गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई भोपाल पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी धरने की अनुमति

Sandeep Kumar | Updated:
Share
भोपाल में गन्ने का भाव बढ़ाने और बोनस देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।
भोपाल में गन्ने का भाव बढ़ाने और बोनस देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।

खेतों में दिन-रात मेहनत करने वाले किसान अब अपनी उपज का उचित दाम पाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी भोपाल में गन्ने का भाव बढ़ाने और बोनस देने की मांग को लेकर दो दिन से धरने पर बैठे किसानों को मंगलवार शाम पुलिस ने हटा दिया। करीब 80 किसानों को शाम 5:30 बजे दो बसों में बैठाकर कजलीखेड़ा थाने ले जाया गया।

किसान होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद धरना स्थल खाली करा लिया गया है।

किसानों का आरोप- शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद हटाया

किसान गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और 50 रुपए बोनस देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं होता, वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें जबरन हटा दिया।

धरने की नहीं ली थी अनुमति: एडीएम

एडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि किसान सार्वजनिक सड़क और सर्विस रोड पर धरना दे रहे थे। आसपास यूनिवर्सिटी, एम्स और अन्य अस्पताल होने के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि किसानों के पास प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। प्रशासन लगातार उनके संपर्क में था और उनकी मांगें वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई थीं। किसानों को निर्धारित धरना स्थलों की जानकारी भी दी गई थी। वे नियमानुसार अनुमति लेकर वहां प्रदर्शन कर सकते हैं।

अलवर में 25 नवंबर से खाद की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, गैस सिलेंडर की तरह होगी खरीद | Online booking of fertilizer to start in Alwar from November 25, purchase will be like gas cylinder
अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
24 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
खेती के सीजन में खाद के लिए दुकानों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में इंतजार करने वाले किसानों के लिए अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही खाद लेने का तरीका भी गैस सिलेंडर जैसा हो जाएगा। किसानों को पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी, इसके बाद ही उन्हें खाद मिल सकेगा। अलवर जिले में 25 नवंबर से यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। खास बात यह है कि अब बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिलेगा। यानी किसान की पहचान से लेकर खाद की खरीद तक, हर चीज का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जाएगा। वहीं, नियमों का पालन नहीं करने वाले खाद विक्रेताओं पर भी कार्रवाई होगी और लाइसेंस अपडेट नहीं कराने वाले दुकानदार खाद नहीं बेच सकेंगे।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो तेज होगा आंदोलन

राष्ट्रवादी किसान आर्मी के सदस्य राकेश धाकड़ ने Police Action पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से दो दिन का समय मांगा गया था, लेकिन उससे पहले ही किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। धाकड़ ने कहा कि अब दो दिन तक प्रशासन के फैसले का इंतजार किया जाएगा। यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा। किसानों की रिहाई के बाद आगे की Strategy तय की जाएगी।

कृषि सचिव से मिले थे पांच किसान

पुलिस की कार्रवाई से पहले मंगलवार दोपहर पांच किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े से मिला था। किसानों के मुताबिक, बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच उनकी मांगों को लेकर बातचीत होनी है। इसके बाद आने वाले फैसले पर आंदोलन की अगली दिशा निर्भर करेगी।

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी मुसीबत: धान की फसल डूबी, खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग | Unseasonal rain in Chhattisgarh increases farmers' troubles: Paddy crop submerged, demand to extend procurement date
तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश, खेतों में डूबा धान, खरीदी की डेडलाइन ने बढ़ाई चिंता
21 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ में तूफान अकवान के असर से मौसम बदल गया है। बेमौसम बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल पानी में डूब रही है। कहीं तेज हवाओं से फसल जमीन पर बिछ गई है, तो कहीं बारिश के कारण बालियां सड़ने की कगार पर हैं। खेतों में पानी भर गया है।

होशंगाबाद से किसानों के आने की खबर पर बढ़ाया पुलिस बल

किसान नेताओं ने बताया था कि होशंगाबाद से भी बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। पहले धरना स्थल पर करीब 45 पुलिसकर्मी तैनात थे, बाद में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। इससे पहले सोमवार रात किसानों ने जैसे-तैसे खाने का इंतजाम किया और खुले आसमान के नीचे रात बिताई थी।

MPPSC परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग: वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा में 63% अभ्यर्थी अनुपस्थित, कृषि विभाग में दिखी भीड़ | MPPSC Exams Disillusion Youth: 63% Candidates Absent in Scientific Officer Exam, Agriculture Dept Exam Sees Crowd
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
23 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सपना तो लाखों युवा देख रहे हैं, लेकिन जब परीक्षा देने की बारी आती है तो कुर्सियां खाली रह जाती हैं। ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा रविवार को इंदौर में देखने को मिला है। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) की ओर से दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

ये हैं किसानों की 6 प्रमुख मांगें

  • गन्ने का लाभकारी मूल्य: गन्ने का भाव 2700 रुपए प्रति क्विंटल तय किया जाए।
  • गन्ने पर बोनस: चुनावी घोषणा के मुताबिक 100 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए।
  • खराब फसलों का मुआवजा: सोयाबीन और उड़द की खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि जल्द दी जाए।
  • जंगली सूअरों से सुरक्षा: फसलों को नुकसान और जनहानि से बचाने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं। प्रभावित किसानों को मुआवजा मिले।
  • समय पर भुगतान: बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल से गन्ने की आपूर्ति के 14 दिनों के भीतर पूरा Payment कराया जाए।
  • खाद की उपलब्धता: किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण में पारदर्शिता रखी जाए।
फिलहाल किसानों की नजर प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी है। किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी मेहनत का उचित दाम चाहिए। वहीं, प्रशासन निर्धारित स्थान पर अनुमति लेकर प्रदर्शन करने की बात कह रहा है।
Tags:
  • भोपाल किसान धरना
  • Farmers Protest Bhopal
  • गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग
  • Sugarcane Price Hike Demand
  • भोपाल पुलिस किसानों को उठा ले गई
  • गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग
  • गन्ना किसान आंदोलन
  • Bhopal farmers protest
  • sugarcane farmers
  • sugarcane price MP
उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

By Raghvendra Singh Rathore

SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम