राजस्थान में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती, कई विभागों में हजारों पदों पर मांगे गए आवेदन

Amit Baijnath Garg | Updated:
Share
govt jobs
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में कई विभागों में बंपर भर्ती, एसआई के 1015 पद सहित कई विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इनमें युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के बंपर मौके मिलेंगे।

राजस्थान में कई विभागों में हजारों नौकरियों के बंपर मौके हैं। युवा इनके जरिए सरकारी नौकरी में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने गुरुवार को एसआई के 1015 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। गौरतलब है कि पहले यह भर्ती 534 पदों पर होनी थी, जिसमें बाद में 481 पद और जोड़े गए। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इन पदों के लिए आरपीएससी (राजस्थान लोक सेवा आयोग) को अभ्यर्थना भेजी थी। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य में युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

इस तरह होगी भर्ती

1015 पदों में उप निरीक्षक के 896 पद रखे गए हैं। उप निरीक्षक सहरिया के 4 पद, उप निरीक्षक अनुसूचित क्षेत्र के 25 पद, उप निरीक्षक आईबी के 26 पद और प्लाटून कमांडर आरएसी के 64 पद रखे गए हैं। आरपीएससी का कहना है कि उक्त पदों का वर्गवार वर्गीकरण शीघ्र ही जारी किया जाएगा।

भर्ती पर लागू होंगे नवीनतम मापदंड

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के संबंध में बताया गया है कि पुलिस विभाग द्वारा 7 जुलाई, 2025 को निर्धारित नवीनतम शारीरिक दक्षता मापदंड व अंक निर्धारण, जो आगामी भर्ती पर लागू होंगे। राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती में नवीनतम शारीरिक दक्षता मापदंड (Physical Efficiency Standards) लागू होंगे। इन मापदंडों के अनुसार, अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण में सफल होने के लिए कुछ निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा।

इनकी भी भर्ती जल्द आएगी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि वनरक्षक, वनपाल और सर्वेयर के 785 पदों की सीधी भर्ती की अधिसूचना भी जल्द जारी होगी। वहीं रीट (REET) के 7759 पदों की भर्ती का विज्ञापन भी जल्द जारी किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें..

40 करोड़ की स्पोर्ट्स किट खरीद, पर 11,000 स्कूलों में मैदान ही नहीं, खराब सामान ने बढ़ाई मुश्किल

KK का गरीब किसानों के खेती पर कब्जा... कांग्रेस ने एक करोड़ में दे दी थी 14 एकड़ बेशकीमती जमीन

विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पद

राजस्थान सरकार ने राज्य के तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीशियन-III (आईटीआई) के 1947 नवीन पदों के सृजन और उन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके बाद विद्युत निगमों में तकनीशियन-III (आईटीआई) के 216 पदों की प्रक्रियाधीन भर्ती में उक्त 1947 नए पदों को सम्मिलित करते हुए अब कुल 2163 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है।

FAQ

  1. 1. एसआई भर्ती के लिए कितने पदों पर आवेदन लिया जाएगा?
    एसआई भर्ती के लिए कुल 1015 पदों पर आवेदन लिया जाएगा, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं जैसे उप निरीक्षक सहरिया, अनुसूचित क्षेत्र, आईबी और आरएसी।
  2. 2. एसआई भर्ती में शारीरिक दक्षता मापदंड कब से लागू होंगे?
    एसआई भर्ती में शारीरिक दक्षता मापदंड 7 जुलाई, 2025 से लागू होंगे। उम्मीदवारों को इन मानकों को पूरा करना होगा।
  3. 3. राजस्थान के किस विभाग में आगामी भर्ती प्रक्रिया चल रही है?
    राजस्थान में कई विभागों में आगामी भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं। इनमें एसआई, वनरक्षक, वनपाल, सर्वेयर और तकनीशियन-III (आईटीआई) के पद शामिल हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Businessपर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
  • सरकारी नौकरी
  • एसआई भर्ती
  • शारीरिक दक्षता मापदंड
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले

By Umeshwari Baghel

कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR

By Ashish Bhardwaj

5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला

By Mukesh Sharma

सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन

By Umeshwari Baghel

फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां
छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी

By Arun Tiwari

महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी