बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे दो हजार रुपए।
इंदौर सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में बच्ची को कंबल-बिस्तर देने के लिए ऑनलाइन दो हजार रिश्वत ली, फर्श पर सुलाया
Sanjay Gupta | Updated:
इंदौर के एक सरकारी गलर्स हॉस्टल के वॉर्डन पर रिश्वतखोरी का आरोप लगे हैं।
इंदौर के सरकारी हॉस्टल की पोल एक बार फिर खुल गई है। एक अभिभावक ने इसे लेकर अधिकारियों को लिखित शिकायत की है। लेकिन कलेक्टोरेट के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस शिकायत को पुलिस थाने के लिए आगे बढ़ा दिया। आरोप है कि नौवीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को गंदे फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
वजह केवल इतनी है कि उसके पेरेंट्स ने हॉस्टल वार्डन को रिश्वत के पूरे रुपए नहीं दिए। यह शिकायत इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के ऑफिस में हुई थी। लेकिन जिम्मेदारों ने इस शिकायत को कलेक्टर के सामने नहीं पेश करते हुए इसे थाना प्रभारी एरोड्रम की ओर फॉरवर्ड कर दी। वहीं, हॉस्टल वार्डन ने सभी आरोपों को गलत बताया है।
मामला इंदौर के बड़ा गणपति, एरोड्रम रोड चौराहा स्थित जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय कन्या छात्रावास का है। यह हॉस्टल आदिवासी छात्राओं के लिए है। खरगोन के रहने वाले पेरेंट्स ने हॉस्टल वार्डन के खिलाफ लिखित शिकायत की है। उनका आरोप है कि बेटी के एडमिशन के समय वार्डन ने पांच हजार रुपए मांगे थे। इनमें से दो हजार रुपए ऑनलाइन दे दिए, लेकिन बाकी रकम नहीं दे पाए।
इसके बाद से उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा है। उसे बिस्तर और कंबल नहीं दिया गया और गंदे फर्श पर सोने के लिए कहा जाता है। पेरेंट्स का यह भी आरोप है कि वार्डन आए दिन दूसरे बच्चों के सामने उनकी बेटी का अपमान करती हैं और किसी न किसी बहाने उसे परेशान करती हैं।
पेरेंट्स ने कलेक्टर को गई शिकायत में वार्डन को ऑनलाइन भेजे गए दो हजार रुपए की रसीद का स्क्रीनशॉट भी लगाया है। पेरेंट्स के आरोप हैं कि पूरे पांच हजार रुपए नहीं दिए इसलिए उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा है।
पेरेंट्स ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी बड़ा गणपति स्थित शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है और पास ही जनजातीय कार्य विभाग के गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। उनका आरोप है कि पूरी रकम नहीं देने के कारण वार्डन लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रही हैं।
वहीं कलेक्टोरेट के जिम्मेदारों ने मामले को समझे बिना ही इस शिकायत पर सील लगाकर इसे थाना एरोड्रम की ओर फॉरवर्ड कर दिया। जबकि मामला महिला व बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी थी। इस तरह के संवेदनशील मामले में सामान्य तौर पर कलेक्टर संबंधित एरिया के एसडीएम को भेजकर बयान दर्ज कराते हैं और जांच करते हैं। इस मामले में वार्डन द्वारा बच्ची को परेशान करने के साथ ही दो हजार की रिश्वत लेने के भी गंभीर आरोप लगे हैं।
हॉस्टल वार्डन वंदना सोनी ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने पेरेंट्स से कोई राशि नहीं ली। छात्रावास में 100 छात्राएं हैं, लेकिन सिर्फ 34 कंबल हैं। पुराने कंबल छात्राएं लेना नहीं चाहतीं। वार्डन के मुताबिक, बच्ची बिस्तर गंदा कर देती है, जिससे दूसरी छात्राओं को परेशानी होती है। उन्होंने परिजन को समझाया था कि बच्ची को उपचार की जरूरत है। लेकिन अब परिजन उन पर दबाव बनाने के लिए शिकायत कर रहे हैं।
FAQs
शिकायत में क्या लिखा है
इसके बाद से उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा है। उसे बिस्तर और कंबल नहीं दिया गया और गंदे फर्श पर सोने के लिए कहा जाता है। पेरेंट्स का यह भी आरोप है कि वार्डन आए दिन दूसरे बच्चों के सामने उनकी बेटी का अपमान करती हैं और किसी न किसी बहाने उसे परेशान करती हैं।
राशि भेजने की रसीद भी लगाई
पास के सरकारी स्कूल में पढ़ती है छात्रा
जिम्मेदारों ने मामला थाने भेज दिया
क्या बोल रही हैं हॉस्टल वार्डन-
FAQs
- क्या हॉस्टल वार्डन पर लगे आरोप सही हैं?
हॉस्टल वार्डन वंदना सोनी ने सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि उन्होंने पेरेंट्स से कोई राशि नहीं ली। - पेरेंट्स ने हॉस्टल वार्डन के खिलाफ क्या शिकायत की थी?
पेरेंट्स का आरोप है कि वार्डन ने बेटी के एडमिशन के समय पांच हजार रुपए मांगे थे और पूरे पैसे नहीं देने के कारण उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा है। - इस मामले की आगे की कार्रवाई क्या होगी?
कलेक्टर के ऑफिस ने शिकायत को थाना एरोड्रम की ओर फॉरवर्ड कर दिया है, जबकि मामला महिला व बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी है।
20-30 साल पढ़ाकर अतिथि विद्वानों को नहीं छोड़ सकती सरकार, हाईकोर्ट ने अलग कैडर बनाने का दिया सुझाव
By Neel Tiwari
राजस्थान के डेयरी संघों में बदलेगा चुनाव का गणित, कम दूध सप्लाई करने वालों का कटेगा वोट
By Jageshwar Prasad
मार्कशीट-डिग्री के लिए नहीं लगाने होंगे कॉलेज के चक्कर: MP के 35 लाख विद्यार्थियों को राहत, 2021 से 2025 तक का रिकॉर्ड अब डिजीलॉकर पर होगा अपलोड
By Arohi Raj
चातुर्मास में 16 करोड़ की बोली के बाद गैंगस्टर के निशाने पर बिल्डर मनीष गोधा, लॉरेंस गैंग पर शक
By Sanjay Gupta
दौसा के चुनाव नतीजों में दिग्गजों को झटका: सिकराय विधायक की मां हारीं, IAS की पत्नी को निर्दलीय से मिली करारी शिकस्त
By Jageshwar Prasad
गहलोत की दूसरी बजट फाइल से भजनलाल सरकार पर वार, खेलो राजस्थान के 50 करोड़ के वादे पर उठाए सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े
By Ashish Bhardwaj