5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
Ashish Bhardwaj | Updated:
5 लाख नहीं देने पर परिवार का हुक्का-पानी बंद
उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में समाज की पंचायत के फैसले को लेकर विवाद सामने आया है। मजावड़ी गांव के एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक में उन पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया।
आरोप है कि परिवार को समाज के कार्यक्रमों से दूर रखने के साथ रिश्तेदारों को भी उनसे संबंध नहीं रखने के लिए कहा गया। पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर समाज अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ गोगुंदा थाने में FIR दर्ज की गई है।
मजावड़ी निवासी 68 वर्षीय मीठालाल प्रजापत कामकाज के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं। उनका अपने भाइयों के साथ पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए 4 अक्टूबर को प्रजापत समाज चौखला गोगुंदा की बैठक बुलाई गई थी।
मीठालाल का आरोप है कि उन्हें बैठक की सूचना केवल 3 अक्टूबर को फोन के जरिए दी गई। यानी बैठक से करीब 20 घंटे पहले ही उन्हें बुलाया गया। उन्होंने अहमदाबाद में होने की जानकारी देते हुए अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय मांगा। उन्होंने बैठक दूसरी तारीख को रखने की गुहार भी लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में ही बैठक कर फैसला सुना दिया गया। परिवार का कहना है कि पंचों ने संपत्ति विवाद के साथ दूसरे पारिवारिक मामलों में भी दबाव डालकर समझौते करवाने की कोशिश की।
मीठालाल के परिवाद के मुताबिक, समाज के अध्यक्ष हीरालाल सहित छह लोगों ने उनके और उनके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया। आरोप है कि परिवार को सामाजिक कार्यक्रमों में बुलाने और उनके कार्यक्रमों में शामिल होने पर रोक लगाने की बात कही गई।
परिवार का आरोप है कि पंचों ने साफ कहा कि जब तक 5 लाख रुपए जमा नहीं कराए जाएंगे, तब तक समाज से बाहर रहना पड़ेगा। गांव के लोगों और रिश्तेदारों को भी परिवार से संबंध नहीं रखने के लिए कहा गया। मीठालाल ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहन-बेटियों तक से संबंध तोड़ने का दबाव बनाया गया।
परिवार का कहना है कि इस फैसले से उनकी सामाजिक जिंदगी प्रभावित हुई है। मानसिक तनाव के कारण परिवार के सदस्य परेशान हैं और रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।
मीठालाल ने परिवाद में आरोप लगाया कि समाज की पहले हुई बैठकों में उनसे 51 हजार रुपए और 1 लाख 45 हजार 900 रुपए भी लिए गए थे। उनका दावा है कि इन रकमों की कोई रसीद नहीं दी गई। पहले दिए गए पैसों का हिसाब भी समाज के बैठक रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया।
परिवार का आरोप है कि समाज के नाम पर रुपए वसूलने का दबाव बनाया जाता है। रकम नहीं देने पर बहिष्कार की धमकी दी जाती है और पैसा देने पर फिर समाज में शामिल करने की बात कही जाती है। मीठालाल ने इसे ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि 4 अक्टूबर की बैठक में हुए फैसलों को रजिस्टर में दर्ज किया गया और अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर भी करवाए गए। उन्होंने जांच के दौरान बैठक का रजिस्टर जब्त करने की मांग की है।
पुलिस से पहले शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर मीठालाल ने गोगुंदा की एसीजेएम अदालत में परिवाद पेश किया था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कराने की मांग की। अदालत के आदेश के बाद गोगुंदा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।
परिवाद में प्रजापत समाज चौखला गोगुंदा के अध्यक्ष हीरालाल पुत्र खीमा जी, घमालाल पुत्र अंबालाल, प्रभुलाल पुत्र केशूलाल, रामलाल पुत्र स्वर्गीय नवलाजी, रूपलाल पुत्र स्वर्गीय नवलाजी और तुलसीराम पुत्र रामलालजी को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 308, 61(1), 111, 189(1) और 356 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। FIR दर्ज होने का मतलब आरोप साबित होना नहीं है। मामले में आरोपियों का पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।
सोमवार को मीठालाल और उनके परिवार ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक बहिष्कार के जरिए परिवार को दबाव में रखने की कोशिश की गई। परिवार ने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब इस मामले में पुलिस जांच के साथ समाज की बैठक के रजिस्टर और कथित रूप से लिए गए पैसों का हिसाब भी अहम रहेगा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि पारिवारिक संपत्ति का विवाद सुलझाने के नाम पर क्या वास्तव में किसी परिवार को समाज से बाहर करने और 5 लाख रुपए देने की शर्त रखी गई थी?
अहमदाबाद में रहते हैं मीठालाल, 20 घंटे पहले मिली सूचना
मीठालाल का आरोप है कि उन्हें बैठक की सूचना केवल 3 अक्टूबर को फोन के जरिए दी गई। यानी बैठक से करीब 20 घंटे पहले ही उन्हें बुलाया गया। उन्होंने अहमदाबाद में होने की जानकारी देते हुए अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय मांगा। उन्होंने बैठक दूसरी तारीख को रखने की गुहार भी लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में ही बैठक कर फैसला सुना दिया गया। परिवार का कहना है कि पंचों ने संपत्ति विवाद के साथ दूसरे पारिवारिक मामलों में भी दबाव डालकर समझौते करवाने की कोशिश की।
5 लाख रुपए नहीं देने पर बहिष्कार जारी रखने की बात
परिवार का आरोप है कि पंचों ने साफ कहा कि जब तक 5 लाख रुपए जमा नहीं कराए जाएंगे, तब तक समाज से बाहर रहना पड़ेगा। गांव के लोगों और रिश्तेदारों को भी परिवार से संबंध नहीं रखने के लिए कहा गया। मीठालाल ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहन-बेटियों तक से संबंध तोड़ने का दबाव बनाया गया।
परिवार का कहना है कि इस फैसले से उनकी सामाजिक जिंदगी प्रभावित हुई है। मानसिक तनाव के कारण परिवार के सदस्य परेशान हैं और रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।
पहले भी रुपए लेने का लगाया आरोप
परिवार का आरोप है कि समाज के नाम पर रुपए वसूलने का दबाव बनाया जाता है। रकम नहीं देने पर बहिष्कार की धमकी दी जाती है और पैसा देने पर फिर समाज में शामिल करने की बात कही जाती है। मीठालाल ने इसे ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि 4 अक्टूबर की बैठक में हुए फैसलों को रजिस्टर में दर्ज किया गया और अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर भी करवाए गए। उन्होंने जांच के दौरान बैठक का रजिस्टर जब्त करने की मांग की है।
कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ FIR
परिवाद में प्रजापत समाज चौखला गोगुंदा के अध्यक्ष हीरालाल पुत्र खीमा जी, घमालाल पुत्र अंबालाल, प्रभुलाल पुत्र केशूलाल, रामलाल पुत्र स्वर्गीय नवलाजी, रूपलाल पुत्र स्वर्गीय नवलाजी और तुलसीराम पुत्र रामलालजी को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 308, 61(1), 111, 189(1) और 356 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। FIR दर्ज होने का मतलब आरोप साबित होना नहीं है। मामले में आरोपियों का पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिवार ने मांगा न्याय
अब इस मामले में पुलिस जांच के साथ समाज की बैठक के रजिस्टर और कथित रूप से लिए गए पैसों का हिसाब भी अहम रहेगा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि पारिवारिक संपत्ति का विवाद सुलझाने के नाम पर क्या वास्तव में किसी परिवार को समाज से बाहर करने और 5 लाख रुपए देने की शर्त रखी गई थी?
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
By Mukesh Sharma
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
By Umeshwari Baghel
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी
By Arun Tiwari
जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
By Raghvendra Singh Rathore