सनी देओल की 'सूर्या' पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब

Mukesh Sharma | Published:
Share
सनी देओल की सूर्या की रिलीज टली, डॉक्टरों के विरोध के बीच हाईकोर्ट में मामला
सनी देओल की सूर्या की रिलीज टली, डॉक्टरों के विरोध के बीच हाईकोर्ट में मामला

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही कानूनी विवाद में फंस गई है। फिल्म में डॉक्टरों और अस्पतालों की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए),राजस्थान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।अदालत ने फिल्म निर्माता एम.एम. मूवीज से जवाब भी मांगा है।

राजस्थान हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए निर्देश दिया है कि सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र मिलने से पहले फिल्म को सिनेमाघरों या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाए। फिल्म की रिलीज से पहले सामने आए टीजर को लेकर डॉक्टरों ने आपत्ति जताई है। आईएमए का आरोप है कि फिल्म में अस्पतालों और चिकित्सा व्यवस्था में भ्रष्टाचार से जुड़े दृश्यों के जरिए डॉक्टरों की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

संगठन का कहना है कि ऐसे दृश्य आम लोगों के बीच चिकित्सा पेशे को लेकर गलत धारणा पैदा कर सकते हैं। डॉक्टरों की आपत्ति केवल किसी एक किरदार को लेकर नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय के चित्रण से जुड़ी है।

डॉक्टरों ने अक्टूबर में ही जताई थी आपत्ति

आईएमए, राजस्थान की ओर से एडवोकेट प्रांजुल चोपड़ा ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि संगठन ने 22 और 23 अक्टूबर को संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

आईएमए के मुताबिक, ज्ञापन देने के बावजूद आपत्तियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद संगठन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई जस्टिस समीर जैन ने की। अदालत ने फिल्म निर्माता से जवाब मांगते हुए अगली सुनवाई 20 नवंबर को निर्धारित की है।

सेंसर बोर्ड की मंजूरी से पहले रिलीज नहीं

हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम निर्देश में स्पष्ट किया है कि सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र मिलने से पहले फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाए। यह निर्देश सिनेमाघरों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म जारी करने के संबंध में भी दिया गया है।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास ने याचिका का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि फिल्म की समीक्षा पूरी होने से पहले याचिका दायर करना समय से पहले उठाया गया कदम है।

केंद्र की ओर से अदालत को भरोसा दिलाया गया कि फिल्म के प्रमाणन के दौरान सिनेमैटोग्राफ अधिनियम की धारा 5बी के प्रावधानों का पालन किया जाएगा। इसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था, शालीनता, नैतिकता और अन्य निर्धारित मानकों के साथ आईएमए की आपत्तियों पर भी विचार किया जाएगा।

<br>प्रतापगढ़ जेल में बंदियों से वसूली का आरोप, आईफोन के लिए मांगे 50 हजार
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन
16 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जेल में बंद कैदी के पास आईफोन हो तो सवाल उठना लाजिमी है। लेकिन राजस्थान की प्रतापगढ़ जिला जेल से सामने आए आरोप और भी चौंकाने वाले हैं। यहां जेल के अंदर आईफोन चलाने के लिए 50 हजार रुपए तक मांगे जाने का दावा किया गया है। सामान्य मोबाइल के लिए 30 हजार और तंबाकू पहुंचाने के लिए 1500 रुपए वसूलने का भी आरोप है। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बंदी ने किया है। इससे पहले जेल में तलाशी के दौरान आईफोन समेत कई मोबाइल मिल चुके हैं। अब सवाल उठ रहा है कि इतनी सख्त सुरक्षा के बीच जेल में मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं? और क्या प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है?

20 नवंबर को रिलीज होनी थी फिल्म

सनी देओल की यह फिल्म पहले 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र नहीं मिलने और डॉक्टरों के विरोध के बीच निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टाल दी है। फिलहाल नई रिलीज तारीख घोषित नहीं की गई है।

दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन फिल्म को सिनेमाघरों में पहुंचना था, उसी दिन हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई भी तय है। अब फिल्म की रिलीज को लेकर आगे की स्थिति सेंसर बोर्ड की प्रमाणन प्रक्रिया और अदालत में होने वाली सुनवाई के बाद स्पष्ट होगी।

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले हुआ था IED विस्फोट | Shri Ganganagar Railway Track Blast Case Takes New Turn: Two Bomb-like Boxes Found Near Track, IED Explosion Occurred 13 Days Ago
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
16 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के बेहद करीब दो संदिग्ध बमनुमा बॉक्स मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह वही इलाका है, जहां ठीक 13 दिन पहले रेलवे ट्रैक को उड़ाने के लिए विस्फोट किया गया था। 16 नवंबर को इस ब्लास्ट केस के जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी पंजाब से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को लाए थे।

रिटायर्ड पुलि स अधिकारी बने हैं सनी देओल

'सूर्या: अंत से आरंभ तक' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन मलयालम फिल्मकार एम. पद्मकुमार ने किया है। फिल्म में सनी देओल एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक मामले की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मुख्य किरदार कई चौंकाने वाले तथ्यों तक पहुंचता है।

फिल्म में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, टीनू आनंद, मनीष वाधवा और जिष्णु सेनगुप्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह वर्ष 2018 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'जोसेफ' का हिंदी रूपांतरण है।

राजस्थान में आयुष्मान योजना के नियमों का उल्लंघन: बिना बायोमेट्रिक जांच के इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों पर कार्रवाई की तलवार | Ayushman Yojana Rules Violated in Rajasthan: Treatment Approved Without Biometric Verification, Action Looms for Guilty Hospitals
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
16 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत कुछ अस्पतालों ने मरीजों की पहचान के लिए बनाई गई वैकल्पिक मंजूरी प्रक्रिया को ही नियमित रास्ता बना लिया। मरीज का आधार बायोमेट्रिक सत्यापन करने के बजाय चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (MOIC) की मंजूरी से बड़ी संख्या में इलाज की ऑनलाइन स्वीकृतियां जारी की जा रही थीं।

अब निर्माता के जवाब और सेंसर बोर्ड के फैसले पर नजर

फिल्म को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अदालत और सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया तक पहुंच गया है। एक तरफ आईएमए डॉक्टरों की छवि को लेकर आपत्ति जता रहा है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म के प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

हाईकोर्ट ने फिलहाल निर्माता से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। यह स्पष्ट करना जरूरी है कि अदालत ने अभी फिल्म में लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला नहीं दिया है। मौजूदा निर्देश सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र मिलने से पहले फिल्म जारी नहीं करने से संबंधित हैं।

MP में 280 नए बस रूट शुरू: यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | MP to Start 280 New Bus Routes: Travel to 5 States Including UP-Rajasthan Will Become Easier, Passengers to Get Big Relief
MP में बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 280 नए रूट पर चलेंगी बसें, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान
16 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश में बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश के अलग-अलग शहरों के बीच बस सेवाएं बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन को सही ठहराते हुए इसके खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है।

Tags:
  • सनी देओल
  • सूर्या फिल्म
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • डॉक्टरों का विरोध
  • आईएमए राजस्थान
  • फिल्म रिलीज
  • सेंसर बोर्ड
  • Sunny Deol
  • Suryaa Movie
  • Rajasthan High Court
सीएम मोहन यादव ने शहडोल को दी 357 करोड़ की सौगात, गांवों में सरकारी बसें चलाने का ऐलान

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने शहडोल को दी 357 करोड़ की सौगात, गांवों में सरकारी बसें चलाने का ऐलान
भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

By Amresh Kushwaha

भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित

By Amresh Kushwaha

ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित
भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

By Sandeep Kumar

भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल
CG Top News : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल से गरमाई सियासत, आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का दांव, युवाओं के लिए मेडिकल में खुले नए रास्ते

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल से गरमाई सियासत, आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का दांव, युवाओं के लिए मेडिकल में खुले नए रास्ते
MP में बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 280 नए रूट पर चलेंगी बसें, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान

By Amresh Kushwaha

MP में बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 280 नए रूट पर चलेंगी बसें, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का चौथा चरण संपन्न, टोंक में सबसे ज्यादा 86.09 प्रतिशत मतदान

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का चौथा चरण संपन्न, टोंक में सबसे ज्यादा 86.09 प्रतिशत मतदान