MP में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, आज अधिकारियों का प्रशिक्षण, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 40 सवाल

Sandeep Kumar | Updated:
Share
मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से 40 सवाल पूछेंगे।
मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से 40 सवाल पूछेंगे।

मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज (25 नवंबर) भोपाल में कलेक्टरों, संभागायुक्तों सहित जनगणना से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश में 25 जनवरी से जनसंख्या की गणना शुरू होगी। इस दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से 40 सवाल पूछेंगे। खास बात यह है कि इस बार लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

भोपाल में अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार , 25 नवंबर को भोपाल के प्रशासन अकादमी परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर (प्रमुख जनगणना अधिकारी), संभागायुक्त (संभागीय जनगणना अधिकारी), नगर निगम आयुक्त (अतिरिक्त प्रमुख जनगणना अधिकारी) और जिला जनगणना अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, भारत सरकार के जनगणना महानिदेशालय, नई दिल्ली के उप महानिदेशक विश्वजीत दास और निदेशक जनगणना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

17 सूत्रीय मांगों पर सर्व आदिवासी समाज का आर-पार का ऐलान: 90 विधायकों के घर दस्तक से विधानसभा घेराव तक |  सर्व आदिवासी समाज's All-Out Declaration on 17-Point Demands: From Knocking on 90 MLAs' Doors to Assembly Siege
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
24 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में दिसंबर का महीना आंदोलनों के नाम रह सकता है। अपनी लंबित मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है। इस बार विरोध का तरीका भी अलग होगा। प्रदेश के सभी 90 विधायकों के निवास के सामने नगाड़ा बजाकर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आदिवासी समुदाय की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।

देश में पहली बार डिजिटल जनगणना

भारत में जनगणना का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े प्रशासनिक और सांख्यिकीय कार्यों में से एक माना जाता है। जनगणना 2027 देश की 16वीं और आजादी के बाद की आठवीं जनगणना होगी। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि देश में पहली बार डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल कर जनगणना की जाएगी। मोबाइल ऐप के माध्यम से आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को उनकी जिम्मेदारी के अनुसार अलग-अलग डिजिटल मॉड्यूल उपलब्ध कराए गए हैं।

मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक | MP Census 2027 Preparations Intensify: Master Trainers Training Begins, Door-to-Door Visits from January 25
MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी
23 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>Census 2027:</strong>मध्य प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार प्रदेश के लोग अपनी और अपने परिवार की जानकारी खुद ऑनलाइन भी दर्ज कर सकेंगे। वहीं, घर-घर जाकर जनसंख्या की गिनती करने के लिए करीब दो लाख कर्मचारियों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए भोपाल में 23 नवंबर से मास्टर ट्रेनर्स की चार दिवसीय ट्रेनिंग शुरू हो गई है, जो 26 नवंबर तक चलेगी।

MP में पूरा हो चुका है जनगणना का पहला चरण

जनगणना के पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करने और उनकी गणना का काम किया गया था। इस दौरान प्रत्येक मकान और भवन की स्थिति, उसके उपयोग और वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी जुटाई गई थी। मध्य प्रदेश में पहले चरण का काम 1 मई से 30 मई 2026 तक चला था। यह काम 30 दिनों में सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में प्रदेश की जनसंख्या की गणना की जाएगी।

10 जनवरी से खुद दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी

इस बार जनगणना में लोगों को स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी मिलेगा। मध्य प्रदेश में यह सुविधा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से जनगणना का फील्ड वर्क शुरू होगा। गणना करने वाले कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से जानकारी जुटाएंगे। यह काम 28 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 1 मार्च से 5 मार्च तक पुनरीक्षण का दौर चलेगा।

MP शिक्षकों की सैलरी पर ई-अटेंडेंस का ग्रहण: वेतन कटौती की तैयारी पर शिक्षक संगठनों का बहिष्कार का ऐलान | MP Teachers' Salary Crisis: E-Attendance Linked to Salary Deduction, Teacher Unions Announce Boycott
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
17 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>MP Teachers E-Attendance:</strong>मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। अब ई-अटेंडेंस के आधार पर शिक्षकों का वेतन तय करने और भुगतान करने की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है। यानी ऐप पर हाजिरी दर्ज करने में देरी हुई तो इसका असर सैलरी पर पड़ सकता है।

घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 40 सवाल

जनगणना के दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों के माध्यम से लोगों की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक स्थिति के साथ जनसांख्यिकीय, प्रवास और प्रजनन से संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे। इन जानकारियों का इस्तेमाल भविष्य की सरकारी योजनाओं और नीतियों को तैयार करने में किया जाएगा।

MP में जनगणना का पूरा शेड्यूल

  • अधिकारियों का प्रशिक्षण25 नवंबर 2026
  • स्व-गणना की सुविधा10 से 24 जनवरी 2027
  • घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना25 जनवरी से 28 फरवरी 2027
  • पुनरीक्षण का काम1 से 5 मार्च 2027

प्रदेश के 55 जिलों में बनाए जाएंगे गणना ब्लॉक

मध्य प्रदेश के 55 जिलों में कुल 989 ग्रामीण और नगरीय चार्ज यानी प्रशासनिक गणना क्षेत्र हैं। पहले चरण में बनाए गए मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) के आधार पर दूसरे चरण के लिए गणना ब्लॉक (EB) बनाए जाएंगे। प्रत्येक गणना ब्लॉक की जिम्मेदारी एक प्रगणक यानी गणना करने वाले कर्मचारी को सौंपी जाएगी। ये कर्मचारी अपने निर्धारित क्षेत्र में घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे। छह प्रगणकों के काम की निगरानी के लिए एक पर्यवेक्षक जिम्मेदार होगा।

जनगणना 2027: घर बैठे मोबाइल से भरें परिवार का ब्योरा, डिजिटल होगी प्रक्रिया | Census 2027: Fill family details from home via mobile, process to be digital
Census 2027: अब घर बैठे होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा
02 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
देश में आगामी जनगणना 2027 इस बार डिजिटल तरीके से होगी। जनगणना 2027 स्व-गणना की सुविधा से नागरिक भी सीधे इसमें हिस्सा ले सकेंगे। वे स्मार्टफोन या वेब पोर्टल से घर बैठे अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। जनगणना कर्मी घर-घर जाकर कागज पर नहीं, बल्कि एक विशेष मोबाइल एप में डेटा दर्ज करेंगे। रायपुर में इसके लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

करीब 1.89 लाख कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रदेश में जनगणना का काम व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को लगाया जाएगा।

  • कुल जिले : 55
  • ग्रामीण और नगरीय चार्ज : 989
  • प्रगणक : 1 लाख 61 हजार 619
  • पर्यवेक्षक : 27 हजार 247
  • कुल प्रगणक और पर्यवेक्षक : 1 लाख 88 हजार 866
  • जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल : 40

मोबाइल ऐप से जुटाए जाएंगे आंकड़े

जनगणना 2027 में आंकड़े जुटाने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर लोगों से जानकारी लेंगे और उसे डिजिटल माध्यम से दर्ज करेंगे। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए उनकी भूमिका के अनुसार अलग-अलग डिजिटल मॉड्यूल उपलब्ध कराए गए हैं।

पूरी तरह गोपनीय रहेगी आपकी जानकारी

जनगणना के दौरान लोगों से जुटाई जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। इसके आंकड़ों का इस्तेमाल मुख्य रूप से सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण के लिए किया जाता है। जनगणना से प्राप्त समग्र आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां, शोधकर्ता, व्यापारी और उद्योगपति भी करते हैं। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए आम लोगों की भागीदारी, जागरूकता और सहयोग को जरूरी बताया गया है।
Tags:
  • मध्य प्रदेश जनगणना
  • Census India 2027
  • Digital Census India
  • डिजिटल जनगणना
  • Madhya Pradesh Census
  • Census 2027
  • MP census 2027
  • जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच