MP Police Jobs: मध्य प्रदेश पुलिस में 2673 पद बढ़े, इंदौर में खुलेंगे 3 नए थाने, जानें पूरी अपडेट

Kaushiki | Nov 11, 2026, 12:14 IST
Share
मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा बदलाव, 2673 नए पद बढ़ाए, दो नए थाने और 1175 वाहन भी जुड़े
मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा बदलाव, 2673 नए पद बढ़ाए, दो नए थाने और 1175 वाहन भी जुड़े

MP Police Recruitment: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में पुलिस ऑर्गेनाइजेशन के स्वीकृत पदों की संख्या में दो हजार 673 की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही राज्य में पुलिस थानों की संख्या बढ़कर 1176 हो गई है। इंदौर में भी तीन नए पुलिस थाने खोलने की तैयारी चल रही है।

यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की सांख्यिकी डेटा पुस्तिका-2025 (Statistical Data Handbook) में दी गई है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में इस पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक के आंकड़े शामिल किए गए हैं। इसमें पुलिस विभाग के पदों, स्वीकृत बल और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी दी गई है।

किन विभागों में कितने पद बढ़े?

पुलिस विभाग के स्वीकृत बल में साल 2025 के दौरान कुल 2673 पद बढ़ाए गए हैं। इनमें अलग-अलग इकाइयों के पद शामिल हैं। जैसे-

  • तकनीकी सेवाएं (FSL): 1266 पद
  • पुलिस बैंड: 932 पद
  • हॉक फोर्स: 325 पद
  • जिला पुलिस बल, उज्जैन: 150 पद
हालांकि, ये स्वीकृत पदों में बढ़ोतरी के आंकड़े हैं। इन पदों पर नई भर्ती को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

राजस्थान में कस्टोडियल डेथ पर ₹5 लाख तक मुआवजा: गृह विभाग नई पॉलिसी तैयार कर रहा | Rajasthan to get up to ₹5 lakh compensation for custodial death: Home department preparing new policy
राजस्थान में कस्टोडियल डेथ पर मिलेगा ₹5 लाख तक मुआवजा, गृह विभाग तैयार कर रहा है नई पॉलिसी
09 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में हिरासत में मौत के मामले में अब तक कोई स्पष्ट मुआवजा नीति नहीं है। अलग-अलग मामलों में कोर्ट के निर्देश, राजनीतिक और सामाजिक दबाव के आधार पर मुआवजा दिया जाता रहा है। इस वजह से एक जैसे मामलों में भी राशि अलग-अलग होती है, और ज्यादातर परिवारों को कोई सहायता नहीं मिल पाती।

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में 1266 पद बढ़े

मध्य प्रदेश पुलिस में बढ़ाए गए पदों में सबसे ज्यादा संख्या फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी FSL की है। आंकड़ों के मुताबिक, FSL के कुल 1266 पद बढ़ाए गए हैं। इन पदों का संबंध अपराधों की जांच व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने से है।

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी अपराध से जुड़े साइंटिफिक एविडेंस की जांच में जरूरी रोल निभाती है। ऐसे में FSL के पदों में बढ़ोतरी को पुलिस की वैज्ञानिक जांच व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस बैंड में भी बढ़ाए गए पद

मध्य प्रदेश पुलिस की सांख्यिकी डेटा पुस्तिका में पुलिस बैंड से जुड़े पदों की जानकारी भी दी गई है। इसके मुताबिक, पुलिस बैंड में 932 पद बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा हार्क फोर्स में 325 और उज्जैन जिले के बल में 150 पद बढ़ाए गए हैं। अलग-अलग इकाइयों में पदों की संख्या बढ़ाने से विभाग के स्वीकृत ढांचे में बदलाव हुआ है। पुलिस विभाग की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन पदों को शामिल किया गया है।

प्रदेश में अब 1176 पुलिस थाने

मध्य प्रदेश में साल 2024 तक कुल 1173 पुलिस थाने थे। साल 2025 में उज्जैन में दो नए थाने खोले गए। इसके बाद साल 2026 में भोपाल का कजलीखेड़ा थाना शुरू हुआ। इससे प्रदेश में थानों की कुल संख्या 1176 हो गई है। वहीं, इंदौर शहर में तीन नए पुलिस थाने स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

IAS शिखर अग्रवाल
अमेरिका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब ACB करेगी पूछताछ
11 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
40 विला-कॉटेज की खरीद और करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़े मामले में IAS शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 10 नवंबर को अमेरिका से जयपुर लौटने के बाद IAS अधिकारी अग्रवाल ने कार्मिक विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि 40 विला-कॉटेज किस कीमत पर खरीदे गए, इस सौदे से किसे फायदा हुआ ?

पुलिस वाहनों की संख्या भी बढ़ी

पुलिस विभाग में वाहनों की संख्या 1150 से बढ़कर साल 2025 में 1200 हो गई है। यानी 50 वाहनों की बढ़ोतरी हुई है। पुलिस मुख्यालय की इस पुस्तिका में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक की जानकारी शामिल की गई है।

इसमें पुलिस बल, आवास, वाहन, डायल-112 सेवा और विभाग की उपलब्धियों के आंकड़े दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि ये आंकड़े भविष्य की योजनाएं बनाने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और पुलिस विभाग की जरूरतों को समझने में मदद करेंगे।

क्या इन पदों पर नई भर्ती होगी?

सांख्यिकी डेटा पुस्तिका (Statistical Data Handbook) में पुलिस विभाग के स्वीकृत पदों में बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को इन पदों को फिलहाल भर्ती की घोषणा नहीं मानना चाहिए। यदि भविष्य में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होती है, तो उससे जुड़ी जानकारी संबंधित विभाग की ओर से जारी की जाएगी।

मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: जनवरी 2027 से पहले आ सकती है जंबो तबादला सूची, कलेक्टरों से लेकर सचिवों तक पर गिरेगी गाज | MP IAS Transfer: Big reshuffle of IAS officers in Madhya Pradesh: Jumbo transfer list may come before January 2027, Collectors to Secretaries to be affected
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, जनवरी 2027 से पहले आ सकती है IAS की जंबो तबादला सूची
09 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
MP IAS Transfer News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बार कई बड़े अधिकारियों की कुर्सियां बदल सकती हैं। सरकार की नजर सिर्फ अफसरों के कामकाज पर ही नहीं, बल्कि जनता से उनके व्यवहार और जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल पर भी है।

FAQs:

  1. मध्य प्रदेश पुलिस में कितने पद बढ़ाए गए हैं?
    साल 2025 में मध्य प्रदेश पुलिस संगठन के स्वीकृत बल में कुल 2673 पद बढ़ाए गए हैं।
  2. MP Police में सबसे ज्यादा पद किस विभाग में बढ़े हैं?
    सबसे ज्यादा 1266 पद तकनीकी सेवाएं (FSL) में बढ़ाए गए हैं।
  3. मध्य प्रदेश में कुल कितने पुलिस थाने हैं?
    साल 2026 में भोपाल का कजलीखेड़ा थाना शुरू होने के बाद प्रदेश में कुल 1176 पुलिस थाने हो गए हैं।
Tags:
  • MP Police Jobs 2026
  • MP Police Vacancy
  • मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती
  • MP Police Recruitment 2026
  • MP Police New Posts
  • मध्य प्रदेश पुलिस न्यूज
  • MP Police Sanctioned Posts
  • सरकारी नौकरी अपडेट
  • MP Police FSL Jobs
इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता ने भाईदूज के दिन शराब पीकर जीजा से की मारपीट, केस दर्ज

By Sanjay Gupta

इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता ने भाईदूज के दिन शराब पीकर जीजा से की मारपीट, केस दर्ज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग में जंगी एप का इस्तेमाल, विदेश से गैंगस्टर दे रहे थे निर्देश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

टाइगर श्रॉफ फायरिंग में जंगी एप का इस्तेमाल, विदेश से गैंगस्टर दे रहे थे निर्देश
अमेरिका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब ACB करेगी पूछताछ

By Ashish Bhardwaj

अमेरिका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब ACB करेगी पूछताछ
दीवाली के बाद रायपुर की हवा हुई खराब, AQI 96 पर पहुंचा; बिलासपुर-भिलाई में भी बढ़ा प्रदूषण

By Arun Tiwari

दीवाली के बाद रायपुर की हवा हुई खराब, AQI 96 पर पहुंचा; बिलासपुर-भिलाई में भी बढ़ा प्रदूषण
प्रोफेसर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिलेगा 9000 रुपए ग्रेड पे और एसोसिएट प्रोफेसर का पदनाम

By Kaushiki

प्रोफेसर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिलेगा 9000 रुपए ग्रेड पे और एसोसिएट प्रोफेसर का पदनाम
आंगनबाड़ियों में बच्चों को रोज नहीं खाना पड़ेगा दलिया, मेन्यू में इडली-सांभर शामिल करने की तैयारी

By Arun Tiwari

आंगनबाड़ियों में बच्चों को रोज नहीं खाना पड़ेगा दलिया, मेन्यू में इडली-सांभर शामिल करने की तैयारी
किसानों को ताश और राजश्री का आदी बताया, विवाद बढ़ा तो BJP सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- किसी का दिल दुखा हो तो माफ कर देना

By Aman Vaishnav

किसानों को ताश और राजश्री का आदी बताया, विवाद बढ़ा तो BJP सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- किसी का दिल दुखा हो तो माफ कर देना