कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
Umeshwari Baghel | Updated:
दीपक टंडन की रिमांड दो दिन बढ़ी, बंद होटल में मिली शराब की बोतलें और कंडोम
रायपुर। बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें, शासन-प्रशासन में मजबूत पकड़ का दावा और सरकारी काम कराने का भरोसा देकर कथित तौर पर लाखों रुपए ऐंठने के मामले में गिरफ्तार कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तक ठगी की शिकायतों के इर्द-गिर्द घूम रही पुलिस की जांच होटल और स्पा तक पहुंच गई है।
राजधानी के तेलीबांधा इलाके में करीब छह महीने से बंद पड़े टंडन के होटल वेलकम श्री के कमरों से शराब की बोतलें, कंडोम और सिगरेट के पैकेट बरामद हुए हैं। इसके अलावा ग्राहकों से जुड़े कई दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। वहीं, अदालत ने सोमवार को कारोबारी की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी है।
दीपक टंडन के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रही पुलिस सोमवार को उसे लेकर तेलीबांधा स्थित होटल वेलकम श्री पहुंची। यहां पुलिस ने होटल के कमरों के साथ परिसर में संचालित स्पा की भी तलाशी ली।
बताया जा रहा है कि होटल पिछले छह महीने से बंद था। इसके बावजूद कमरों में शराब की बोतलें, कंडोम और सिगरेट के पैकेट मिलने के बाद पुलिस होटल की पूर्व गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि होटल में किन लोगों का आना-जाना था और उनका कारोबारी से किस तरह का संबंध था।
होटल के स्पा से बरामद ग्राहकों की डायरी पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गई है। इसमें कई लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और लेनदेन से जुड़ी जानकारियां दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस इन जानकारियों का मिलान ठगी की शिकायतों से कर रही है। जांच का उद्देश्य कथित धोखाधड़ी में अन्य लोगों की भूमिका और रकम के लेनदेन का पता लगाना है।
इसी बीच स्पा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपक टंडन दिखाई दे रहा है। होटल में ठहरने वाले लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
शिकायतों के मुताबिक, दीपक टंडन खुद को मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का करीबी बताता था। बड़े राजनीतिक चेहरों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें दिखाकर वह लोगों के बीच अपनी प्रभावशाली पहचान बनाने की कोशिश करता था। इसी पहचान के सहारे सरकारी ठेके और दूसरे काम कराने का भरोसा देकर रकम लेने का आरोप है।
पुलिस जांच में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मनचाही जगह पर पदस्थापना और तबादला कराने का झांसा देने की शिकायतें भी सामने आई हैं। आशंका है कि कथित धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों की संख्या 35 से 40 तक हो सकती है। इनमें कारोबारी, अधिकारी और राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
रायपुर पुलिस ने एसईसीएल में ठेका दिलाने के नाम पर दो लोगों से 56 लाख रुपए लेने के मामले में दीपक टंडन को बिलासपुर से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी समेत पांच लोगों की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कारोबारी के खिलाफ अब तक आठ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, पुलिस के पास पहुंची 11 अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है।
सोमवार को दीपक टंडन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जांच पूरी नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस ने अतिरिक्त रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
अब अगले दो दिनों तक पुलिस कारोबारी से होटल, स्पा, कथित धोखाधड़ी और आर्थिक लेनदेन के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि कथित ठगी की रकम आखिर कहां गई और इस पूरे मामले में टंडन के अलावा किन लोगों की भूमिका रही है।
बंद होटल की तलाशी में मिले कई दस्तावेज
बताया जा रहा है कि होटल पिछले छह महीने से बंद था। इसके बावजूद कमरों में शराब की बोतलें, कंडोम और सिगरेट के पैकेट मिलने के बाद पुलिस होटल की पूर्व गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि होटल में किन लोगों का आना-जाना था और उनका कारोबारी से किस तरह का संबंध था।
ग्राहकों की डायरी खोलेगी कथित नेटवर्क की परतें
इसी बीच स्पा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपक टंडन दिखाई दे रहा है। होटल में ठहरने वाले लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
नेताओं के साथ तस्वीरों के जरिए भरोसा जीतने का आरोप
पुलिस जांच में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मनचाही जगह पर पदस्थापना और तबादला कराने का झांसा देने की शिकायतें भी सामने आई हैं। आशंका है कि कथित धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों की संख्या 35 से 40 तक हो सकती है। इनमें कारोबारी, अधिकारी और राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
56 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कारोबारी के खिलाफ अब तक आठ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, पुलिस के पास पहुंची 11 अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है।
दो दिन और पुलिस की हिरासत में रहेगा कारोबारी
अब अगले दो दिनों तक पुलिस कारोबारी से होटल, स्पा, कथित धोखाधड़ी और आर्थिक लेनदेन के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि कथित ठगी की रकम आखिर कहां गई और इस पूरे मामले में टंडन के अलावा किन लोगों की भूमिका रही है।
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
By Ashish Bhardwaj
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
By Mukesh Sharma
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
By Umeshwari Baghel
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी
By Arun Tiwari
जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी
By Ashish Bhardwaj
