राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
Raghvendra Singh Rathore | Updated:
जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ तेज
राजस्थान में पंचायत चुनाव खत्म होते ही अब जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए सियासी उठापटक शुरू हो गई है। बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस और भाजपा दोनों को अपने सदस्यों को संभालने की चिंता सता रही है। कहीं 60 लाख रुपए का लालच देने के आरोप लग रहे हैं तो कहीं निर्वाचित सदस्यों को जबरन ले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। होटल और रिसॉर्ट में सदस्यों की बाड़ेबंदी की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद पाला बदलने की चर्चाएं तेज हैं। इस बीच अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेताओं को साफ जिम्मेदारी दे दी है कि जिनकी सिफारिश पर टिकट मिला था, वे अब पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान भी सुनिश्चित कराएं।
राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद अब जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव होने हैं। इन पदों पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में भाजपा को केवल 5 जगह स्पष्ट बहुमत मिला है। इसके बावजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी 37 जिलों में उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। दूसरी ओर कांग्रेस भी अपने सदस्यों को एकजुट रखने में जुटी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में जिला परिषद की 31 सीटों में कांग्रेस ने 21, भाजपा ने 9 और आरएलपी ने एक सीट जीती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर कांग्रेस के तीन सदस्यों को अपने पक्ष में करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सदस्यों को 60 लाख रुपए तक का प्रलोभन दिया गया। उन्होंने चौमूं के एक होटल में ठहरे कांग्रेस सदस्यों पर पुलिस के जरिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।
भरतपुर में बहुमत के लिए 16 सदस्यों की जरूरत है। डोटासरा के दावे के मुताबिक तीन सदस्य टूटने के बाद भी कांग्रेस के पास 18 सदस्य हैं। ऐसे में तीन और सदस्यों का समर्थन हटने पर पार्टी का स्पष्ट बहुमत खत्म हो सकता है।
डीग में भी डोटासरा ने कांग्रेस के तीन सदस्यों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है। यहां कांग्रेस के 14 सदस्य हैं, जबकि बहुमत के लिए 15 सदस्यों की जरूरत है। ऐसे में एक सदस्य का समर्थन भी जिला प्रमुख चुनाव का पूरा गणित बदल सकता है।
चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की 29 सीटों में भाजपा और कांग्रेस को 14-14 सीटें मिली हैं। आरएलपी की एकमात्र निर्वाचित सदस्य शंकरी भील ने वीडियो जारी कर भाजपा को समर्थन देने की बात कही है।
वहीं, आरएलपी नेताओं और शंकरी के परिजनों ने उन्हें जबरन ले जाने का आरोप लगाया। इसके विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना भी दिया गया। हालांकि शंकरी भील ने किसी तरह के दबाव से इनकार करते हुए अपनी मर्जी से भाजपा को समर्थन देने की बात कही है।
राजसमंद जिला परिषद में कांग्रेस के 17 और भाजपा के 12 सदस्य जीते हैं। यहां कोई निर्दलीय या अन्य दल का सदस्य नहीं चुना गया। भाजपा को स्पष्ट बहुमत के लिए तीन अतिरिक्त सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। स्थानीय स्तर पर भाजपा के तीन दावेदारों के समर्थन जुटाने में सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है।
सीकर में कांग्रेस ने जिला परिषद की 49 में से 36 सीटें जीती हैं। इसके बावजूद जिला प्रमुख पद की दावेदारी को लेकर पार्टी के अलग-अलग गुट सक्रिय हैं। कांग्रेस के सदस्य भी अलग-अलग बाड़ेबंदी में बताए जा रहे हैं।
बीकानेर में कांग्रेस की निर्वाचित सदस्य मैना देवी के पति ने उन्हें जबरन ले जाने की शिकायत कांग्रेस के ही नेताओं के खिलाफ दी है। वहीं, बांसवाड़ा की सज्जनगढ़ पंचायत समिति में चंपा देवी के कथित अपहरण की शिकायत करने वाले उनके पति ने अब कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाने की बात कही है।
चुनाव नतीजों के विश्लेषण के मुताबिक चूरू में कांग्रेस के दो और राजसमंद व बाड़मेर में तीन-तीन सदस्यों का समर्थन हटने पर पार्टी का स्पष्ट बहुमत खत्म हो सकता है। इसके अलावा प्रदेश की 8 जिला परिषदों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यहां आरएलपी, भारत आदिवासी पार्टी, बसपा और निर्दलीय सदस्यों की भूमिका अहम हो सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिला प्रमुख और प्रधान पद के उम्मीदवारों का चयन प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तय प्रक्रिया के तहत होगा। जरूरत पड़ने पर पर्यवेक्षक निर्वाचित सदस्यों से व्यक्तिगत बातचीत करेंगे।
गहलोत ने यह भी साफ किया कि जिन स्थानीय नेताओं की सिफारिश पर सदस्यों को टिकट दिए गए थे, अब उन्हीं नेताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने भाजपा पर पंचायत चुनाव में दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश दिया है और बेईमानी करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा सभी 37 जिलों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। यानी जहां पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है, वहां भी समर्थन जुटाने की कोशिश होगी।
जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव केवल स्थानीय पदों का मामला नहीं हैं। इनसे गांवों और जिलों के विकास से जुड़े फैसलों पर राजनीतिक दलों की पकड़ तय होती है। यही वजह है कि कम सीटों के अंतर वाले जिलों में एक-दो सदस्यों का फैसला भी सत्ता का समीकरण बदल सकता है।
राजस्थान में 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव होंगे। इन चुनावों में गुप्त मतदान होगा। ऐसे में आखिरी समय तक सदस्यों का समर्थन बनाए रखना दोनों दलों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
भरतपुर में तीन सदस्य तोड़ने का आरोप
भरतपुर में बहुमत के लिए 16 सदस्यों की जरूरत है। डोटासरा के दावे के मुताबिक तीन सदस्य टूटने के बाद भी कांग्रेस के पास 18 सदस्य हैं। ऐसे में तीन और सदस्यों का समर्थन हटने पर पार्टी का स्पष्ट बहुमत खत्म हो सकता है।
डीग में भी सदस्यों को प्रभावित करने का आरोप
चित्तौड़गढ़ में आरएलपी सदस्य ने भाजपा को दिया समर्थन
वहीं, आरएलपी नेताओं और शंकरी के परिजनों ने उन्हें जबरन ले जाने का आरोप लगाया। इसके विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना भी दिया गया। हालांकि शंकरी भील ने किसी तरह के दबाव से इनकार करते हुए अपनी मर्जी से भाजपा को समर्थन देने की बात कही है।
राजसमंद में भाजपा को तीन सदस्यों की जरूरत
कांग्रेस को अपने ही गुटों से चुनौती
बीकानेर में कांग्रेस की निर्वाचित सदस्य मैना देवी के पति ने उन्हें जबरन ले जाने की शिकायत कांग्रेस के ही नेताओं के खिलाफ दी है। वहीं, बांसवाड़ा की सज्जनगढ़ पंचायत समिति में चंपा देवी के कथित अपहरण की शिकायत करने वाले उनके पति ने अब कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाने की बात कही है।
कई जिलों में दो-तीन सदस्यों से बदल सकता है गणित
गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
गहलोत ने यह भी साफ किया कि जिन स्थानीय नेताओं की सिफारिश पर सदस्यों को टिकट दिए गए थे, अब उन्हीं नेताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने भाजपा पर पंचायत चुनाव में दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश दिया है और बेईमानी करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।
भाजपा बोली- कांग्रेस को वॉकओवर नहीं देंगे
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी
By Arun Tiwari
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
By Arun Tiwari
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
By Ashish Bhardwaj
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
By Harrison Masih