नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने साफ किया कि मध्य प्रदेश में किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी।
आप या आपके परिवार का कोई सदस्य मध्य प्रदेश के किसी सरकारी विभाग में आउटसोर्स के तौर पर काम कर रहा है, तो पिछले कुछ दिनों से चल रही खबरों ने आपकी नींद जरूर उड़ा दी होगी। हर तरफ यही चर्चा थी कि आने वाले समय में लाखों कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है। इसके बाद उन्हें घर बैठना पड़ेगा।
वहीं अब इस पूरे मामले पर खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने तस्वीर पूरी तरह साफ कर दी है। उन्होंने कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रहने की गारंटी दी है। साथ ही इस मुद्दे पर फैल रही सभी अफवाहों पर भी पूरी तरह विराम लगा दिया है।
नहीं, किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि नौकरी से हटाने की बातें पूरी तरह भ्रामक हैं और आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।
क्या है
दरअसल इस पूरी घटना की शुरुआत योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के एक आदेश के बाद हुई थी। इस आदेश में वित्त विभाग के दिशा निर्देशों का हवाला दिया गया था। आदेश में कहा गया था कि 31 मार्च 2027 तक नियमित पदों के विरुद्ध रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई पूरी की जाए।
इस आदेश में सिर्फ चतुर्थ श्रेणी यानी फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों को ही छूट दी गई थी। बाकी श्रेणियों में आउटसोर्स सेवाएं खत्म करके उनकी जगह जरूरत के हिसाब से नियमित पदों पर भर्ती करने की तैयारी की बात सामने आई थी। इसी वजह से पूरे प्रदेश में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अपनी रोजी रोटी छिनने का डर बैठ गया था।
सरकारी आदेश सामने आने के बाद कर्मचारी संगठनों ने अपनी चिंता जाहिर की थी। अस्थायी आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने एक दावा किया था। उन्होंने कहा था कि इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर करीब 2 से ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। उनके मुताबिक प्रदेश के अलग अलग विभागों में 5 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बता दें कि मंगलवार, 24 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास के संवाद भवन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ही संबोधित किया था।
इस दौरान उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी को लेकर चल रही सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश के किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की जो बातें चल रही हैं वे पूरी तरह से भ्रामक हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में जो मौजूदा व्यवस्था चल रही है, वह आगे भी जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि सरकार की ताकत और पहचान कर्मचारियों की बुलंदी से होती है।
जब कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान होगी तभी प्रदेश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार नीतियां बनाती है। साथ ही योजनाएं तैयार करती है लेकिन उन्हें अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर्मचारी ही करते हैं। कर्मचारियों का सम्मान और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अभिनंदन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नियमित सरकारी कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों की भी जानकारी दी।
पदोन्नति और नई भर्ती: मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खाली पदों पर भर्ती का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के सभी विभागों में एक लाख से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
दो बच्चों की सीमा समाप्त: राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों के लिए लागू दो बच्चों की सीमा की नीति को खत्म कर दिया है।
CPCT में छूट और भत्तों में सुधार: सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदों पर पदोन्नति के लिए कुछ शर्तों के साथ CPCT की अनिवार्यता से छूट दी गई है। इसके अलावा कर्मचारियों के करीब 26 प्रकार के भत्तों का पुनरीक्षण भी किया गया है।
अनुकंपा नियुक्तियों का निराकरण: दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देने के मामलों को तेजी से सुलझाया जा रहा है। अकेले स्कूल शिक्षा विभाग में ही एक हजार से ज्यादा अनुकंपा नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।
कर्मचारियों के लिए किए गए इन फैसलों से कर्मचारी संगठन खुश नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में करीब 40 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गजमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की सालों से चली आ रही समस्याओं को दूर किया है। उन्होंने पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और अनुकंपा नियुक्ति को लेकर लिए गए फैसलों को कर्मचारियों के हित में बताया।
FAQ
1. क्या मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को 31 मार्च 2027 तक नौकरी से निकाल दिया जाएगा?
नहीं, किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि नौकरी से हटाने की बातें पूरी तरह भ्रामक हैं और आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।
नहीं, किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि नौकरी से हटाने की बातें पूरी तरह भ्रामक हैं और आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।
क्या है आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी से जुड़ा विवाद?
इस आदेश में सिर्फ चतुर्थ श्रेणी यानी फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों को ही छूट दी गई थी। बाकी श्रेणियों में आउटसोर्स सेवाएं खत्म करके उनकी जगह जरूरत के हिसाब से नियमित पदों पर भर्ती करने की तैयारी की बात सामने आई थी। इसी वजह से पूरे प्रदेश में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अपनी रोजी रोटी छिनने का डर बैठ गया था।
ढाई लाख कर्मचारियों की नौकरी पर था संकट
किन विभागों और पदों पर काम कर रहे हैं ये कर्मचारी
- प्रमुख पद: डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और ऑफिस असिस्टेंट समेत कई अन्य श्रेणियों के कर्मचारी इसमें शामिल हैं।
- प्रमुख विभाग: बिजली कंपनियों, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, पंचायत, कलेक्ट्रेट, शिक्षा, लोक निर्माण और जल संसाधन विभाग में बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं।
सीएम मोहन यादव ने खत्म किया सारा भ्रम
इस दौरान उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी को लेकर चल रही सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश के किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की जो बातें चल रही हैं वे पूरी तरह से भ्रामक हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में जो मौजूदा व्यवस्था चल रही है, वह आगे भी जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि सरकार की ताकत और पहचान कर्मचारियों की बुलंदी से होती है।
जब कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान होगी तभी प्रदेश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार नीतियां बनाती है। साथ ही योजनाएं तैयार करती है लेकिन उन्हें अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर्मचारी ही करते हैं। कर्मचारियों का सम्मान और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पदोन्नति, भत्तों और अनुकंपा नियुक्ति पर क्या बोले सीएम?
कर्मचारियों के हित में लिए गए प्रमुख फैसले
दो बच्चों की सीमा समाप्त: राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों के लिए लागू दो बच्चों की सीमा की नीति को खत्म कर दिया है।
CPCT में छूट और भत्तों में सुधार: सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदों पर पदोन्नति के लिए कुछ शर्तों के साथ CPCT की अनिवार्यता से छूट दी गई है। इसके अलावा कर्मचारियों के करीब 26 प्रकार के भत्तों का पुनरीक्षण भी किया गया है।
अनुकंपा नियुक्तियों का निराकरण: दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देने के मामलों को तेजी से सुलझाया जा रहा है। अकेले स्कूल शिक्षा विभाग में ही एक हजार से ज्यादा अनुकंपा नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।
40 कर्मचारी संगठनों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की सालों से चली आ रही समस्याओं को दूर किया है। उन्होंने पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और अनुकंपा नियुक्ति को लेकर लिए गए फैसलों को कर्मचारियों के हित में बताया।
FAQ
1. क्या मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को 31 मार्च 2027 तक नौकरी से निकाल दिया जाएगा?
नहीं, किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि नौकरी से हटाने की बातें पूरी तरह भ्रामक हैं और आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।
बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा
By Aman Vaishnav
MP में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, आज अधिकारियों का प्रशिक्षण, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 40 सवाल
By Sandeep Kumar
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel