तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी

Arun Tiwari | Updated:
Share
NMDC की खदान से जंगल में फैला 3 KM तक मलबा, वन विभाग करेगा कार्रवाई
NMDC की खदान से जंगल में फैला 3 KM तक मलबा, वन विभाग करेगा कार्रवाई

देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी NMDC की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित बैलाडीला की डिपॉजिट-14 खदान में खनन और डंपिंग के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने अपनी लीज की निर्धारित सीमा से बाहर जाकर रिजर्व फॉरेस्ट में बड़े पैमाने पर आयरन वेस्ट बहा दिया।

करीब 3 किलोमीटर लंबाई और 150 मीटर चौड़ाई में फैले इस मलबे ने घने जंगल को अपनी चपेट में ले लिया है। वन विभाग अब इस मामले में वन अपराध दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

हैरानी की बात यह है कि जिस कंपनी को देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक होने का तमगा हासिल है, वह खनन से जुड़े बुनियादी सुरक्षा और पर्यावरणीय प्रावधानों का पालन करने में नाकाम दिखाई दे रही है। बैलाडीला की डिपॉजिट-14 खदान में डंपिंग से जुड़े नियमों की अनदेखी के चलते रिजर्व फॉरेस्ट के भीतर तक आयरन वेस्ट पहुंच गया। इससे बड़े क्षेत्र में पेड़-पौधों और प्राकृतिक वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

SMS मेडिकल कॉलेज में उत्पीड़न: 8 PG छात्रों ने NMC को लिखी चिट्ठी, प्रैक्टिकल में फेल करने का आरोप | SMS Medical College Harassment: 8 PG Students Write to NMC, Alleging Failure in Practical
देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र
23 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान का सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल है। यहां से पढ़कर निकले डॉक्टर देशभर में अपनी सेवाएं देते हैं। लेकिन इसी संस्थान के पैथोलॉजी विभाग से अब ऐसी शिकायत सामने आई है, जिसने मेडिकल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज के आठ पोस्ट ग्रेजुएट (PG) छात्रों ने विभाग में मानसिक उत्पीड़न, डराने-धमकाने और भेदभाव के आरोप लगाए हैं।

लीज की सीमा तोड़ी, जंगल में फैलाया मलबा

मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि आयरन वेस्ट का फैलाव खनन के लिए निर्धारित लीज एरिया तक सीमित नहीं रहा। मलबा लीज की सीमा पार कर संरक्षित वन क्षेत्र में पहुंच गया। शुरुआती तौर पर कंपनी की ओर से नुकसान का दायरा करीब 1.5 किलोमीटर बताया गया, जबकि मौके पर इसका फैलाव लगभग 3 किलोमीटर तक सामने आया है। इसकी चौड़ाई भी करीब 150 मीटर बताई गई है।

घने जंगल के बीच आयरन वेस्ट का इतना बड़ा फैलाव वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में मलबा जंगल तक कैसे पहुंचा? डंपिंग के दौरान सुरक्षा के जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए गए? और जब नुकसान का दायरा सामने आया, तो वास्तविक स्थिति बताने के बजाय कम आंकड़े क्यों पेश किए गए?

64 विला-कॉटेज मामला: IAS शिखर अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी राहत, ACB कार्रवाई पर रोक की मांग | 64 Villa-Cottage Case: IAS Shikhar Agarwal Seeks Relief in Supreme Court, Demands Stay on ACB Action
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
23 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़े 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र। महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर।

डंपिंग के नियमों की अनदेखी से हुआ नुकसान

खनन और डंपिंग के लिए तय पर्यावरणीय प्रावधानों के तहत रिटेनिंग वॉल, टॉप-वॉल और ड्रेनेज कंट्रोल जैसे सुरक्षा इंतजाम जरूरी होते हैं। इनका उद्देश्य खनन से निकलने वाले मलबे को निर्धारित क्षेत्र के भीतर रोकना और उसे जंगल तथा जलस्रोतों तक पहुंचने से बचाना है।

डिपॉजिट-14 में इन व्यवस्थाओं की निगरानी और क्रियान्वयन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कंपनी के इंजीनियरिंग और पर्यावरण विभाग की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम कैसे ध्वस्त हुए, इसकी जवाबदेही तय होना बाकी है। वन विभाग के सामने अब यह भी चुनौती है कि प्रभावित वन क्षेत्र का वास्तविक नुकसान कितना हुआ है और कितने पेड़-पौधे इस मलबे की चपेट में आए हैं।

DSSSB भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए 1260 सरकारी नौकरी, 12 नवंबर से आवेदन शुरू | DSSSB Recruitment 2026: 1260 Government Jobs for 10th Pass, Applications Start from November 12
DSSSB Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 1260 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू
12 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>DSSSB Recruitment 2026: </b>सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 1260 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

वन अपराध दर्ज करने की तैयारी

भारतीय वन अधिनियम और वन संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत खनन लीज की सीमा से बाहर जाकर रिजर्व फॉरेस्ट को नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला है। वन विभाग इस मामले में अपराध दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र का तकनीकी आकलन और क्षतिग्रस्त वन संपदा की वास्तविक गणना भी की जाएगी।

फिलहाल बाहरी लोगों और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित रखने की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की सख्ती के बाद अब एनएमडीसी प्रबंधन की भूमिका और जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं।

जिम्मेदारी तय करने की जरूरत, जांच के घेरे में कई सवाल

इस पूरे मामले में चार बड़े सवाल सामने हैं। पहला, जब आयरन वेस्ट का फैलाव करीब 3 किलोमीटर तक हुआ, तो शुरुआती आंकड़ों में इसे 1.5 से 2 किलोमीटर तक सीमित क्यों बताया गया? दूसरा, डंपिंग के दौरान सुरक्षा मानकों की निगरानी किसकी जिम्मेदारी थी और जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए गए?

तीसरा, मुंबई की कंपनी और पेटी ठेकेदारों की भूमिका क्या थी? डिपॉजिट-14 में वेस्ट डंपिंग का मुख्य ठेका मुंबई की एक कंपनी को दिया गया था, जबकि बाकी काम पेटी ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा था। ऐसे में एनएमडीसी और ठेकेदारों के बीच जवाबदेही कैसे तय होगी?

चौथा, नुकसान का तकनीकी आकलन और वास्तविक जांच के लिए स्वतंत्र एजेंसी को जिम्मेदारी क्यों नहीं सौंपी गई?

कनॉट प्लेस में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले धारा 163 लागू, सेंट्रल पार्क बंद, दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी | Connaught Place under Section 163 before 'Lehra Do Tiranga' protest, Central Park closed, Delhi Police advisory
CJP के लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क बंद, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
16 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
दिल्ली के कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 अक्टूबर को बंद रहेगा। दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने इसी पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन बुलाया था। शुक्रवार शाम 5 बजे लोगों को तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इलाके में धारा 163 लागू है। पुलिस ने चुनिंदा 11 लोगों को तिरंगा लहराने की अनुमति देने की बात कही है।

अब नुकसान का आकलन और जिम्मेदारी तय करना चुनौती

वन विभाग के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित क्षेत्र में वास्तविक नुकसान का आकलन करना है। इसके लिए प्रभावित हिस्से के आसपास के जंगल में मौजूद पेड़ों की संख्या और घनत्व की तुलना सुरक्षित वन क्षेत्रों से की जाएगी। वन के अलग-अलग हिस्सों में निर्धारित प्लॉट बनाकर पेड़ों की गणना की जाएगी। इस वैज्ञानिक आकलन के आधार पर नष्ट हुए पेड़ों और प्रभावित वन संपदा का अनुमान लगाया जाएगा।

एनएमडीसी जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनी के मामले में यह जांच इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि खनन से होने वाला मुनाफा पर्यावरणीय जिम्मेदारियों से ऊपर नहीं हो सकता। अब देखना होगा कि वन अपराध दर्ज होने के बाद जांच केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहती है या कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही भी तय होती है।
Tags:
  • एनएमडीसी आयरन वेस्ट
  • NMDC Iron Ore Waste
  • Forest Crime NMDC
  • वन अपराध एनएमडीसी
  • Illegal Dumping Forest
  • वन विभाग जांच
  • जंगल में अवैध डंपिंग
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी
अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता

By Ashish Bhardwaj

दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान