जनगणना 6 महीने के लिए फिर टली, जानें क्यों अटका ये काम
Siddhi Tamrakar | Jan 14, 2025, 11:26 IST
census postponed for six months
मध्य प्रदेश में जनगणना कार्य फिर छह महीने के लिए टाल दिया गया है। प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव की अनुमति 30 जून 2025 तक है, जिसके बाद रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी।
मध्य प्रदेश में जनगणना का कार्य फिर छह महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब प्रशासन को 30 जून 2025 तक जिलों, तहसीलों, गांवों और अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में बदलाव की अनुमति दी गई है। इसके बाद इन सीमाओं को फ्रीज कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
जनगणना निदेशक भावना वालिम्बे ने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। पत्र में यह निर्देश दिया गया है कि राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों में संभावित बदलाव 30 जून तक पूरे कर लिए जाएं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, जनगणना शुरू करने का अंतिम निर्णय मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा। राज्य सरकारों को सीमाओं में संभावित बदलाव की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट केंद्र को भेजनी होगी।
2020 में कोरोना महामारी के कारण स्थगित जनगणना प्रक्रिया के बाद से, राज्यों को प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।
जनगणना निदेशक भावना वालिम्बे ने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। पत्र में यह निर्देश दिया गया है कि राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों में संभावित बदलाव 30 जून तक पूरे कर लिए जाएं।
15 सालों से नहीं हुई जनगणना
भारत में आखिरी जनगणना 2011 में हुई थी। तब देश की जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक थी। हालांकि, 2021 में प्रस्तावित जनगणना कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद से यह प्रक्रिया कई बार टल चुकी है। पिछले साल, 31 दिसंबर 2024 तक प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, इसे फिर से आगे बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है।
केंद्र का निर्णय महत्वपूर्ण
2020 में कोरोना महामारी के कारण स्थगित जनगणना प्रक्रिया के बाद से, राज्यों को प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।
यह भी पढ़ें- एनडीए के 400 पार के अनुमान पर भारी सट्टा बाजार का रुझान, मतगणना के बाद रुझानों में पिछड़े एक्जिट पोल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA