फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
<br>आयुष्मान में फर्जी क्लेम की जांच, पांच अस्पतालों पर पांच गुना जुर्माने की तैयारी
आयुष्मान में फर्जी क्लेम की जांच, पांच अस्पतालों पर पांच गुना जुर्माने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत कथित फर्जीवाड़े को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। फर्जी मरीजों की भर्ती और इलाज के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान हासिल करने के आरोपों से घिरे पांच अस्पतालों के खिलाफ अब आर्थिक कार्रवाई की तैयारी है। इन अस्पतालों को तीन साल के लिए आयुष्मान योजना से निलंबित किया गया है।

साथ ही पिछले एक साल के भुगतान का विस्तृत ऑडिट शुरू कराया गया है। जांच में जिन क्लेम को फर्जी पाया जाएगा, उन पर नियमानुसार पांच गुना राशि की वसूली की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालवार विशेषज्ञों की टीमें गठित की हैं।

ग्रामीणों को पैसे देकर भर्ती कराने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग के सामने ऐसी शिकायतें आई हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों और बस्तियों से लोगों को बसों और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाने की बात कही गई है। आरोप है कि कुछ लोगों को 100 से 200 रुपए देकर मरीज के तौर पर भर्ती किया गया और उनके नाम पर आयुष्मान योजना के तहत इलाज का क्लेम प्रस्तुत किया गया।

अब जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि संबंधित मरीजों को वास्तव में अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता थी या सरकारी योजना से भुगतान प्राप्त करने के लिए दस्तावेजों में इलाज दिखाया गया।
आयुष्मान घोटाला: अपर कलेक्टर सपना लोवंशी की संपत्तियों की जांच में जुटी EOW, IAS बनने पर अटकलें | Ayushman Scam: EOW Investigates Properties of Additional Collector Sapna Lowanshi, IAS Promotion in Doubt
आयुष्मान घोटाले में उलझीं अपर कलेक्टर सपना लोवंशी की संपत्तियों की जानकारी ले रही ईओडब्ल्यू
15 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
<b>Indore. </b>मध्य प्रदेश के चर्चित आयुष्मान योजना घोटाले से जुड़े मामले में इंदौर में पदस्थ सपना लोवंशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भोपाल में उनके खिलाफ जांच चल रही है। इसी सिलसिले में ईओडब्ल्यू ने इंदौर जिला प्रशासन और संभागायुक्त कार्यालय से कई जानकारियां मांगी हैं। सपना लोवंशी 2007 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं।

इन पांच अस्पतालों के रिकॉर्ड की हो रही जांच

श्री अनंत साई अस्पताल, तेलीबांधा, रायपुर – ओडिशा से मरीज बुलाकर कथित तौर पर फर्जी उपचार पैकेज तैयार करने का आरोप।

श्रीनिवास अस्पताल, गुढ़ियारी, रायपुर – एजेंटों के जरिए मरीज लाने और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं पर हृदय एवं किडनी संबंधी उपचार पैकेज दर्ज करने का आरोप।

वरदान अस्पताल, रायपुर – वित्तीय अनियमितताओं और योजना के नियमों के उल्लंघन की जांच।

श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रायपुर – आयुष्मान योजना के संचालन में गंभीर अनियमितताओं का मामला।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भिलाई – आयुष्मान योजना के तहत गंभीर गड़बड़ियों का मामला।

आयुष्मान योजना से बाहर हुए 16 अस्पताल: शंकराचार्य और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज पर तीन साल का बैन, 19 में से 16 पर कार्रवाई | 16 Hospitals Out of Ayushman Yojana: Three-Year Ban on Shankracharya and Rawatpura Medical Colleges, Action on 16 out of 19
शंकराचार्य और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज बैन, राज्य के 16 अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों पर चला सरकारी डंडा
03 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<strong>रायपुर। </strong>आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज के नाम पर गड़बड़ी करना प्रदेश के 16 अस्पतालों को भारी पड़ गया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद इन अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया है। इनमें शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

छोटे से बड़े भुगतान तक की होगी पड़ताल

विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए पिछले एक वर्ष के सभी क्लेम की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसमें मरीजों की बीमारी, भर्ती की आवश्यकता, उपचार संबंधी दस्तावेज और अस्पतालों को जारी की गई राशि का परीक्षण किया जा रहा है।

प्रत्येक अस्पताल के लिए अलग जांच दल बनाया गया है। इन दलों में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, स्टेट नोडल एजेंसी के विशेषज्ञ और ऑडिट टीम के सदस्य शामिल हैं।

एक ही गांव से आए मरीजों पर भी जांच की नजर

अस्पतालों में भर्ती मरीजों के पते और उनके पुराने उपचार रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाएंगे कि किसी विशेष गांव या क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीजों को अस्पताल क्यों लाया गया। एक ही मरीज को बार-बार भर्ती करने और उसके नाम पर भुगतान लेने के मामलों की भी पड़ताल होगी।

प्रदेश के 16 अस्पतालों पर निलंबन की कार्रवाई

आयुष्मान योजना में नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रदेश में कुल 16 अस्पतालों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इनमें मरीजों से अतिरिक्त पैसे लेने के मामलों में 10 अस्पतालों को एक साल, जबकि गंभीर अनियमितताओं और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामलों में छह अस्पतालों को तीन साल के लिए निलंबित किया गया है। कार्रवाई की जद में आए आठ अस्पताल रायपुर के हैं।

ऑडिट रिपोर्ट के बाद तय होगी जुर्माने की राशि

स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक संजीव झा के मुताबिक, संबंधित अस्पतालों पर फर्जी मरीज भर्ती करने के आरोप हैं। क्लेम की राशि अधिक होने के कारण विस्तृत ऑडिट कराया जा रहा है। आयुष्मान योजना के प्रावधानों के अनुसार फर्जी क्लेम प्रमाणित होने पर पांच गुना जुर्माना वसूलने का नियम है।

ऑडिट पूरा होने के बाद स्पष्ट होगा कि अस्पतालों ने कितनी राशि का गलत भुगतान प्राप्त किया और उनसे कुल कितना जुर्माना वसूला जाएगा।

आयुष्मान कार्ड: 112 इलाज सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित, प्राइवेट में इलाज पर लग सकता है ब्रेक! | Ayushman Card: 112 Treatments Reserved for Government Hospitals, Treatment in Private May Halt!
आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट हॉस्पिटल्स में इलाज पर लगेगा ब्रेक? 112 तरह के इलाज सरकारी अस्पतालों के लिए रिजर्व करने की तैयारी
13 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
आयुष्मान कार्ड लेकर प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज कराने वालों के लिए बड़ा झटका लग सकता है! अब मोतियाबिंद के ऑपरेशन से लेकर महिलाओं की डिलीवरी तक, 112 तरह के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है। सरकार इन इलाजों को सरकारी अस्पतालों के लिए रिजर्व करने की तैयारी में है। लेकिन क्या प्राइवेट अस्पतालों के दरवाजे पूरी तरह बंद हो जाएंगे? जानिए पूरा मामला।

Tags:
  • आयुष्मान योजना घोटाला
  • Ayushman Yojana fraud
  • Hospital scam
  • फर्जी मरीज
  • Fake patients
  • करोड़ों की लूट
  • स्वास्थ्य विभाग जांच
  • अस्पतालों पर बैन
  • पांच गुना वसूली
छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी

By Arun Tiwari

महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी
जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी

By Ashish Bhardwaj

जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन

By Arun Tiwari

चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन
तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी

By Arun Tiwari

तीन किलोमीटर तक जंगल में बहाया आयरन वेस्ट, सबसे बड़े मुनाफे वाली NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की तैयारी
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी