17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
17 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया<br>
17 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर का महीना आंदोलनों के नाम रह सकता है। अपनी लंबित मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है। इस बार विरोध का तरीका भी अलग होगा। प्रदेश के सभी 90 विधायकों के निवास के सामने नगाड़ा बजाकर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आदिवासी समुदाय की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।

इसके बाद जिला मुख्यालयों में पुतला दहन और राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। समाज ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है।

राजधानी रायपुर में आयोजित सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के आदिवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जमीन, आरक्षण, धार्मिक पहचान, शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। समाज ने सरकार से इन विषयों पर जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए आंदोलन की तारीखों का ऐलान किया है।

जनजातीय गौरव दिवस या राष्ट्रीय गौरव दिवस? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर छिड़ी जंग, सीएम हाउस घेराव की चेतावनी | Tribal Pride Day or National Pride Day? Debate over name in Chhattisgarh, warning of CM House siege
जनजातीय या राष्ट्रीय गौरव दिवस? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर छिड़ी बहस, आज सीएम हाउस घेराव की चेतावनी
15 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में एक शब्द पर बड़ी बहस छिड़ गई है। बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले कार्यक्रम का नाम क्या हो, इसी सवाल पर आदिवासी समाज सड़क पर उतरने की तैयारी में है। समाज का कहना है कि बिरसा मुंडा किसी एक जनजाति के नहीं, पूरे देश के नायक हैं।

तीन चरणों में होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

आंदोलन की शुरुआत 1 दिसंबर 2026 से होगी। इस दिन प्रदेश के सभी 90 विधायकों के निवास के सामने नगाड़ा बजाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। दूसरे चरण में 11 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में मंत्रियों का पुतला दहन किया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण में 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समाज इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएगा।

आदिवासी जमीनों के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग

सर्व आदिवासी समाज ने आदिवासियों की जमीन से जुड़े मामलों को आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनाया है। समाज का कहना है कि बस्तर और सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासियों की जमीनों के अवैध अधिग्रहण और लीज से संबंधित प्रक्रियाओं पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था को तत्काल बंद करने की मांग भी उठाई गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया, बस्तर के मुरिया दरबार में भी लेंगी हिस्सा | President Draupadi Murmu releases Rs 200 commemorative coin in honor of Mata Hasi Devi, will also participate in Bastar's Muria Darbar
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
22 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रूपए का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5 वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया गया है।

समाज ने आदिमजाति कल्याण विभाग का नाम बदलने संबंधी निर्णय को वापस लेने और आगामी जनगणना में आदिवासी धर्म के लिए अलग कॉलम उपलब्ध कराने की मांग की है।

नौकरी और पदोन्नति में 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग

सरकारी नौकरियों में आदिवासी समुदाय की हिस्सेदारी को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। समाज ने शासकीय सेवाओं में भर्ती और पदोन्नति के दौरान 32 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग रखी है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सरकारी, अर्धशासकीय संस्थानों और निजी कंपनियों में जनसंख्या के अनुपात के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

फर्जी जाति प्रमाणपत्रों के मामलों में जांच प्रक्रिया में हो रही देरी पर भी समाज ने नाराजगी जताई है। ऐसे प्रकरणों की जल्द जांच पूरी कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

विस्थापित परिवारों को मूल गांवों में बसाने की मांग

बस्तर में सलवा जुडूम के दौरान विस्थापित हुए आदिवासी परिवारों का मुद्दा भी आंदोलन में शामिल किया गया है। समाज का दावा है कि उस दौरान करीब 600 गांव उजड़ गए थे। इन गांवों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने के साथ ही दूसरे राज्यों में रह रहे विस्थापित परिवारों की वापसी सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है।

Photograph: (the sootr)
जनजातीय गौरव दिवस: PM मोदी बोले-आदिवासियों संग कांग्रेस ने किया अन्याय, सीएम ने दिया क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का चेक
15 Nov 2025 ,
By Sanjay Dhiman
मध्यप्रदेश के जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। पीएम मोदी ने वर्चुअली जुड़कर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय समाज की अहम भूमिका पर जोर दिया। सीएम ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का चेक सौंपा।

ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में रह रहे विस्थापितों को उनके मूल गांवों में दोबारा बसाने तथा उस दौरान बंद हुए स्कूलों को फिर से संचालित करने की मांग भी की गई है।

पेसा कानून के पालन और UCC के विरोध का ऐलान

सर्व आदिवासी समाज ने अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की है। इसके साथ ही 24 दिसंबर को प्रदेशभर में पेसा दिवस मनाने की बात कही गई है। समाज ने समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने और आगामी 6 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने का निर्णय भी लिया है।

इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में लोकसभा और विधानसभा में आदिवासी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, जेलों में बंद निर्दोष लोगों की रिहाई तथा ढाई लाख रुपए की आय सीमा समाप्त करने की मांग भी उठाई गई है।

अब सभी की नजरें सरकार के रुख पर टिकी हैं। दिसंबर में होने वाले इन चरणबद्ध प्रदर्शनों के बीच सरकार और सर्व आदिवासी समाज के बीच मांगों को लेकर क्या पहल होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
Tags:
  • सर्व आदिवासी समाज
  • Tribal Rights
  • 17 सूत्रीय मांग
  • Reservation
  • आरक्षण
  • आदिवासी जमीन
  • धार्मिक पहचान
  • पेसा कानून
  • Assembly Protest
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?