विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
सिवनी में विधायक द्वारा पुराने सहयोग का एहसान जताने से आहत युवक बिट्टू जख्म ने आम जनता से चंदा जुटाकर लाइव वीडियो में PhonePe के जरिए 20 हजार रुपए वापस लौटा दिए।
सिवनी में विधायक द्वारा पुराने सहयोग का एहसान जताने से आहत युवक बिट्टू जख्म ने आम जनता से चंदा जुटाकर लाइव वीडियो में PhonePe के जरिए 20 हजार रुपए वापस लौटा दिए।

आज के दौर में लोग नेताओं से मदद पाने के लिए इधर उधर चक्कर लगाते फरते हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बिल्कुल उलट और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां योगेश गढ़वाल (बिट्टू) नाम के एक युवक ने स्थानीय विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) को 20 हजार रुपए वापस लौटा दिए हैं।

खास बात यह है कि युवक ने यह रकम अपनी जेब से नहीं दी। युवक ने आम जनता से एक-एक रुपए का सहयोग मांगकर जुटाई है। उसने सोशल मीडिया पर बाकायदा इसका एक लाइव वीडियो शेयर किया है, जो अब तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

आखिर क्यों लौटाए गए 20 हजार रुपए?

इस पूरे विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले सामने आए एक चर्चित गांजा कांड के बाद हुई थी। बिट्टू जख्म ने वीडियो में बताया कि उसने इस गांजा कांड की शुरुआती वीडियोग्राफी विधायक दिनेश राय मुनमुन को सौंपी थी। युवक का आरोप है कि इसके बाद विधायक ने उससे कहा कि हम आपकी इतनी मदद करते हैं। दूसरी ओर आप ही हमारे ही खिलाफ लिखते हैं।

विधायक की इस बात से बिट्टू बहुत आहत हो गया था। उसका मानना है कि विधायक ने पुराने सहयोग का एहसान जताया है। युवक ने साफ शब्दों में कहा कि अगर शहर में भ्रष्ट पुलिसकर्मी काम करेंगे और कोई उसकी बात नहीं सुनेगा तो वह अपनी शिकायत लेकर विधायक के पास ही जाएगा। इसी बात से दुखी होकर उसने विधायक द्वारा की गई पुरानी आर्थिक मदद को लौटाने की ठान ली थी।

विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज

जनहित के कामों में खर्च हुई थी विधायक की मदद

बिट्टू जख्म ने स्पष्ट किया कि उसने कभी अपने निजी स्वार्थ के लिए विधायक से मदद नहीं मांगी थी। उसने पुराने हिसाब का जिक्र किया। बिट्टू ने बताया कि करीब तीन साल पहले जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 8 हजार 500 रुपए की लागत से एक वाटर फिल्टर लगवाया गया था। इस नेक काम में विधायक के बेटे कान्हा राय ने आर्थिक सहयोग दिया था।

इसके अलावा भी शहर के तीन-चार अन्य जनहित के कामों के लिए विधायक की तरफ से आर्थिक मदद मिली थी। युवक के मुताबिक विधायक से मिली सारी रकम का इस्तेमाल केवल समाज और जनता की भलाई के कामों में ही किया गया था।

जनता से मांगी एक-एक रुपए की मदद

विधायक का पैसा लौटाने के लिए बिट्टू जख्म ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम चलाई थी। उसने पहली पोस्ट डालकर आम जनता से अपील की थी कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार उसे एक, दो, दस या पचास रुपए का सहयोग दें। उसका एकमात्र मकसद 20 हजार रुपए जुटाकर विधायक को वापस करना था।

नए वीडियो में बिट्टू ने बताया कि जनता ने उसकी इस अपील पर दिल खोलकर साथ दिया है। किसी ने एक रुपए, किसी ने दस रुपए तो किसी ने बीस रुपए भेजकर उसकी मदद की है। युवक ने कहा कि आम जनता के लिए भले ही यह एक छोटी रकम हो, लेकिन उसके लिए यह 20 लाख और 20 करोड़ रुपए के बराबर है।

युवक ने उतारा सिवनी विधायक का 20 हजार का कर्ज
युवक ने उतारा सिवनी विधायक का 20 हजार का कर्ज

PhonePe से लाइव ट्रांसफर कर खत्म किया रिश्ता

वायरल वीडियो में बिट्टू जख्म अपने मोबाइल से PhonePe के जरिए विधायक के खाते में 20 हजार रुपए ट्रांसफर करता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने बकायदा स्क्रीन दिखाकर लाइव ट्रांजेक्शन का सबूत भी दिया है।

भुगतान पूरा होने के बाद युवक ने कहा कि अब उसका विधायक से कोई लेना देना नहीं है। उसने साफ किया कि आगे से वह न तो विधायक की आलोचना करेगा और न ही उनके कामों की समीक्षा करेगा। हालांकि जनहित के कामों में पहले मिले सहयोग के लिए उसने विधायक का आभार भी जताया है।

मां बहनों को गाली देने का आरोप

वीडियो के अंतिम हिस्से में बिट्टू जख्म का दर्द एक बार फिर छलक उठा। उसने पूर्व कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी पर अपनी मां बहनों को गाली देने का पुराना आरोप फिर से दोहराया है। युवक ने कहा कि अगर किसी अन्य व्यक्ति की मां-बहनों के साथ ऐसा व्यवहार होता, तो वह भी इस मामले को इतनी ही गंभीरता से लेता।

अंत में बिट्टू ने खुद को एक पूरी तरह से निष्पक्ष व्यक्ति बताया है। उसने यह भी जानकारी दी कि उसका परिवार मूल रूप से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा रहा है। इसके साथ ही उसने विधायक दिनेश राय मुनमुन के राजनीतिक अतीत पर भी अपनी टिप्पणी की है।

युवक ने विधायक दिनेश राय मुनमुन का कर्ज उतारा
युवक ने विधायक दिनेश राय मुनमुन का कर्ज उतारा
Tags:
  • विधायक दिनेश राय मुनमुन
  • MLA Dinesh Rai Munmun
  • योगेश गढ़वाल
  • भारतीय जनता पार्टी
  • थाना प्रभारी सतीश तिवारी
  • युवक ने विधायक दिनेश राय के पैसे लौटाए
  • सिवनी
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के

By Jageshwar Prasad

उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज
छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर
मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता

By Arohi Raj

मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता
भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी

By Aman Vaishnav

भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी
आज रायपुर से जशपुर तक मुख्यमंत्री साय का दौरा, कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल, विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानिए पूरा शेड्यूल

By Umeshwari Baghel

आज रायपुर से जशपुर तक मुख्यमंत्री साय का दौरा, कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल, विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानिए पूरा शेड्यूल
MP में प्राइवेट कॉलेज खोलना हुआ आसान: अब इजाजत के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, आवेदन से मंजूरी तक सिस्टम ऑनलाइन, जानें प्रोसेस

By Arohi Raj

MP में प्राइवेट कॉलेज खोलना हुआ आसान: अब इजाजत के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, आवेदन से मंजूरी तक सिस्टम ऑनलाइन, जानें प्रोसेस