NEWS STRIKE: MP में 2.5 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट ? आउटसोर्स पर सरकार का बड़ा फैसला

Harish Divekar | Published:
Share
चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर सभी आउटसोर्स सेवाएं 31 मार्च 2027 तक होंगी समाप्त
चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर सभी आउटसोर्स सेवाएं 31 मार्च 2027 तक होंगी समाप्त

संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षक जैसे वर्गों के बाद अब प्रदेश में आउटसोर्स हुए कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। कर्मचारियों के कई वर्ग ऐसे हैं जो स्थाई नहीं है और अरसे से वो अपने हक की आवाज बुलंद करते रहे हैं। ऐसे ही तबकों में अब आउटसोर्स कर्मचारियों का नाम भी जुड़ा है।

जिनकी रोटी रोटी पर सरकार के एक फैसले के बाद संकट के बादल मंडराने लगे हैं। लाखों कर्मचारी सरकार के फैसले की जद में आने वाले हैं। उनके मुद्दे पर अब राजनीति भी गरमाने लगी है।

आउटसोर्स कर्मचारियों सेवाएं समाप्त करने फैसला

मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों की एक बड़ी जिम्मेदारी आउटसोर्स कर्मचारियों पर ही है, जिन्हें अक्सर सरकारी दफ्तर की रीढ़ भी माना जाता है। ऐसे ही कर्मचारियों के भविष्य पर अब एक फैसले से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सरकार ने फैसला लिया है कि चतुर्थ श्रेणई को छोड़कर सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च 2027 तक खत्म हो जाएंगी। इसमें वो सभी कर्मचारी शामिल हैं जो किसी भी स्वीकृत नियमित पद के विरूद्ध काम पर रखे गए हैं। वित्त विभाग के निर्देश मिलने के बाद एकनोमिक और स्टेटिस्टिक्स डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर दिए हैं।

करीना कपूर का शाही पेंडेंट: भोपाल की बेगमों के इतिहास से जुड़ा अनमोल खजाना | Kareena Kapoor's Royal Pendant: A Priceless Treasure Linked to the History of Bhopal's Begums
News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?
14 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
करीना कपूर का एक पेंडेंट क्या वायरल हुआ, भोपाली बेगमों का इतिहास भी खंगाला जाने लगा है। एक एक्ट्रेस की ज्वेलरी के बहाने ही सही, भोपाल का गौरवशाली इतिहास तो जानने में दिलचस्पी ली जा रही है। नहीं तो अकबर, शाहजहां, राजा भोज की बात होती है। भोपाली बेगमों की बात तो किसी सिलेबस का हिस्सा भी नहीं बन सकी है।

ढाई लाख कर्मचारी अपनी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे

अगले साल मार्च तक इस फैसले पर मुकम्मल तौर पर अमल हो जाएगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब ढाई लाख कर्मचारी अपनी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे। खुद अस्थाई आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा की जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब पांच लाख कर्मचारी ऐसे हैं जो आउटसोर्स किए हुए हैं। नए आदेश जारी होने के बाद करीब ढाई लाख कर्मचारियों की नौकरी संकट में आ गई है। जिसमें एक लाख से ज्यादा महिला कर्मचारी शामिल हैं।

बीजेपी नेताओं के करीबियों की दबंगई: पुलिस को धमकाने और ड्रग्स तस्करी के दो बड़े मामले, सत्ता का नशा या कानून का खौफ खत्म? | BJP Leaders' Associates' Arrogance: Two Major Cases of Threatening Police and Drug Trafficking, Intoxication of Power or End of Fear of Law?
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
12 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
बीजेपी नेता तो नेता अब उनके चमचे भी खुद को बाहुबली नेता समझने लगे हैं। कोई पुलिस को धमका रहा है तो कोई खुलेआम ड्रग्स के कारोबार से जुड़ रहा है। बीजेपी नेताओं की मनमर्जी, मनमानी के किस्से सुनाते सुनाते अब मैं थक चुका हूं। लेकिन ये किस्से या घटनाएं हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं।

बिजली विभाग में 55 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी

मध्यप्रदेश में बहुत से विभागों का काम ऐसे ही कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। बिजली विभाग में 55 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हैं। इसके अलावा हेल्थ, एजुकेशन, नगरीय निकाय, पीडब्ल्यूडी, जल संसाध, पंचायत कलेक्ट्रेट जैसे कई विभागों में आउटसोर्स कर्मचारी भरे पड़े हैं, जो ज्यादातर डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेशन या ऑफिस असिस्टेंट जैसे पदों पर तैनात हैं। ये कर्मचारी उस समय भी पूरी तरह मुस्तैदी से काम कर रहे थे जब कोरोना की वजह से कई दफ्तरों में उपस्थिति ना के बराबर हो गई थी।

एमपी छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला: युवा नेतृत्व के सूखे पर लगेगी रोक? | High Court's decision on MP student union elections: Will it stop the drought of youth leadership?
NEWS STRIKE: एमपी में छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला, क्या खत्म होगा युवा नेतृत्व का सूखा?
07 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
शिवराज सिंह चौहान, अभिजीत दीपके, नेहा बोरा, जीतू पटवारी… राजनीति में प्रखर और मुखर पहचान बनाने वाले नेता एक बार फिर मध्यप्रदेश की राजनीति में चमक सकेंगे। अदालत के एक फैसले के बाद यूथ आईकॉन के रूप में पहचान बनाने वाले नेता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब तक खुद बीजेपी और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने नए छात्र नेता बनने की प्रक्रिया पर कुछ पाबंदी लगाई थीं।

कौन होते हैं आउटसोर्स कर्मचारी?

मैं आपको बता दूं आउटसोर्स कर्मचारी ऐसे कर्मचारी होते हैं जिनकी नियुक्ति नियमित सरकारी प्रक्रिया के तहत नहीं होती। उन्हें डेली बेसिस पर या काम करने के घंटों के अनुसार वेतन मिलता है। वो सरकारी कर्मचारी की तयशुदा डेफिनेशन में नहीं आते। जितना काम उतने पैसे। इसलिए उन्हें आउटसोर्स कर्मचारी कहा जाता है। इनकी छुट्टियों के नियम भी अलग होते हैं। जरूरी नहीं कि उन्हें सवैतनिक अवकाश मिलते हों। इसके बावजूद ये कर्मचारी चाह कर भी अपने काम में कोई कोताही नहीं कर सकते हैं।

अब जब इन कर्मचारियों के रोजगार पर संकट के बादल गहराए हैं तो राजनीति भी जोर पकड़ रही है। कांग्रेस ने सरकार के फैसले का विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने ये आरोप भी लगाए हैं कि सरकार नए रोजगार देने में तो नाकाम रही है और अब जो लोग सालों काम कर रहे हैं. उनकी नौकरी पर भी संकट लाद रही है।

विपक्ष ने की सरकार ये मांग

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस संबंध में एक ट्वीट किया है और कुछ मांगे सरकार के सामने रखी हैं। पटवारी ने पहली मांग रखी है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के संबंध में लिया गया फैसला वापस लिया जाए। नियमित भर्ती प्रक्रिया में भी उनका ध्यान रखने की मांग की गई है। साथ ही नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने तक आउटसोर्स कर्मचारियों को काम करते रहने की भी मांग रखी है। पटवारी ने अपने ट्वीट में इस फैसले के कुछ लब्बोलुआब भी निकाले हैं और सरकार को घेरा है।

बाबा बागेश्वर के विवादित बयान: राम-कृष्ण तुलना से लेकर दुर्गा पूजा तक, लोकप्रियता या सियासत? | Baba Bageshwar's Controversial Statements: From Ram-Krishna Comparison to Durga Puja, Popularity or Politics?
NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?
05 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
विवादित बयान देकर बाबा बागेश्वर यानी कि धीरेंद्र शास्त्री केन्या चले गए हैं। विदेशी जंगलों में भटकते हुए भी भगवान श्रीराम को याद कर रहे हैं। क्या वनों को देखकर उन्हें भगवान कृष्ण की याद आई होगी। वही श्री कृष्ण जिन पर कुछ दिन पहले उन्होंने ऐसा बयान दिया कि फिर विवादों में घिर गए। फिर यू टर्न मारा और अपने ही बयान पर सफाई भी दे डाली।

आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर क्या है सरकार की सफाई

इस मुद्दे पर सरकार ने भी सफाई दी है सरकार का तर्क है कि हर आउटसोर्स कर्मचारी की नियुक्ति एजेंसियों के जरिए होती है, जिसका बकायदा एक कॉन्ट्रेक्ट भी होता है। यानी कि कर्मचारियों को ये पता होता है कि वो कब तक नौकर कर सकते हैं। कब तक उनका कॉन्ट्रेक्ट जारी रहेगा और वो किन शर्तों पर काम करेंगे। सरकार ने ये भी साफ किया है कि आउटसोर्सिंग खत्म करके वो नियमित भर्ती प्रक्रिया से कर्मचारी रखेगी। काम काज के लिहाज से ये फैसला सही है,लेकिन जिनका घर अब इसी रोजगार की बदौलत चल रहा है।

उनके लिए क्या अचानक आया ये फैसला सही है। अगर नौकरी छिन गई तो अब ऐसे आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी कहां मिलेगी। क्या आप को लगता है कि फैसले पर अमल करने से पहले इन सब सवालों के जवाब मिलना जरूरी हैं। बात सिर्फ लाखों कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। इस फैसले का असर उनके परिवार तक पड़ेगा। यानी संकट वाकई बड़ा है। जिस पर सिर्फ राजनीति करना काफी नहीं है। ऐसा ठोस हल निकलना चाहिए कि कर्मचारियों का घर भी चलता रहे और सरकारी प्रक्रिया भी बाधित न हो।
Tags:
  • NEWS STRIKE
  • आउटसोर्स कर्मचारियों
  • आउटसोर्स कर्मचारी
  • मध्यप्रदेश
  • अतिथि शिक्षक
  • न्यूज स्ट्राइक
  • बिजली विभाग
  • Outsource employees MP
  • MP outsourced employees jobs
  • जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस
भोपाल में 19 नवंबर को BJP की बड़ी बैठक, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे क्लास, सरकार-संगठन के बीच समन्वय पर मंथन

By Sandeep Kumar

भोपाल में 19 नवंबर को BJP की बड़ी बैठक, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे क्लास, सरकार-संगठन के बीच समन्वय पर मंथन
शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान

By Sandeep Kumar

शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान
सनी देओल की सूर्या पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब

By Mukesh Sharma

सनी देओल की सूर्या पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब
भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

By Amresh Kushwaha

भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित

By Amresh Kushwaha

ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित
भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

By Sandeep Kumar

भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल