CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jan 05, 2026, 20:59 IST
Share
CG Top News
CG Top News

नमस्ते, तमनार महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार। 30 हजार पन्नों की चार्जशीट में भी नहीं भूपेश बघेल का नाम। छरायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्यार। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

top news of chhattisgarh

तमनार महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

तमनार खनन विवाद. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

30 हजार पन्नों की चार्जशीट में भी नहीं भूपेश बघेल का नाम, फरार पप्पू बंसल के बयानों से चैतन्य को बनाया आरोपी

Raipur. छत्तीसगढ़ के 3 हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा के शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने जिन भूपेश बघेल को कुख्यात किया, उनका नाम 30 हज़ार पन्नों की आखिरी चार्जशीट में भी नहीं आया। ईडी ने हाल ही में कोर्ट में शराब घोटाले की चार्जशीट पेश की है। इसमें 80 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, परिजनों के गंभीर आरोप

Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार शाम एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व IAS समेत 30 अधिकारियों की संपत्ति कुर्क

Raipur. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। तत्कालीन आबकारी आयुक्त IAS निरंजन दास समेत 30 आबकारी अधिकारियों की करीब 38.21 करोड़ रुपए की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए इंटरव्यू, 5 दावेदारों को दिल्ली बुलाया

CG News. छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में एक्सरसाइज होगी। राष्ट्रीय संगठन के बुलावे पर प्रदेश से पांच नेत्रियां शामिल होंगी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी की मौजूदगी में प्रदेश की नेत्रियों से साक्षात्कार होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • रायपुर सेंट्रल जेल
  • छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस
  • संपत्ति कुर्क
  • top news of chhattisgarh
  • तमनार खनन विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा