LED स्क्रीन पर नंबर कुछ और, डॉक्टर के पास पहुंच रहा कोई और
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
Raghvendra Singh Rathore | Updated:
QR कोड और टोकन सिस्टम का इस्तेमाल नहीं, अस्पताल में मरीजों की परेशानी बरकरार
जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में मरीजों को लंबी कतारों से राहत दिलाने के लिए करीब 70 लाख रुपए खर्च कर क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया। अस्पताल में 80 एलईडी स्क्रीन लगाई गईं। मरीजों की ओपीडी पर्ची पर QR कोड भी छपने लगा। लेकिन जिस उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई थी, वह धरातल पर पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। The Sootr की ग्राउंड पड़ताल में सामने आया कि ओपीडी के बाहर लगी स्क्रीन पर नंबर तो चल रहे हैं, लेकिन उनका मरीजों को डॉक्टर के पास बुलाने के क्रम से कोई तालमेल नहीं है। पर्ची पर छप रहे QR कोड का भी कतार प्रबंधन में इस्तेमाल होता नहीं मिला।मरीजों को पहले की तरह ही कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। वहीं, व्यवस्था की खामियों और सरकारी पैसे के इस्तेमाल को लेकर जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।
ग्राउंड पड़ताल: स्क्रीन पर नंबर कुछ और, डॉक्टर के पास जा रहा कोई और
लेकिन स्क्रीन पर दिखाई देने वाले नंबर के अनुसार मरीजों को डॉक्टर के पास नहीं बुलाया जा रहा था। मरीजों की पर्ची और स्क्रीन पर चल रहे नंबरों के बीच भी कोई व्यावहारिक तालमेल नहीं मिला।
जिन ओपीडी का जायजा लिया गया, वहां एलईडी स्क्रीन केवल सामान्य डिस्प्ले की तरह चलती नजर आईं। मरीजों को अपनी बारी जानने के लिए कतार में खड़ा रहना पड़ रहा था।
पर्ची पर QR कोड, लेकिन कतार प्रबंधन में इस्तेमाल नहीं
क्यू मैनेजमेंट सिस्टम का उद्देश्य था कि मरीज पर्ची बनवाने के बाद आराम से बैठकर अपनी बारी का इंतजार करें। स्क्रीन पर नंबर आने के बाद डॉक्टर के पास जाएं। इससे डॉक्टरों के कक्षों के बाहर भीड़ कम होनी थी। लेकिन अस्पताल में उपकरण लगाने और उनका प्रभावी इस्तेमाल करने के बीच बड़ा अंतर नजर आ रहा है।
सरकारी दस्तावेज में इंतजार का समय रिकॉर्ड करने का प्रावधान
इसके तहत कई सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।
- मरीजों को डिजिटल टोकन जारी करना।
- मरीज की बारी आने पर मोबाइल ऐप पर सूचना देना।
- टोकन जारी करने और मरीज को बुलाने का समय रिकॉर्ड करना।
- एक टोकन से अलग-अलग सेवाएं लेने की सुविधा।
- डिजिटल डैशबोर्ड के जरिए इंतजार के समय की समीक्षा करना।
बजट में 25 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा
इसके बाद 19 फरवरी 2025 को पेश बजट में क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड, ऑनलाइन रेफरल और मोबाइल ऐप से अपॉइंटमेंट जैसी सुविधाओं के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की गई। लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में ही डिजिटल कतार प्रबंधन का प्रभावी संचालन नहीं होना इस योजना के अमल पर सवाल खड़े करता है।
अधिकारियों के निर्देश भी धरातल पर बेअसर
जनता के 70 लाख रुपए का हिसाब कौन देगा?
इन सवालों के जवाब जरूरी हैं। केवल एलईडी स्क्रीन लगाने को व्यवस्था की सफलता नहीं माना जा सकता। मरीजों को राहत नहीं मिलने से सरकारी पैसे की उपयोगिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जवाब देने से बच रहे जिम्मेदार
सवाल है कि जब मरीजों की सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए हैं, तो व्यवस्था की निगरानी और उसकी उपयोगिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है?
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
By Arohi Raj
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
By Umeshwari Baghel
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
By Umeshwari Baghel
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
By VINAY VERMA
ऊपर मवेशियों का चारा, नीचे करोड़ों का पिटारा! MP के खेत से नोटों की तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस
By Sandeep Kumar
राजस्थान में पंचायत चुनाव का अगला चरण, जिला प्रमुख और प्रधान चुनने का पूरा कार्यक्रम
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
By Neel Tiwari