सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस-किस का घर

Arun Tiwari | Updated:
Share
<br>छत्तीसगढ़ में मैडम की बहाली, कारोबारी और सट्टा कांड से हलचल
छत्तीसगढ़ में मैडम की बहाली, कारोबारी और सट्टा कांड से हलचल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिनसे पूरी नौकरशाही की नजरें टिक गई हैं। एक मैडम हैं जिनको बचाने में तीन बड़े अफसर लग गए हैं। मामला और आरोप दोनों गंभीर हैं लेकिन कुछ साहबों की मेहरबानी से गंभीर मामले को भी बेहद कमजोर बना दिया गया है।

इस मामले में कोई कुछ भी नहीं कह रहा लेकिन गुपचुप-गुपचुप निलंबित महिला अफसर को बहाली की तैयारी की जाने लगी है। हो सकता है जल्द ही यह खबर सामने आ जाए कि मैडम बहाल हो गई हैं और उन पर लगे आरोप सही साबित नहीं पाए गए हैं। वहीं चर्चा एक और कारोबारी की है। इस कारोबारी पर दर्जनों एफआईआर हो गई हैं।

इसने रसूखदार बनकर कई रसूखदारों के नाम का इस्तेमाल कर करोड़ों की धोखाधड़ी कर ली। अब इसकी पूरी फाइल खोल दी गई है। कई सारे चैट भी सामने आए हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।

छत्तीसगढ़ की सियासत में तमंचे का खौफ, मैडम की घटती हनक और साहब की बढ़ती दादागिरी | Fear of Pistols in Chhattisgarh Politics, Madam's Declining Influence and Sir's Growing Tyranny
सिंहासन छत्तीसी : मेडम की सियासत ढलान पर,PSO की हनक आसमान पर, तमंचे पर हो रही बैठक,मीटिंग में उतरी माननीय की लू
01 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>रायपुर : </b>इन दिनों छत्तीसगढ़ की सियासत का पारा गरम है। बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी के दौरे ने पारे को और चढ़ा दिया है। प्रदेश में बीजेपी की एक बड़ी नेत्री हैं जिनके सितारे आजकर गर्दिश में चल रहे हैं लेकिन उनके पीएसओ का जलवा बरकरार है। पीएसओ की दादागिरी और तेवर मेडम की सियासत पर भारी पड़ने हैं। छत्तीसगढ़ में एक और अजब काम हो रहा है।

अफसर मैडम को तीन सरों का साथ

दो आईपीएस और एक राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की तिकड़ी पर टिकी मैडम की उम्मीदें, अब वर्दी में वापसी की पटकथा कौन लिख रहा है। छत्तीसगढ़ की अफसर मैडम एक बार फिर चर्चा में हैं। फिलहाल उनके पास अफसरी नहीं है। वर्दी और रुतबा दोनों उनसे दूर हैं, लेकिन उम्मीदों की वर्दी अभी उतरी नहीं है।
मैडम को दोबारा अफसरी की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए तीन सर मैदान में बताए जा रहे हैं। इनमें दो आईपीएस हैं और एक राज्य पुलिस सेवा के अफसर। यानी मैडम की वापसी की उम्मीदों को तीन तरफ से सहारा मिल रहा है।

पुलिस महकमे में चर्चा है कि मैडम पर मेहरबानी की यह छतरी अचानक नहीं तनी। इसके पीछे इन तीन अफसरों का प्रभाव और दिलचस्पी बताई जा रही है। मामला यह है कि मैडम को निलंबित हुए करीब आठ महीने गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक आरोप पत्र नहीं मिला।

मंत्री बनने के लिए विधायक की बगलामुखी मंदिर में तंत्र पूजा, पीए बनने 50 लाख का ऑफर, चुनावी सर्वे से सनसनी | MLA's Tantra Puja at Baglamukhi Temple to become Minister, 50 Lakh Offer to become PA, Sensation from Election Survey
सिंहासन छत्तीसी : मिनिस्टर बनने विधायक की बगलामुखी मंदिर में तंत्र पूजा,मंत्री का पीए बनने 50 पेटी का ऑफर,चुनावी सर्वे से सनसनी
11 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>रायपुर :</b> छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों का पारा गर्म है। प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल कब होगा इसका तो पता नहीं लेकिन माननीय मंत्री बनने की चाह में तंत्र पूजा जरुर कराने लगे हैं। तंत्र पूजा भी हो रही है बगलामुखी के दरबार में। अब तंत्र पूजा से इनकी चाहत कितनी पूरी होती है वो तो मां बगलामुखी ही जानें।

हैरानी की बात यह भी है कि मैडम पर गंभीर आरोप होने के बावजूद अब तक कार्रवाई की आंच उन तक ज्यादा पहुंचती दिखाई नहीं दी। ऊपर से मामले की जांच की जिम्मेदारी भी उन्हीं अफसरों के पास है जिनके नाम मैडम की मददगार तिकड़ी के रूप में लिए जा रहे हैं। अब इसे संयोग कहें या सिस्टम का खास समीकरण, यह तो जांच और सरकारी रिकॉर्ड ही बताएंगे।

महकमे में सवाल यह भी है कि जब जांच की कमान उन्हीं हाथों में हो, जिन पर मैडम के प्रति नरमी बरतने की चर्चा है, तो जांच की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर जांच का मकसद सच्चाई सामने लाना है या मैडम की वापसी के रास्ते की बाधाएं दूर करना?

कितनों पर भारी, एक कारोबारी

कहते हैं कि दीपक जलता है तो अंधेरा दूर होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कारोबारी दीपक टंडन के मामले में सवाल उलटा है। यहां दीपक की लौ जितनी तेज हो रही है, उतने ही नए सवालों के साये लंबे होते जा रहे हैं।

कहीं सरकारी ठेके का भरोसा, कहीं जमीन का सौदा, कहीं फॉर्च्यूनर की सवारी तो कहीं न्यूज पोर्टल की खबरों का खेल। कहानी में कारोबार भी है, रसूख भी, रिश्ते भी और पुलिस थानों के चक्कर भी। अब लोग पूछ रहे हैं कि इस दीपक की रोशनी आखिर किन-किन चेहरों तक पहुंचेगी और इसकी आंच किस-किस के घर तक जाएगी।

दीपक टंडन के खिलाफ रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और कोरबा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं। इसके अलावा कई शिकायतें भी जांच के दायरे में हैं। कहानी का एक दिलचस्प अध्याय एसईसीएल के ठेकों से जुड़ा है।

आरोप है कि सुरक्षा गार्डों की तैनाती और कोयला परिवहन का काम दिलाने के नाम पर दो कारोबारियों से 31 लाख और 25 लाख रुपए लिए गए। कुल 56 लाख रुपए। सरकारी कंपनियों में काम दिलाने का भरोसा ऐसा कि कारोबारियों ने रकम सौंप दी।

कई अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों तक पहुंच होने का दावा किया गया, क्या वे वाकई इस कहानी का हिस्सा थे या सिर्फ नाम और पहचान का इस्तेमाल हुआ? यह जांच का विषय है। अब वीआईपी रोड की जमीन और एटमॉस्फिरिया रेस्टोरेंट का किस्सा देखिए।

शिकायत के मुताबिक करीब 16,500 वर्गफुट जमीन और रेस्टोरेंट के सौदे के नाम पर 36 लाख रुपए से अधिक लिए गए। बाद में जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यानी खरीदार को जमीन और रेस्टोरेंट का सपना दिखा, लेकिन मामला कागजों की पड़ताल तक पहुंच गया।

इसी के साथ फॉर्च्यूनर लीजेंडर का किस्सा भी है। आरोप है कि गाड़ी बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए लिए गए, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। अब इसे कारोबारी सौदा कहें या सौदे के नाम पर इंतजार का एक्सप्रेसवे! इस कहानी का सबसे दिलचस्प और गंभीर मोड़ न्यूज पोर्टल से जुड़ा है।

आरोप है कि एआई तकनीक के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार की जाती थी। फिर खबरों के जरिए लोगों पर दबाव बनाया जाता था। यानी तकनीक का इस्तेमाल खबर की विश्वसनीयता बढ़ाने के बजाय किसी की प्रतिष्ठा को निशाना बनाने में किया जा रहा था।

अब मोबाइल फोन, डिजिटल दस्तावेज और संपर्कों की पड़ताल से पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस खेल में कौन-कौन शामिल था। इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल दीपक टंडन के कथित रसूख का है।

नेताओं, मंत्रियों और अफसरों से करीबी का दावा कितना वास्तविक था? क्या यह सिर्फ लोगों को प्रभावित करने का तरीका था या वास्तव में कोई ऐसा नेटवर्क था, जिसके सहारे कारोबार और लेन-देन किए जा रहे थे? उनकी पत्नी बरखा टंडन का नाम भी कुछ मामलों में सामने आया है।

सवाल सिर्फ यह नहीं है कि दीपक टंडन पर कितने आरोप हैं और कितने मामले दर्ज हुए हैं, बल्कि बड़ा सवाल यह है कि इस पूरे प्रकरण की आंच किन-किन लोगों तक पहुंचेगी? जिन प्रभावशाली लोगों से नजदीकी का दावा कर कारोबारियों का भरोसा जीतने के आरोप हैं, क्या पुलिस उन संपर्कों की भी पड़ताल करेगी? क्या इस नेटवर्क में कुछ और चेहरे भी बेनकाब होंगे?

सौरभ की गिरफ्तारी से सांसत में जान

महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी से कई रसूखदारों की सांस हलक में अटक गई है। सूत्र बताते हैं कि सौरभ ने सीबीआई को बताया है कि उसे किस-किस का संरक्षण था। प्रोटेक्शन मनी कहां-कहां जाती थी। रवि उप्पल का क्या रोल था। खबर है कि इसके बाद कुछ अफसरों को सीबीआई ने नोटिस भी भेजे हैं।

ईडी भी सौरभ से पूछताछ कर चुकी। एक जांच एजेंसी ने कोर्ट में बताया है कि महादेव सट्टा एप अब भी चल रहा है। इसे अभी भी अफसरों और नेताओं का समर्थन मिल रहा है। लगातार हो रहे खुलासों के बाद कई नेताओं और अफसरों का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ है।
Tags:
  • Mahadev Satta App
  • Suspended Officer Reinstatement
  • निलंबित महिला अफसर बहाली
  • Fraudulent Businessman
  • दीपक टंडन धोखाधड़ी
  • Corruption in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ अफसर मैडम
  • पुलिस जांच
  • CBI
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

By Aman Vaishnav

मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत

By Jageshwar Prasad

नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय

By Arohi Raj

एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट

By Umeshwari Baghel

बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं

By Aman Vaishnav

विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के

By Jageshwar Prasad

उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज