12 लूट और डकैतियों के मास्टरमाइंड ने दिया था जबलपुर में सिहोरा बैंक डकैती को अंजाम

Neel Tiwari | Sept 01, 2025, 16:02 IST
Share
jabalpur bank
jabalpur bank

जबलपुर के स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती का मास्टरमाइंड राजेश दास गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इंद्रजीत दास को भी गिरफ्तार किया, जो इस डकैती में शामिल था। दोनों के कब्जे से 3 किलो सोना बरामद हुआ है।

जबलपुर पुलिस ने खितौला थाना अंतर्गत इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कांड के मास्टरमाइंड और आदतन अपराधी राजेश दास उर्फ आकाश दास को बिहार के गया जिले से दबोच लिया है। उसके कब्जे से बैंक से लूटा गया 3 किलो सोना और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में उसके एक सहयोगी इंद्रजीत दास को भी गिरफ्तार किया है।

15 मिनट की सनसनीखेज डकैती

11 अगस्त की सुबह सिहोरा के इसाफ बैंक में महज 15 मिनट में पांच नकाबपोश लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने हथियारों के बल पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया और एक महिला कर्मचारी को स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाकर बंदूक की नोक पर खुलवाया। इस दौरान बदमाशों ने 14 किलो 800 ग्राम सोना और करीब 5 लाख रुपए नकद लूट लिए थे।

घटना के बाद जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष जांच दल गठित किया। आईजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

b21eddf1-84f
b21eddf1-84f

बिहार तक किया पुलिस ने पीछा

स्थानीय आरोपी रईस लोधी को पकड़ने के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद अलग-अलग टीमों को बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश और राजस्थान भेजा गया। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब गया जिले के गुरुवा थाना इलाके से आरोपी इंद्रजीत दास गिरफ्तार हुआ। पूछताछ में उसने राजेश दास के ठिकाने का खुलासा किया। पुलिस ने डोभी थाना क्षेत्र में दबिश देकर राजेश दास को गिरफ्तार किया। बैंक में लूट से हर कोई परेशान हो गया था।

ये भी पढ़िए...कैशियर ने बैंक में फिल्मी स्टाइल से चोरी को दिया अंजाम, 20 किलो सोना और 1.1 करोड़ कैश किया गायब

खेत में छिपाया गया था सोना

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में राजेश दास ने खुलासा किया कि डकैती के बाद लूटे गए जेवर और रकम को आपस में बांट लिया गया था। उसके हिस्से में करीब 3 किलो सोना और 50 हजार रुपए नकद आए थे। इस सोने को उसने खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जेवर बरामद कर लिए।

दर्जनों लूट और डकैती को दे चुका है अंजाम

राजेश दास कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि एक कुख्यात लुटेरा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2011 से 2025 के बीच उसने गया, सासाराम, जमुई, पुरुलिया, रोहतास, गिरिडीह और रायगढ़ में बैंक डकैती और लूट की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया। उस पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वह 18 जून 2025 को ही रायगढ़ जेल से रिहा हुआ था और महज दो महीने बाद 11 अगस्त को खितौला डकैती में शामिल हो गया।

पुलिस की टीमों ने आरोपी तक पहुंचाने की भारी मशक्कत

इस पूरे अभियान में जबलपुर पुलिस की कई टीमों ने दिन-रात मेहनत की। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था, जिसमें एसटीएफ से लेकर क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और अन्य जिलों की पुलिस का भी सहयोग लिया गया।

एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह, डीएसपी उदयमान सिंह, सीएसपी अंजुल मिश्रा, सीएसपी सतीश साहू सहित क्राइम ब्रांच और कई थाना प्रभारियों ने मैदान में डटे रहकर कार्रवाई को अंजाम दिया। थाने और चौकियों के प्रभारी व बड़ी संख्या में आरक्षकों की संयुक्त मेहनत से इस गिरोह का पर्दाफाश हो सका।

ये भी पढ़िए...त्योहारों के कारण सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल और बैंक, देखें पूरी लिस्ट

अभी बाकी है रिकवरी और गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं और लूटे गए सोने की पूरी रिकवरी भी बाकी है। पांच विशेष टीमें बिहार और अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया पूरा सोना बरामद कर लिया जाएगा।

सिहोरा बैंक डकैती महाकौशल क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी वारदातों में से एक मानी जा रही है। इस गिरोह के सरगना राजेश दास की गिरफ्तारी से पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, लेकिन पूरे सोने की बरामदगी और बाकी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस केस का पटाक्षेप हो पाएगा। अभी भी पुलिस को लगभग 11 करोड़ रुपए से अधिक का माल बरामद करना बाकी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧 जबलपुर न्यूज MP News:

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर न्यूज
  • जबलपुर
  • सोना
  • जबलपुर पुलिस
  • बैंक में लूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग