38 साल की उम्र पार, फिर भी दे सकेंगे परीक्षा, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती में दी अंतरिम राहत

Neel Tiwari | Oct 27, 2026, 15:41 IST
Share
40 साल के उम्मीदवार को भी परीक्षा देने की अनुमति।
40 साल के उम्मीदवार को भी परीक्षा देने की अनुमति।

मध्य प्रदेश में आरक्षक (चालक) भर्ती की अधिकतम उम्र को लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने दो उम्मीदवारों को फिलहाल परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को जस्टिस विवेक कुमार सिंह की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कर्मचारी चयन मंडल (ESB) समेत दूसरे पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

हालांकि, दोनों उम्मीदवार परीक्षा तो दे सकेंगे, लेकिन उनका रिजल्ट हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।

पुलिसकर्मियों ने आयु सीमा में छूट के लिए लगाई याचिका

यह याचिका रोमेश सिंह बघेल और गोकुल शर्मा ने लगाई है। उनकी ओर से वकील मोहित वर्मा ने कोर्ट में पक्ष रखा। रोमेश सिंह बघेल की उम्र करीब 39 साल आठ महीने और गोकुल शर्मा की उम्र करीब 40 साल है। दोनों पहले से पुलिस विभाग में नौकरी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे आरक्षक (चालक) भर्ती के लिए जरूरी पढ़ाई और शारीरिक योग्यता की सभी शर्तें पूरी करते हैं। इसके बावजूद उम्र ज्यादा होने के कारण उन्हें भर्ती में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है।

विभागीय भर्ती नियम
विभागीय भर्ती नियम

दस साल बाद निकली भर्ती, पुराने अवसर नहीं मिलने का तर्क

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा है कि आरक्षक (चालक) के पदों पर लगभग दस साल बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इस लंबे अंतराल के कारण उन्हें पहले आवेदन करने का अवसर नहीं मिला। अब वे निर्धारित आयु सीमा से कुछ अधिक उम्र के हो गए हैं। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि भर्ती प्रक्रिया लंबे समय तक न चलने का खामियाजा उन्हें नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि केवल आयु सीमा के आधार पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने से वंचित करना उचित नहीं है।

विभागीय भर्ती नियम
विभागीय भर्ती नियम

कोविड के बाद मिली तीन साल की छूट का दिया हवाला

याचिकाकर्ताओं ने अपनी मांग के समर्थन में सामान्य प्रशासन विभाग के 18 सितंबर 2022 के एक पत्र का हवाला दिया है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान कई भर्तियां प्रभावित हुई थीं। इसी वजह से सरकार ने सरकारी नौकरियों में अधिकतम उम्र की सीमा में तीन साल की छूट दी थी। लेकिन आरक्षक (चालक) की मौजूदा भर्ती में उन्हें इस छूट का फायदा नहीं मिल रहा है। दोनों का कहना है कि कोरोना के बाद निकली इस पद की भर्ती में भी सरकार के पुराने निर्देशों को ध्यान में रखा जाना चाहिए था। इसी आधार पर उन्होंने हाईकोर्ट से भर्ती नियमों में तय उम्र सीमा में राहत देने की मांग की है।

आयु सीमा
आयु सीमा

भर्ती विज्ञापन की शर्त में बदलाव की मांग

याचिका में मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव, पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक और कर्मचारी चयन मंडल को पक्षकार बनाया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने भर्ती के विज्ञापन में तय अधिकतम उम्र सीमा में बदलाव करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार के 18 सितंबर 2022 के पत्र के मुताबिक उन्हें उम्र में तीन साल की अतिरिक्त छूट मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट से मांग की थी कि जब तक मामले का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

ओबीसी आरक्षण केस में सुप्रीम कोर्ट में 10 खामियां, लिस्टिंग में देरी से बढ़ी उम्मीदवारों की चिंता | Supreme Court's OBC Reservation Case Faces 10 Flaws, Delay in Listing Increases Candidate Anxiety
ओबीसी आरक्षण केस में सुप्रीम कोर्ट में लगी एसएलपी में दस खामियां, दूर करने के बाद ही लिस्टिंग होगी
26 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर को अपने फैसले में 2019 के आरक्षण कानून को असंवैधानिक घोषित किया था। इसके खिलाफ राज्य सरकार ने 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। हालांकि याचिका में 10 खामियां सामने आई हैं।

हाईकोर्ट ने परीक्षा में बैठने की दी अनुमति

सुनवाई के दौरान वकील मोहित वर्मा ने कोर्ट में उम्र सीमा में तीन साल की छूट देने की मांग रखी। इसके बाद हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारी चयन मंडल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। साथ ही दोनों उम्मीदवारों को फिलहाल परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी। हालांकि, उनका रिजल्ट और आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का फैसला हाईकोर्ट के अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा। फिलहाल कोर्ट ने सिर्फ परीक्षा देने की राहत दी है। उम्र सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी या नहीं, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

फिलहाल हाईकोर्ट के इस आदेश का फायदा सिर्फ रोमेश सिंह बघेल और गोकुल शर्मा को मिला है। दूसरे उम्मीदवारों को इस आदेश के आधार पर सीधे राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, जिन उम्मीदवारों की स्थिति इन दोनों जैसी है, वे भी हाईकोर्ट जा सकते हैं। कोर्ट उनकी योग्यता और मामले से जुड़ी जानकारी देखने के बाद तय करेगा कि उन्हें भी राहत दी जा सकती है या नहीं।

आयुष विभाग में फर्जी सर्टिफिकेट पर नियुक्तियां: जांच कमेटी की रिपोर्ट को मंत्री ने किया खारिज, मचा बवाल | Appointments on Fake Certificates in AYUSH Department: Minister Rejects Investigation Committee's Report, Controversy Erupts
एमपी आयुष विभाग में नियुक्तियों पर उठे सवाल, जांच कमेटी ने प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी बताई, मंत्री ने कहा- सब सही
26 Oct 2026 ,
By Atul Dwivedi
मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर आप आराम से नौकरी कर सकते हैं। यकीन न हो तो मध्यप्रदेश के आयुष विभाग को देख लीजिए। यहां परीक्षा के बाद जॉइन हुए अधिकारियों के दस्तावेजों और अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच हुई। जांच कमेटी ने पाया कि कुछ अधिकारियों के सर्टिफिकेट सही नहीं हैं। यानी मामला गड़बड़ है, कार्रवाई होनी चाहिए।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस विभाग
  • मध्य प्रदेश पुलिस विभाग
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • ESB
बस्तर के खनिज पर किसका अधिकार? NMDC से मांगा पाई-पाई का हिसाब, स्थानीय युवाओं और प्रभावितों के अधिकारों पर बड़ा सवाल!

By Umeshwari Baghel

बस्तर के खनिज पर किसका अधिकार? NMDC से मांगा पाई-पाई का हिसाब, स्थानीय युवाओं और प्रभावितों के अधिकारों पर बड़ा सवाल!
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जांच लंबित होने पर भी मिलेगी प्रोविजनल पेंशन, 50% ग्रेच्युटी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जांच लंबित होने पर भी मिलेगी प्रोविजनल पेंशन, 50% ग्रेच्युटी
हाई कोर्ट की बड़ी पहल: जमानत, क्रिमिनल केस के लिए इंदौर में नौ दिन के लिए बनीं तीन स्पेशल बेंच

By Sanjay Gupta

हाई कोर्ट की बड़ी पहल: जमानत, क्रिमिनल केस के लिए इंदौर में नौ दिन के लिए बनीं तीन स्पेशल बेंच
बिलासपुर का युवक रूस में लापता: टेलीग्राम पर मिली थी नौकरी, बहन ने लगाया युद्ध में भेजने और मारपीट का आरोप

By Harrison Masih

बिलासपुर का युवक रूस में लापता: टेलीग्राम पर मिली थी नौकरी, बहन ने लगाया युद्ध में भेजने और मारपीट का आरोप
MP Cabinet Decisions: कम बारिश वाले जिलों के किसानों को मिलेगी मदद, EOW के लिए 345 करोड़ मंजूर, दो बड़े चिंतन शिविरों की तैयारी

By Sourabh Bhatnagar

MP Cabinet Decisions: कम बारिश वाले जिलों के किसानों को मिलेगी मदद, EOW के लिए 345 करोड़ मंजूर, दो बड़े चिंतन शिविरों की तैयारी
आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल में वापस लौटना होगा

By Jageshwar Prasad

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल में वापस लौटना होगा
जयपुर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सेवा; यात्रियों को मिलेंगे 3 विकल्प

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सेवा; यात्रियों को मिलेंगे 3 विकल्प