राजस्थान की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में न्यूनतम आयु को लेकर विवाद, RSMSSB दे रहा सफाई

Nitin Kumar Bhal | Jul 18, 2025, 12:18 IST
Share
RSMSSB
Photograph: (The Sootr)

राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025, लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) में न्यूनतम आयु सीमा और पदों में बढ़ोतरी की मांग, विवाद बढ़ा। RSMSSB दे रहा स्पष्टीकरण।

राजस्थान (Rajasthan) में लम्बे समय से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भजनलाल (Bhajanlal Sharma) सरकार ने भर्तियां निकाल कर खुशखबरी तो दी लेकिन, न्यूनतम आयु के विवाद ने बेरोजगारों की नींद उड़ा दी है। हालांकि, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी गलती मानी है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने एक्स पर लिखा कि L1 भर्ती के लिए ये 18 साल ही होनी चाहिए, शायद टाइपिंग त्रुटि है। कैलकुलेशन एप्लीकेबल डेट भी 01 जनवरी 2026 होनी चाहिए। हम चेक करके, त्रुटि सुधार विज्ञप्ति जारी कर देंगे।

यह खबर भी पढ़ें ... राजस्थान में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती, कई विभागों में हजारों पदों पर मांगे गए आवेदन

निकाली है 7759 पदों पर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती REET Mains परीक्षा के माध्यम से की जाएगी, जिसमें कुल 7759 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन रिक्तियों में लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए 5636 पद तथा लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2123 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के अंतर्गत की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र और पंजीयन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही एक विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से जारी की जाएगी।



यह खबर भी पढ़ें ... इस राज्य में निकली 2 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती, आज से आवेदन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन



RSMSSB
RSMSSB


न्यूनतम आयु पर विवाद

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए संक्षिप्त जारी अधिसूचना में लेवल वन L1 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष की गई है। विवाद इसी को लेकर है। युवाओं ने इसे लेकर ही प्रश्न उठाया है। युवाओं का कहना है कि लेवल वन L1 भर्ती में आयु सीमा को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर देना पूर्णत अनुचित है। इस पर पुनर्विचार करते हुए न्यूनतम आयु सीमा को पुन: 18 वर्ष किया जाए।



यह खबर भी पढ़ें ... राजस्थान के सरकारी टीचर्स को मिलेगी बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, जानें पूरी प्रोसेस

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने दी सफाई

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इसको हम चेक करा रहा रहे हैं। L1 भर्ती के लिए ये 18 साल ही होनी चाहिए, शायद टाइपिंग त्रुटि है। कैलकुलेशन एप्लीकेबल डेट भी 01 जनवरी 2026 होनी चाहिए। हम चेक करके, त्रुटि सुधार विज्ञप्ति जारी कर देंगे।

पद बढ़ाने की भी मांग

युवाओं का कहना है कि 2025 में सिर्फ 7759 पदों पर यह भर्ती हो रही है। युवाओं का दावा है कि 2025 में इतिहास की सबसे कम पदों पर भर्ती होने जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर #थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ ट्रेंड कर रहा है।



FAQ

  1. 1. राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
    राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में कुल 7759 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 5636 पद लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए और 2123 पद लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए होंगे।
  2. 2. राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में न्यूनतम आयु सीमा में क्या बदलाव किया गया है?
    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लेवल-1 के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 21 वर्ष घोषित किया था, जिसे बाद में बोर्ड ने गलती मानते हुए 18 वर्ष करने का वादा किया है।
  3. 3. राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में क्या पदों की संख्या बढ़ाने की कोई संभावना है?
    युवाओं ने सोशल मीडिया पर #थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ ट्रेंड करते हुए सरकार से अधिक पदों की घोषणा करने की मांग की है, ताकि अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



भजनलाल शर्मा | भजनलाल सरकार | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल
  • भजनलाल शर्मा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • भजनलाल
  • RSMSSB
  • भजनलाल सरकार
  • तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच