अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
किसानों के लिए बदला खाद खरीदने का पूरा सिस्टम
खेती के सीजन में खाद के लिए दुकानों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में इंतजार करने वाले किसानों के लिए अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही खाद लेने का तरीका भी गैस सिलेंडर जैसा हो जाएगा। किसानों को पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी, इसके बाद ही उन्हें खाद मिल सकेगा। अलवर जिले में 25 नवंबर से यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। खास बात यह है कि अब बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिलेगा। यानी किसान की पहचान से लेकर खाद की खरीद तक, हर चीज का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जाएगा। वहीं, नियमों का पालन नहीं करने वाले खाद विक्रेताओं पर भी कार्रवाई होगी और लाइसेंस अपडेट नहीं कराने वाले दुकानदार खाद नहीं बेच सकेंगे।
क्या है पूरा मामला?
इस व्यवस्था में किसान की फार्मर आईडी के आधार पर यह जानकारी दर्ज होगी कि उसने कितनी मात्रा में खाद खरीदा है। इससे खाद वितरण पर नजर रखना आसान होगा और अनुदानित खाद के गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलेगी।
एफएफएस पोर्टल से होगी खाद की बुकिंग
इस व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट पहले राजसमंद और सिरोही जिलों में चलाया गया था। इन दोनों जिलों में 78 हजार से अधिक किसानों को 12 हजार मीट्रिक टन अनुदानित उर्वरक वितरित किया गया। इसके बाद अब अलवर सहित अन्य क्षेत्रों में भी यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
50 खाद विक्रेताओं को तीन दिन का अल्टीमेटम
इसके अलावा सभी दुकानदारों को पीओएस मशीन के जरिए अपने वास्तविक स्टॉक का मिलान करना होगा। इससे दुकान में मौजूद खाद और पोर्टल पर दर्ज स्टॉक के बीच अंतर का पता चल सकेगा।
रबी सीजन में किसानों को क्या फायदा होगा?
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
By Arun Tiwari
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
By Ashish Bhardwaj
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
By Harrison Masih
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
By Aman Vaishnav
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
By Sanjay Gupta
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
By Jyoti Mahender Bhardwaj