सौरभ चंद्राकर को लेकर CBI आज 4.50 बजे पहुंचेगी रायपुर, कोर्ट में होगी पेशी, कई रसूखदार हुए चिंतित

VINAY VERMA | Nov 03, 2026, 13:07 IST
Share
महादेव ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर आज पहुंचेगा रायपुर, पूरे देश की टिकी नजरें
महादेव ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर आज पहुंचेगा रायपुर, पूरे देश की टिकी नजरें

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को लेकर छत्तीसगढ़ में हलचल तेज हो गई है। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद अब सौरभ रायपुर पहुंचने वाला है। CBI की टीम उसे लेकर आज शाम 4:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद उसे विशेष CBI कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि जांच एजेंसी कोर्ट से सौरभ की पुलिस रिमांड मांग सकती है। इस पेशी पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। इसकी वजह यह है कि सौरभ की गिरफ्तारी को महादेव सट्टा नेटवर्क की जांच में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

दिल्ली कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांड

सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाने के बाद CBI ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। 2 नवंबर को अदालत ने उसे रायपुर ले जाने के लिए CBI को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी। अदालत ने निर्देश दिया कि सौरभ को 4 नवंबर या उससे पहले रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाए। अब CBI उसे लेकर रायपुर पहुंच रही है। एजेंसी की कोशिश होगी कि यहां पेशी के बाद उसे पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया जाए।

जूस की दुकान से दुबई के बुर्ज खलीफा तक: सौरभ चंद्राकर की सट्टा किंग बनने की चौंकाने वाली कहानी | From Juice Shop to Dubai's Burj Khalifa: The Shocking Story of Saurabh Chandrakar Becoming a Betting King
जूस की दुकान से दुबई के बुर्ज खलीफा तक, सौरभ चंद्राकर की चौंकाने वाली कहानी, भिलाई का लड़का बना दुबई का सट्टा किंग
02 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>कभी भिलाई की कपड़ा दुकानों में 12 से 14 हजार रूपए महीने की नौकरी करने वाला सौरभ चंद्राकर आज देश के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टेबाजी मामलों में से एक, महादेव ऐप का प्रमुख प्रमोटर है। दुबई में 200 करोड़ रूपए की शादी, विदेशी नागरिकता, हजारों एजेंटों का नेटवर्क और करीब 1700 करोड़ रूपए की संपत्तियों पर ED की कार्रवाई।

ओमान से कैसे भारत पहुंचा सौरभ?

सौरभ चंद्राकर को ओमान की रॉयल पुलिस ने इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में लिया था। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। 1 नवंबर को उसे भारत लाया गया। CBI की विशेष टीम उसे लेकर आई है। एजेंसी के मुताबिक, सौरभ महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े दो मामलों में वांछित है। इन मामलों में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। इसके अलावा ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज है।

महादेव ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर 4 नवंबर तक रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश होगा | Mahadev App accused Saurabh Chandrakar to be produced in Raipur's Special CBI Court by November 4
महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, 4 नवंबर तक रायपुर की CBI कोर्ट में करना होगा पेश
02 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाने के बाद अब उसकी कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की अदालत ने 2 नवंबर को सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड अर्जी मंजूर करते हुए उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर देने का आदेश दिया है। अदालत ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया है

94 हजार करोड़ के नेटवर्क की जांच

महादेव सट्टा ऐप का मामला सिर्फ ऑनलाइन जुए तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने मिलकर पैनल और ब्रांच के नेटवर्क के जरिए देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार फैलाया। इस नेटवर्क के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल और दूसरे खेलों पर दांव लगवाए जाते थे। CBI और ED की जांच में हजारों बैंक खातों के इस्तेमाल और हवाला के जरिए रकम विदेश भेजने के आरोप सामने आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क से करीब 94 हजार करोड़ रूपए की अपराध से अर्जित रकम का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, यह जांच एजेंसियों का अनुमान है, अदालत से प्रमाणित रकम नहीं।

प्रत्यर्पण की शर्तों पर भी कानूनी सवाल

सौरभ की रायपुर में पेशी के दौरान एक कानूनी सवाल भी अहम रहने वाला है। दिल्ली में सुनवाई के दौरान उसके वकीलों ने दलील दी थी कि ओमान में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आधार पर हुई थी। ऐसे में CBI के मामले में कार्रवाई को लेकर कानूनी आपत्तियां हैं।

CBI ने इन दलीलों का विरोध किया। दिल्ली कोर्ट ने कहा कि प्रत्यर्पण की शर्तों और मुकदमा चलाने की पात्रता जैसे सवालों पर रायपुर की विशेष अदालत विचार कर सकती है। यानी अब इस कानूनी लड़ाई का अगला पड़ाव रायपुर होगा।

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज | Mahadev Satta App Mastermind Saurabh Chandrakar Brought to India, Investigation into Crores of Betting and Hawala Network Intensifies
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
01 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाया गया है। सीबीआई की विशेष टीम उसे ओमान की राजधानी मस्कट से लेकर आई है। उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण को जांच की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब उसे रायपुर की सीबीआई विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

कई बड़े नामों से उठ सकता है पर्दा

सौरभ चंद्राकर को इस पूरे नेटवर्क का प्रमुख प्रमोटर और नियंत्रक बताया गया है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में सट्टेबाजी के कारोबार, पैसों के लेन-देन, विदेशी ठिकानों, पैनल संचालकों और कथित संरक्षण देने वालों के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

उसका करीबी सहयोगी रवि उप्पल अभी भी जांच एजेंसियों के रडार पर है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सौरभ से पूछताछ के बाद महादेव सट्टा ऐप से जुड़े उन राजों से पर्दा उठेगा या नहीं, जिनकी तलाश जांच एजेंसियां लंबे समय से कर रही हैं।
Tags:
  • महादेव सट्टा ऐप
  • सौरभ चंद्राकर
  • ऑनलाइन सट्टा
  • Mahadev Satta App
  • Mahadev Satta case
  • महादेव सट्टा मामला
  • Saurabh Chandrakar
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार

By Umeshwari Baghel

उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग

By Mukesh Sharma

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच

By Ramanand Tiwari

MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR

By VINAY VERMA

रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट