महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी

Arun Tiwari | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 17 जिलों को मिलीं नई अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 17 जिलों को मिलीं नई अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद के बीच महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। प्रदेश की 17 संगठनात्मक जिला इकाइयों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद नियुक्तियों की पहली सूची जारी की गई है।

इस फेरबदल में राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और रायगढ़ तक महिला कांग्रेस की कमान नए चेहरों को सौंपी गई है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रमुख संगीता सिन्हा की यह पहली सूची है, जिसमें 17 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें करीब आधी महिलाएं ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखती हैं। रायपुर शहर की जिम्मेदारी प्रगति बाजपेयी को दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की कमान बरखा साहू को सौंपी गई है। इसी तरह बिलासपुर और दुर्ग में भी शहर और ग्रामीण इकाइयों का अलग-अलग नेतृत्व तय किया गया है।

चुनावी दंगल के लिए नारी शक्ति तैयार
BJP महिला मोर्चा ने किया जिला प्रभारियों का ऐलान, बिथिका विश्वास को रायपुर की कमान
29 Jun 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा ने सभी 36 जिलों के लिए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। रायपुर शहर की जिम्मेदारी बिथिका विश्वास और ग्रामीण की प्रीति परगनिया को मिली है। नई टीम संगठन विस्तार, महिला सम्मेलन, जनसंपर्क और चुनावी तैयारियों पर काम करेगी।

रायपुर से बिलासपुर तक नई टीम

महिला कांग्रेस की जारी सूची के मुताबिक, रायपुर शहर में प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण में बरखा साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पटनवार और ग्रामीण क्षेत्र की कमान सीमा पांडे को दी गई है। दुर्ग शहर में प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण में योगिता चंद्राकर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सूरजपुर में भी संगठन को शहरी और ग्रामीण इकाइयों में बांटकर जिम्मेदारी दी गई है। सूरजपुर शहर की अध्यक्ष लिली राजवाड़े और ग्रामीण की अध्यक्ष बबीता गुप्ता होंगी। भिलाई नगर के रिसाली क्षेत्र में शशि सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजमेर की सियासत में भूचाल: दो बार जिला प्रमुख रहीं सुशील कंवर पलाड़ा वार्ड चुनाव हारीं, बदले समीकरण | Earthquake in Ajmer Politics: Sushil Kanwar Palada, who was District Head twice, lost ward election, equations changed
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
22 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के पंचायती राज चुनाव परिणामों में अजमेर जिले से बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। अजमेर जिला परिषद के वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा चुनाव हार गई हैं। वे मसूदा की पूर्व विधायक रह चुकी हैं। इसके साथ ही वे दो बार अजमेर की जिला प्रमुख भी रही हैं।

इन जिलों में भी नए चेहरे

अन्य जिलों में सरगुजा से अनीमा केरकेट्टा, रायगढ़ से संगीता गुप्ता और मुंगेली से उर्मिला यादव को महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर की जिम्मेदारी रूमा चटर्जी को मिली है। इसी तरह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आरती महोबिया, गरियाबंद में मंजू ध्रुव, बलौदाबाजार-भाटापारा में ललिता यादव और कबीरधाम में अन्नपूर्णा चंद्राकर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इंदौर कृष्णबाग में 42 मकान टूटने पर कांग्रेस का हल्लाबोल: जीतू पटवारी बोले- हम लड़ेंगे कानूनी लड़ाई, उठाएंगे पूरा खर्च | Congress protests demolition of 42 houses in Indore's Krishnabag: Jitu Patwari says - We will fight the legal battle, bear the entire cost
इंदौर के कृष्णबाग में 42 मकान टूटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई
24 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के एमआर-10 स्थित कृष्णबाग में सोमवार सुबह प्रशासन और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। हाईकोर्ट के फैसले के बाद यहां 42 मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ दिया गया। फिलहाल करीब 19 मकान बचे हैं जिन्हें कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। इस कार्रवाई के 24 घंटे बाद मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के कई नेता मौके पर पहुंचे।

सामाजिक समीकरणों पर भी नजर

महिला कांग्रेस की इस सूची में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश भी दिखाई देती है। ओबीसी वर्ग से आने वाली महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदारी मिली है। साहू, यादव और चंद्राकर समाज से जुड़ी महिला नेताओं को भी संगठन में जगह दी गई है। वहीं, आदिवासी और सामान्य वर्ग की महिलाओं को भी नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश की राजनीति में महिला वोटर्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस के सामने महिला संगठन को केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति तक सीमित रखने के बजाय जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की चुनौती है। नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी जिला स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन की गतिविधियों को गति देने की कोशिश कर रही है।

मतदाता सूची पर विवाद: राजनीतिक दल मांग रहे ब्योरा, चुनाव आयोग मौन | Voter List Controversy: Political Parties Demand Details, Election Commission Silent
एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार
17 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्यप्रदेश में 2028 में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले ही वोटर लिस्ट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पिछले 9 महीने में प्रदेश में करीब 8.19 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में वोटर बढ़ने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने चुनाव आयोग से नए मतदाताओं की सूची मांगी है, लेकिन अब तक यह सूची नहीं मिली है।

नई अध्यक्षों के सामने संगठन को सक्रिय करने की चुनौती

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की चुनौती है। महिला कांग्रेस की नई अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करना होगा। इसके साथ ही महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन, जनसंपर्क और पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी भी उनके सामने रहेगी।

खासकर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को अलग-अलग नेतृत्व देने का फैसला संगठनात्मक दृष्टि से अहम है। इससे स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को अलग से सक्रिय करने का अवसर मिलेगा।

यह नियुक्तियों की पहली सूची है। ऐसे में महिला कांग्रेस की आगे आने वाली नियुक्तियों पर भी संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर रहेगी।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस
  • Mahila Congress
  • महिला कांग्रेस
  • Chhattisgarh Politics
  • संगठन में बदलाव
  • महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन

By Arun Tiwari

चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन
तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी

By Arun Tiwari

तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी
अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता

By Ashish Bhardwaj

दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता