एमपी में दिखने लगा ठंड का असर, नन्हे बच्चों को राहत देने बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेंगी क्लास...
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
उज्जैन और भोपाल में बढ़ती ठंड के कारण बदला स्कूलों का समय बदल गया है।
सुबह सुबह रजाई से निकलना इन दिनों बड़े बड़ों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल भेजना माता-पिता के लिए किसी बड़ी चिंता से कम नहीं था। मध्य प्रदेश में लगातार पारा गिरने से ठंड का असर दिख रहा है। इसी कारण से प्रशासन ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है।
उज्जैन और भोपाल में अब स्कूलों की घंटी सुबह थोड़ा देर से बजेगी। इससे नन्हे-मुन्ने बच्चों को कड़कड़ाती ठंड से सीधा बचाव मिल सकेगा।
उज्जैन जिले में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। इसकी वजह से सुबह के समय बहुत तेज ठंड पड़ रही है। इसी हालात को देखते हुए उज्जैन जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। जिले के कलेक्टर रौशन कुमार सिंह (Collector Raushan Kumar Singh) की मंजूरी भी मिल गई है।
इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार खत्री ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस नए नियम के मुताबिक अब जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सोमवार से किसी भी हालत में 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगाई जा सकेंगी।
प्रशासन का यह फैसला किसी एक खास तरह के स्कूल के लिए नहीं है। इसे जिले के हर स्कूल के लिए अनिवार्य किया गया है। आदेश के अनुसार यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसका मतलब यह है कि अब उज्जैन के सभी शासकीय और अशासकीय यानी प्राइवेट विद्यालयों को इस समय का पालन करना होगा।
इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य सभी बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर भी यही नियम लागू रहेगा। किसी भी बोर्ड का स्कूल अब नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों को सुबह 9 बजे से पहले स्कूल नहीं बुला सकेगा।
सुबह के वक्त मौसम में सबसे ज्यादा ठंडक होती है। शीतलहर चलने से छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने इसी बात को गंभीरता से लिया है कि सुबह की ठंड का बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न पड़े। इसी वजह से यह जरूरी कदम उठाया गया है। ताकि बच्चे थोड़ा धूप निकलने या मौसम के कुछ सामान्य होने के बाद ही घर से स्कूल के लिए निकलें।
जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल में भी बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। भोपाल में भी छोटे बच्चों से लेकर बड़ी क्लास के छात्रों तक के समय को बदला गया है। नए आदेश के तहत भोपाल में अब नर्सरी और केजी की कक्षाएं सुबह 8:45 बजे से शुरू होंगी। वहीं पहली से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के लगने का समय सुबह 7:50 बजे तय किया गया है।
FAQ
1. उज्जैन में स्कूलों के समय में क्या बदलाव किया गया है?
उज्जैन जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब ये कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी और यह नया नियम सोमवार से सभी स्कूलों में लागू हो जाएगा।
2. ठंड के कारणभोपाल में स्कूलों का नया समय क्या रखा गया है?
भोपाल में भी ठंड के मद्देनजर स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। वहां अब नर्सरी और केजी की कक्षाएं सुबह 8:45 बजे से शुरू होंगी, जबकि कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 7:50 बजे से लगेंगे।
उज्जैन में कब से लगेगा स्कूल?
इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार खत्री ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस नए नियम के मुताबिक अब जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सोमवार से किसी भी हालत में 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगाई जा सकेंगी।
सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा नया आदेश
इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य सभी बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर भी यही नियम लागू रहेगा। किसी भी बोर्ड का स्कूल अब नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों को सुबह 9 बजे से पहले स्कूल नहीं बुला सकेगा।
बच्चों की सेहत को देखते हुए लिया गया फैसला
भोपाल में बदला स्कूल का समय
FAQ
1. उज्जैन में स्कूलों के समय में क्या बदलाव किया गया है?
उज्जैन जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब ये कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी और यह नया नियम सोमवार से सभी स्कूलों में लागू हो जाएगा।
2. ठंड के कारण
भोपाल में भी ठंड के मद्देनजर स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। वहां अब नर्सरी और केजी की कक्षाएं सुबह 8:45 बजे से शुरू होंगी, जबकि कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 7:50 बजे से लगेंगे।
एमपी में कांग्रेस ने वोट रक्षकों को सौंपी मतदाता सूची की निगरानी, 230 सीटों पर संगठन की बड़ी परीक्षा
By Ramanand Tiwari
खाटूश्याम से लौट रही श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, ट्रक ड्राइवर बोला...
By Aman Vaishnav
खाटूश्याम से लौट रही श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, ट्रक ड्राइवर बोला...
By Aman Vaishnav
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड, एमपी के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मौसम के हाल
By Aman Vaishnav
Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त
By Ashish Bhardwaj
RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं
By Ashish Bhardwaj
BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री
By Sandeep Kumar