छत्तीसगढ़ में 57 अफसरों का ट्रांसफर, रायपुर सहित कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

VINAY VERMA | Sept 09, 2026, 23:12 IST
Share
57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले

छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। रायपुर समेत कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई ट्रांसफर स्वैच्छिक और आपसी सहमति के आधार पर भी किए गए हैं।

Raipur। छत्तीसगढ़ में राजस्व महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश के 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नई जगह भेजा गया है। किसी को रायपुर मिला है तो किसी की पोस्टिंग बस्तर के जिलों में हुई है। तबादलों में प्रशासनिक जरूरत के साथ स्वैच्छिक और आपसी तबादले भी शामिल हैं।

रायपुर में कई अफसरों की एंट्री

राजधानी रायपुर में आधा दर्जन अधिकारियों की नई पोस्टिंग हुई है। गरिमा ठाकुर को बिलासपुर से रायपुर, सौरभ चौरसिया को नारायणपुर से रायपुर, क्षमा यदु को दुर्ग से रायपुर भेजा गया है। अमित कुमार केरकेट्टा कोरबा से, प्रेरणा सिंह महासमुंद से और जयेन्द्र सिंह बलरामपुर-रामानुजगंज से रायपुर आएंगे।

बस्तर से लेकर सरगुजा तक बदलाव

तबादलों का असर प्रदेश के लगभग हर हिस्से में दिखाई दे रहा है। रायगढ़ से शिवम पांडेय को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा भेजा गया है। सीताराम कंवर को बेमेतरा से सुकमा और ममता टावरी को दुर्ग से नारायणपुर भेजा गया है। रविन्द्र कुमार कुर्रे को कबीरधाम से दंतेवाड़ा और सिद्धार्थ अनंत को सक्ती से सरगुजा भेजा गया है।

एक जिले से दूसरे जिले की लंबी दौड़

कई अधिकारियों को उनकी मौजूदा जगह से काफी दूर भेजा गया है। उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़, कमलावती सिंह को सरगुजा से जांजगीर-चांपा और पूनम रश्मि तिग्गा को बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरबा भेजा गया है। वहीं भूषण सिंह मंडावी को कोरबा से सरगुजा भेजा गया है।



ट्रेनिंग स्कूलों में भी नई पोस्टिंग

तबादला सूची में प्रशिक्षण संस्थानों को भी जगह मिली है। प्रियंका कुशवाहा को पटवारी प्रशिक्षण शाला रायपुर भेजा गया है। पुलकित साहू की नई जिम्मेदारी पटवारी प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में होगी। विष्णु प्रसाद पैकरा को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला बिलासपुर भेजा गया है।

आपसी तबादले में जगह बदली

सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ के दो नायब तहसीलदारों की पोस्टिंग आपसी आधार पर बदली गई है। मोहन लाल साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ से रायगढ़ जाएंगे, जबकि रश्मि पटेल रायगढ़ से सारंगढ़-बिलाईगढ़ लौटेंगी। यानी दोनों की पोस्टिंग एक-दूसरे की जगह हुई है।

मनीष सूर्यवंशी को राहत

मनीष सूर्यवंशी का मामला भी सूची में खास है। उनका पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बीजापुर तबादला किया गया था। अब उन्हें स्वैच्छिक आधार पर वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में यथावत रखा गया है। यानी बीजापुर जाने की नौबत नहीं आएगी।

कई जिलों में बदले राजस्व के चेहरे

जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, धमतरी, सक्ती, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज समेत कई जिलों में अधिकारियों की जगह बदली गई है। नीलिमा अग्रवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सक्ती, तारसिंह खरे दुर्ग से बालोद और विजय कुमार कोठारी राजनांदगांव से धमतरी भेजे गए हैं।

स्वैच्छिक तबादलों की संख्या ज्यादा

सूची पर नजर डालें तो बड़ी संख्या में तबादले स्वैच्छिक आधार पर हुए हैं। इसका मतलब साफ है कि अधिकारियों की पसंद और मांग को भी जगह दी गई है। वहीं प्रशासनिक जरूरत के नाम पर भी कई अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।

अब नई जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पोस्टिंग वाली जगह पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। कलेक्टरों को भी संबंधित अधिकारियों को मौजूदा जिम्मेदारी से मुक्त कर नई जगह भेजने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व महकमे के इस फेरबदल से आने वाले दिनों में तहसील स्तर पर कामकाज का असर भी दिखाई देगा।

ये खबरें भी पढ़े...

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS का तबादला

छत्तीसगढ़ की चिट्ठी: ट्रांसफर से जेल तक, छुट्टी से झीरम तक

महासमुंद टोन्ही कांड : कोर्ट के आदेश पर 23 लोगों पर FIR दर्ज

जशपुर मर्डर केस : पति की हत्या कर मुंबई भाग रही कातिल पत्नी को उम्रकैद



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रांसफर
  • महासमुंद
  • जशपुर
  • प्रशासनिक फेरबदल
हर थाने पर हो ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र, निगम कचरा गाड़ियों के स्वच्छता गीत की आवाज करे कम- इंदौर हाईकोर्ट

By Sanjay Gupta

हर थाने पर हो ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र, निगम कचरा गाड़ियों के स्वच्छता गीत की आवाज करे कम- इंदौर हाईकोर्ट
रायपुर में सालों से जमे उप अभियंताओं की कुर्सी हिली, पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल

By VINAY VERMA

रायपुर में सालों से जमे उप अभियंताओं की कुर्सी हिली, पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल
मध्यप्रदेश के बैगाओं के लिए न प्राधिकरण बना न बटालियन, क्या ऐसे होगा आदिवासियों का विकास ?

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश के बैगाओं के लिए न प्राधिकरण बना न बटालियन, क्या ऐसे होगा आदिवासियों का विकास ?
सेना में चार साल की सेवा के बाद सरकारी नौकरी का नया रास्ता, छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण

By The Sootr

सेना में चार साल की सेवा के बाद सरकारी नौकरी का नया रास्ता, छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अमित शाह बोले, कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी, बैज ने कहा- मुद्दे से भटका रही बीजेपी

By Harrison Masih

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अमित शाह बोले, कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी, बैज ने कहा- मुद्दे से भटका रही बीजेपी
मध्यप्रदेश भाजपा कोर कमेटी: शिवराज-मोहन पर अटकलों के बीच रिपोर्ट कार्ड का दांव, राज्यसभा का फैसला दिल्ली में

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश भाजपा कोर कमेटी: शिवराज-मोहन पर अटकलों के बीच रिपोर्ट कार्ड का दांव, राज्यसभा का फैसला दिल्ली में
जुडिशरी से लेकर ब्यूरोक्रेसी तक पूर्व जज ने लगाया था सोर्स? गिरिबाला के 16 कॉल, CBI ने बताया जांच प्रभावित करने का खतरा

By Neel Tiwari

जुडिशरी से लेकर ब्यूरोक्रेसी तक पूर्व जज ने लगाया था सोर्स? गिरिबाला के 16 कॉल, CBI ने बताया जांच प्रभावित करने का खतरा