खेत में पैरे के नीचे छिपाए थे 3.74 करोड़ रुपए, नोटों से भरी तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस
Sandeep Kumar | Updated:
बालाघाट जिले के डोरली गांव में खेत के पैरे से बरामद नोटों की गड्डियां।
पूनम राउत@ बालाघाट. जिस पैरे को गांव के लोग मवेशियों का चारा समझ रहे थे, उसी के बीच करोड़ों रुपए छिपाकर रखे गए थे। इसका खुलासा मंगलवार सुबह उस वक्त हुआ, जब महाराष्ट्र के नागपुर से क्राइम ब्रांच की टीम मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के डोरली गांव पहुंची। पुलिस ने एक खेत से नोटों से भरी तीन बोरियां बरामद की हैं।
यह रकम नागपुर के व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से लूटे गए 3.74 करोड़ रुपए से जुड़ी है। पुलिस एक आरोपी को अपने साथ लेकर गांव पहुंची थी। उसकी निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई।
दरअसल, 18 नवंबर की रात नागपुर के तुलसीनगर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी की नकदी से भरी कार लूट ली थी। बदमाशों ने बाद में कार को कामठी रोड के खैरी इलाके में छोड़ दिया और रुपए लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद से ही नागपुर पुलिस बदमाशों और लूटी गई रकम की तलाश कर रही थी। Investigation के दौरान पुलिस को बालाघाट के डोरली गांव में पैसे छिपाए जाने की जानकारी मिली।
मंगलवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर उसके एक परिचित के खेत में पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब चार दिन पहले नकदी को तीन बोरियों में भरकर पैरे के ढेर में छिपाया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान तीनों बोरियां अपने कब्जे में ले लीं।
Cash Recovery के बाद बरामद रकम को ग्राम पंचायत डोरली में रखा गया है। यहां नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम नोटों की गिनती कर रही है। गांव के एक खेत में करोड़ों रुपए मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में भी हलचल मच गई।
नागपुर क्राइम ब्रांच अब वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की क्या भूमिका रही है। नोटों की गिनती और आगे की जांच के बाद ही पुलिस आधिकारिक खुलासा करेगी।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कुल छह लोग शामिल हैं। इनमें से दो को पकड़ लिया गया है, जबकि चार अभी फरार हैं। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और इनका संबंध बालाघाट से है। वहीं, डोरली गांव में सुबह से ही करोड़ों रुपए मिलने की चर्चा है। ग्रामीण भी हैरान हैं कि उनके गांव के एक खेत में इतनी बड़ी रकम छिपाकर रखी गई थी। अब पुलिस को बाकी आरोपियों की तलाश है, जिनके पकड़े जाने के बाद मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं।
कार लूटकर नकदी ले गए थे बदमाश
चार दिन पहले खेत में छिपाई थी रकम
ग्राम पंचायत में गिने जा रहे नोट
अब लूट से जुड़े बाकी सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
आपस में रिश्तेदार हैं सभी आरोपी
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
By Neel Tiwari
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
By Umeshwari Baghel
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
By Ashish Bhardwaj
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
By Mukesh Sharma
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
By Umeshwari Baghel
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj