ घूसकांड: सस्पेंड ASP मुकेश सोनी की जमानत खारिज, जेल में मनेगी दिवाली | 2 Crore Bribe Case: Suspended ASP Mukesh Soni's Bail Rejected, Diwali to be Celebrated in Jail
दो करोड़ घूसकांड: सस्पेंड ASP मुकेश सोनी की जमानत खारिज, जेल में मनेगी दिवाली
07 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
उदयपुर के चर्चित 2 करोड़ रुपए रिश्वत मामले में निलंबित ASP मुकेश कुमार सोनी को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब उनकी दिवाली जेल में ही मनने की संभावना है। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी के प्रभावशाली पद और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया है।

कपल के बैग में गांजा रखने की कथित धमकी से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो में होटल के रिसेप्शन पर एक युवक और युवती से पूछताछ होती दिखाई देती है। दोनों खुद को बालिग बताते हैं और शादी करने की बात कहते हैं।

इस दौरान ASP दीपक मिश्रा कथित तौर पर दोनों को अपने माता-पिता को बुलाने के लिए कहते हैं। बातचीत के बीच टीआई सतीश तिवारी भी यह कहते सुनाई देते हैं कि दोनों एक ही जाति के हैं और शादी करने वाले हैं।

सिवनी पुलिस पर होटल से वसूली का आरोप, TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
सिवनी पुलिस पर होटल से वसूली का आरोप, TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इसके बाद जब युवती अपना मोबाइल खोलकर माता-पिता को फोन करने के लिए तैयार नहीं होती, तो वीडियो में ASP कथित तौर पर कहते सुनाई देते हैं, *"चलो इनके बैग में गांजा रख दो। इस लड़के के बैग में गांजा रख दो।

इस बातचीत के सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या युवक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी? हालांकि, वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वीडियो वायरल होने के बाद IG का एक्शन, चार पुलिसकर्मी निलंबित

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली टीआई सतीश तिवारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

वहीं, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा और एसडीओपी चंचलेश मरकाम की भूमिका की जांच छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी को सौंपी गई है। इससे पहले सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी ने टीआई सतीश तिवारी को लाइन अटैच करने की कार्रवाई की थी।

अब विभागीय जांच में यह पता लगाया जाएगा कि होटल संचालक से कथित वसूली की मांग किसने की थी और युवक-युवती को फंसाने की धमकी देने के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

ASP ने वीडियो को बताया एआई जनरेटेड

इस मामले में एक और बड़ा सवाल वीडियो की सत्यता को लेकर खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा ने वायरल वीडियो को एआई जनरेटेड बताते हुए फर्जी करार दिया है।

जीतू पटवारी का सीएम को प्रस्ताव: एक फैसले से खत्म होगा शराब माफिया, मुझे बुलाएं | Jitu Patwari's proposal to CM: Liquor mafia will end with one decision, call me
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एक फैसले से खत्म हो जाएंगे शराब माफिया, सीएम मुझे बुलाएं
13 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर जहरीली और अवैध शराब की बिक्री को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुझे एक बार बुला लें तो 30 दिन में 50 फीसदी माफिया खत्म हो जाएंगे। सरकार अभी सभी की आंखों में धूल झोंक रही है।

दूसरी ओर होटल संचालक का दावा है कि यह वीडियो उनके होटल में लगाए गए छिपे कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है।

अब जांच में वीडियो की मूल रिकॉर्डिंग और उसकी तकनीकी सत्यता की जांच महत्वपूर्ण होगी। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो असली है या उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है।

एक साल पहले भी सिवनी पुलिस पर लगे थे डेढ़ करोड़ की हेराफेरी के आरोप

सिवनी पुलिस से जुड़ा यह पहला बड़ा विवाद नहीं है। अक्टूबर 2025 में भी जिले में हवाला की रकम से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया था।

8 और 9 अक्टूबर 2025 की दरमियानी रात पुलिस ने एक वाहन से करीब 2.96 करोड़ रुपये पकड़े थे। आरोप लगा था कि पुलिसकर्मियों ने इसमें से लगभग 1.45 करोड़ रुपये की रकम का हिसाब सरकारी रिकॉर्ड में नहीं दिखाया।

इस मामले में तत्कालीन बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम समेत नौ पुलिसकर्मियों को आईजी प्रमोद वर्मा ने निलंबित किया था। बाद में डीजीपी कैलाश मकवाना ने तत्कालीन एसडीओपी पूजा पांडेय को भी निलंबित कर दिया था।

इस तरह कुल दस पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी। बाद में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया था।

अब सवाल- क्या सिर्फ सस्पेंशन से खत्म होगा मामला?

एक साल के भीतर सिवनी पुलिस से जुड़े दो बड़े मामलों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले हवाला की रकम में कथित हेराफेरी और अब होटल संचालक से हर महीने 50 हजार रुपये की वसूली के आरोप चर्चा में हैं।

ताजा मामले में चार पुलिसकर्मियों का निलंबन हो चुका है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर जांच अभी बाकी है।

अब सभी की नजर छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी की जांच रिपोर्ट पर टिकी है। जांच में यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और होटल संचालक की ओर से लगाए गए आरोपों में कितना दम है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर वसूली और झूठे केस में फंसाने की धमकी के आरोप सही साबित होते हैं, तो क्या कार्रवाई सिर्फ निलंबन तक सीमित रहेगी या जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा?
Tags:
  • निलंबन
  • होटल सिद्धार्थ
  • डूंडासिवनी थाना
  • वसूली कांड
  • दीपक मिश्रा
  • चंचलेश मरकाम
  • कोतवाली टीआई सतीश तिवारी
  • CCTV
  • AI
आईपीएस एकेडमी के संचालक अचल चौधरी की जमीन पर अवैध खनन, कलेक्टर के दखल के बाद जागा खनिज विभाग, नोटिस जारी

By Sanjay Gupta

आईपीएस एकेडमी के संचालक अचल चौधरी की जमीन पर अवैध खनन, कलेक्टर के दखल के बाद जागा खनिज विभाग, नोटिस जारी
उम्मेद अस्पताल में एक करोड़ के इंजेक्शन का हिसाब नहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए सवाल

By Ashish Bhardwaj

उम्मेद अस्पताल में एक करोड़ के इंजेक्शन का हिसाब नहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए सवाल
पैसे दो नहीं तो बदनाम कर दूंगी! भोपाल के फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा था वसूली का खेल, 8 राज्यों के सरपंचो को बनाया था शिकार

By Aman Vaishnav

पैसे दो नहीं तो बदनाम कर दूंगी! भोपाल के फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा था वसूली का खेल, 8 राज्यों के सरपंचो को बनाया था शिकार
पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

By Aman Vaishnav

पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले
राजस्थान में 90-A की नई दरें जारी, जयपुर में आवासीय जमीन का प्रीमियम 430 रुपए प्रति वर्गमीटर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 90-A की नई दरें जारी, जयपुर में आवासीय जमीन का प्रीमियम 430 रुपए प्रति वर्गमीटर
सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद: ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन पर 10 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने दी चेतावनी

By Ratan Kumar Mishra

सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद: ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन पर 10 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने दी चेतावनी
राजस्थान में अजब का खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में अजब का खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका