DSSSB Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 1260 पदों पर भर्ती, कल से आवेदन शुरू
Kaushiki | Nov 11, 2026, 12:55 IST
युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास के लिए 1075 पद, ऐसे करें आवेदन
DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 1260 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना होगा।
इस भर्ती के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। इनमें नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC), दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड और दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड जैसे विभाग शामिल हैं।
DSSSB की इस भर्ती के लिए आवेदन 12 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन केवल Online Mode में एक्सेप्ट किए जाएंगे।
ऐसे में उम्मीदवारों को तय समय के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन्स, एज लिमिट और रिलेवेंट पोस्ट की जरूरी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें।
DSSSB की ओर से जारी भर्ती में कुल 1260 पद शामिल हैं। इन पदों को दो अलग-अलग पोस्ट कोड में बांटा गया है।
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक या बीई की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, कुछ विभागों में डिप्लोमा होल्डर्स से दो साल का वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की शर्तें जरूर देखनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर के लिए सामान्य आयु सीमा 18 से 27 साल रखी गई है। हालांकि, NDMC में जेई पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल निर्धारित की गई है।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ यानी MTS के लिए कुल 1,075 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, DUSIB विभाग में आईटीआई पास उम्मीदवार भी एलिजिबल हैं।
एमटीएस पद के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल निर्धारित की गई है। सभी पदों पर एज लिमिट और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन का कैलकुलेशन 11 दिसंबर 2026 के बेस पर की जाएगी। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
DSSSB Recruitment 2026 के लिए एप्लीकेशन फी भी तय किया गया है। सामान्य वर्ग (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 100 रुपए फी देना होगा।
वहीं, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और Ex-servicemen को एप्लीकेशन फी से छूट दी गई है। इन श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
इस भर्ती में चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन आयोजित की जाएगी। हालांकि, दोनों पदों के लिए परीक्षा का तरीका अलग रखा गया है। जूनियर इंजीनियर पद के उम्मीदवारों को दो स्तर की तकनीकी कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन यानी 2 Tier CBT Exam से गुजरना होगा।
वहीं, एमटीएस पद के उम्मीदवारों के लिए एक स्तर की जनरल कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन यानी 1 Tier CBT Exam आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद नियमों के मुताबिक योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद और विभाग के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 6 या लेवल 8 के अनुसार 35 हजार 400 रुपए से एक लाख 51 हजार 100 रुपए तक का वेतनमान मिलेगा।
वहीं, एमटीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 1 के तहत 18 हजार रुपए से 56 हजार 900 रुपए तक का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य सरकारी सुविधाएं और अलाउंस भी मिलेंगे।
FAQs:
इस भर्ती के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। इनमें नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC), दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड और दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड जैसे विभाग शामिल हैं।
12 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
ऐसे में उम्मीदवारों को तय समय के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन्स, एज लिमिट और रिलेवेंट पोस्ट की जरूरी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें।
किस पद पर कितनी वैकेंसी निकली
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
- कुल पद: 185
- योग्यता: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा
- आयु सीमा: सामान्य तौर पर 18 से 27 साल
- कुल पद: 1,075
- योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 27 साल
जूनियर इंजीनियर पद के लिए क्या योग्यता चाहिए
हालांकि, कुछ विभागों में डिप्लोमा होल्डर्स से दो साल का वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की शर्तें जरूर देखनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर के लिए सामान्य आयु सीमा 18 से 27 साल रखी गई है। हालांकि, NDMC में जेई पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल निर्धारित की गई है।
10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कितने पद
एमटीएस पद के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल निर्धारित की गई है। सभी पदों पर एज लिमिट और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन का कैलकुलेशन 11 दिसंबर 2026 के बेस पर की जाएगी। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन के लिए कितनी फीस देनी होगी?
वहीं, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और Ex-servicemen को एप्लीकेशन फी से छूट दी गई है। इन श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
वहीं, एमटीएस पद के उम्मीदवारों के लिए एक स्तर की जनरल कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन यानी 1 Tier CBT Exam आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद नियमों के मुताबिक योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
चयन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी
वहीं, एमटीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 1 के तहत 18 हजार रुपए से 56 हजार 900 रुपए तक का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य सरकारी सुविधाएं और अलाउंस भी मिलेंगे।
DSSSB भर्ती 2026 के लिए कैसे करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को DSSSB के ऑफिसियल ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवार dsssbonline.nic.in वेबसाइट खोलें।
- इसके बाद संबंधित भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद अपनी केटेगरी के मुताबिक एप्लीकेशन फी जमा करना होगा।
- आवेदन पूरा होने पर उम्मीदवार फॉर्म की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
FAQs:
- DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू और समाप्त होगा?
DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 11 दिसंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी। - इस भर्ती में कुल कितनी वैकेंसी उपलब्ध हैं और किस प्रकार के पद हैं?
इस भर्ती में कुल 1260 पदों की वैकेंसी है, जिसमें जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 185 पद और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS/आया) के 1,075 पद शामिल हैं। - DSSSB भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है और किन श्रेणियों को छूट प्राप्त है?
DSSSB भर्ती के लिए सामान्य वर्ग, OBC और EWS के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों, SC, ST, दिव्यांग और Ex-servicemen को आवेदन शुल्क से छूट प्राप्त है।
लूणी नदी का पानी अब नहीं बहेगा बेकार! चेक डैम और एनीकट से रोकने की तैयारी, गांवों तक पहुंचाने की योजना
By Ashish Bhardwaj
ओबीसी वोटर को साधेंगे मोहन यादव, यूपी चुनाव 2027 में 71 सीटों की जिम्मेदारी संभाली
By Aman Vaishnav
MP Police Jobs: मध्य प्रदेश पुलिस में 2673 पद बढ़े, इंदौर में खुलेंगे 3 नए थाने, जानें पूरी अपडेट
By Kaushiki
इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता ने भाईदूज के दिन शराब पीकर जीजा से की मारपीट, केस दर्ज
By Sanjay Gupta
टाइगर श्रॉफ फायरिंग में जंगी एप का इस्तेमाल, विदेश से गैंगस्टर दे रहे थे निर्देश
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अमेरिका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब ACB करेगी पूछताछ
By Ashish Bhardwaj
दीवाली के बाद रायपुर की हवा हुई खराब, AQI 96 पर पहुंचा; बिलासपुर-भिलाई में भी बढ़ा प्रदूषण
By Arun Tiwari