छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर

The Sootr | Updated:
Share
Impact Feature
Impact Feature

Raipur. छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां लाखों परिवारों की रोजी-रोटी खेती से चलती है। ऐसे में किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम मिले, खेती का खर्च घटे और कमाई के नए रास्ते खुलें, इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते तीन वर्षों में किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। धान खरीदी से लेकर आर्थिक मदद, खेती की मशीनों और सिंचाई की सुविधाओं तक कई स्तरों पर काम हुआ है। इन प्रयासों का असर आंकड़ों में भी दिख रहा है। तीन साल में करीब 437 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया और किसानों को 1.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया। इससे किसानों के हाथ में पैसा पहुंचा और गांवों के बाजारों में भी कारोबार को बढ़ावा मिला।

जानिए, किसानों तक कैसे पहुंच रहा फैसलों का फायदा

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी किसानों की कमाई का बड़ा सहारा है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 144.92 लाख मीट्रिक टन और 2024-25 में 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। वर्ष 2025-26 में भी करीब 142 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।

तीनों साल का आंकड़ा जोड़ें तो करीब 437 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इसके बदले किसानों को लगभग 1.40 लाख करोड़ रुपए मिले। इतनी बड़ी रकम किसानों तक पहुंचने से गांवों में भी इसका असर पड़ा है। खेती से जुड़े लोगों के हाथ में पैसा आया और स्थानीय बाजारों में खरीदारी और कारोबार बढ़ा है।

फसल विविधीकरण को मिला बढ़ावा
फसल विविधीकरण को मिला बढ़ावा

25.52 लाख किसानों को मिले 35,904 करोड़ रुपए

किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2023 से खरीफ 2025 तक करीब 25.52 लाख किसानों को 35,904.90 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
सरकार किसानों को धान के साथ दूसरी फसलें अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। धान की जगह दूसरी लाभकारी फसल उगाने वाले किसानों की सहायता राशि 11 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रति एकड़ कर दी गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत भी छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक 12,267.39 करोड़ रुपए से ज्यादा मिल चुके हैं। यह रकम किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद देती है।

खेती में मशीनों का इस्तेमाल बढ़ा, 678 मशीन बैंक बने

खेती का काम आसान बनाने और मेहनत कम करने के लिए आधुनिक मशीनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्ष 2024-25 से अब तक किसानों को 8,567 कृषि यंत्र दिए गए हैं। इसके अलावा 678 फार्म मशीनरी बैंक बनाए गए हैं।

सिंचाई के लिए भी नए साधनों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ड्रिप और स्प्रिंकलर से कम पानी में फसलों तक पानी पहुंचाया जा सकता है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अब तक 46,615 हेक्टेयर जमीन पर इन तरीकों से सिंचाई की सुविधा बढ़ाई गई है। इसके लिए किसानों को 201.07 करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद दी गई है।

43 लाख से ज्यादा किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार

खेती और किसानों से जुड़ी जानकारी को डिजिटल रूप में दर्ज करने का काम भी आगे बढ़ा है। एग्रीस्टैक के तहत 19,751 गांवों की जियो-रेफरेंसिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही 43 लाख से ज्यादा किसानों का पंजीयन किया गया है। इससे किसानों और उनकी खेती से जुड़ी जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो रहा है।

40 लाख किसान परिवारों से जुड़ी है छत्तीसगढ़ की तरक्की

छत्तीसगढ़ में करीब 40 लाख किसान परिवार हैं। इनमें 82 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत हैं। यानी खेती में होने वाला बदलाव सीधे लाखों परिवारों की आमदनी और गांवों की आर्थिक स्थिति पर असर डालता है।

धान का बेहतर दाम, किसानों को आर्थिक मदद, खेती की मशीनें और सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाने जैसे कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का जोर है कि किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम मिले, खेती का खर्च कम हो और कमाई के नए रास्ते खुलें। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो गांवों के बाजार भी मजबूत होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को इसका फायदा मिलेगा।

Ro-13847/6
Tags:
  • Chhattisgarh Agriculture
  • छत्तीसगढ़ खेती
  • Farmer Welfare Schemes Chhattisgarh
  • किसान कल्याण योजना छत्तीसगढ़
  • Vishnu Deo Sai Government
  • साय सरकार
  • धान खरीदी छत्तीसगढ़
  • डिजिटल कृषि रिकॉर्ड
मैं डब्बा मंत्री हूं: सिंधिया के इस बयान पर हंसा सभागार, मोबाइल को लेकर युवाओं को नसीहत, बोले- रील्स स्क्रॉलिंग छोड़ो, 2 घंटे मोबाइल से दूर रहो

By Arohi Raj

मैं डब्बा मंत्री हूं: सिंधिया के इस बयान पर हंसा सभागार, मोबाइल को लेकर युवाओं को नसीहत, बोले- रील्स स्क्रॉलिंग छोड़ो, 2 घंटे मोबाइल से दूर रहो
भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी

By Aman Vaishnav

भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी
आज रायपुर से जशपुर तक मुख्यमंत्री साय का दौरा, कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल, विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानिए पूरा शेड्यूल

By Umeshwari Baghel

आज रायपुर से जशपुर तक मुख्यमंत्री साय का दौरा, कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल, विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानिए पूरा शेड्यूल
MP में प्राइवेट कॉलेज खोलना हुआ आसान: अब इजाजत के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, आवेदन से मंजूरी तक सिस्टम ऑनलाइन, जानें प्रोसेस

By Arohi Raj

MP में प्राइवेट कॉलेज खोलना हुआ आसान: अब इजाजत के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, आवेदन से मंजूरी तक सिस्टम ऑनलाइन, जानें प्रोसेस
आज भोपाल के नाथू बरखेड़ा जाएंगे सीएम मोहन यादव, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे लोकार्पण

By Aman Vaishnav

आज भोपाल के नाथू बरखेड़ा जाएंगे सीएम मोहन यादव, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे लोकार्पण
एमपी में दिखने लगा ठंड का असर, नन्हे बच्चों को राहत देने बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेंगी क्लास...

By Aman Vaishnav

एमपी में दिखने लगा ठंड का असर, नन्हे बच्चों को राहत देने बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेंगी क्लास...
एमपी में कांग्रेस ने वोट रक्षकों को सौंपी मतदाता सूची की निगरानी, 230 सीटों पर संगठन की बड़ी परीक्षा

By Ramanand Tiwari

एमपी में कांग्रेस ने वोट रक्षकों को सौंपी मतदाता सूची की निगरानी, 230 सीटों पर संगठन की बड़ी परीक्षा