लाड़ली बहना के पैसों से अंडा खाओ, मुर्गा खाओ... पर वोट कमल को ही देना! महिलाओं से बोले भाजपा विधायक

Aman Vaishnav | Updated:
Share
बालाघाट के लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के पैसों से अंडे और मुर्गा खाने की सलाह दे रहे हैं।
बालाघाट के लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के पैसों से अंडे और मुर्गा खाने की सलाह दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश की राजनीति में कब किस नेता का कौन सा बयान चर्चा का विषय बन जाए यह कहना बड़ा मुश्किल है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र से सामने आया है। यहां भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे (BJP MLA Rajkumar Karrahe) अपने एक अनोखे बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के पैसों का सही इस्तेमाल करने की सलाह देते दिख रहे हैं। वहीं उनकी यह सलाह सामान्य खान पान से हटकर अंडे, मुर्गा और मछली खाने तक पहुंच गई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।

विधायक का एहसान लौटाने के लिए युवक ने जनता से मांगे पैसे, लाइव ट्रांजैक्शन कर कहा- अब कोई लेना-देना नहीं | Youth Collects Money from Public to Repay MLA's Favor, Says 'No More Association' After Live Transaction
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
22 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
आज के दौर में लोग नेताओं से मदद पाने के लिए इधर उधर चक्कर लगाते फरते हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बिल्कुल उलट और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां योगेश गढ़वाल (बिट्टू) नाम के एक युवक ने स्थानीय विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) को 20 हजार रुपए वापस लौटा दिए हैं।

मेले से लौटते समय हुई यह मुलाकात

यह पूरी घटना मंगलवार, 24 नवंबर की शाम की बताई जा रही है। विधायक राजकुमार कर्राहे लांजी विधानसभा क्षेत्र के आलीटोला में आयोजित मेले में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें कुछ आदिवासी महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे बैठकर कुछ खाते हुए दिखाई दिए। यह देखकर विधायक ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और उन महिलाओं के पास जाकर बातचीत शुरू कर दी।

महिलाओं से पूछा क्या खा रही हो?

जब विधायक ने महिलाओं के पास जाकर पूछा कि वे क्या खा रही हैं, तो एक महिला ने जवाब दिया कि वह खुद नहीं खा रही है, बल्कि उसके बच्चे खा रहे हैं। इसी बातचीत के दौरान विधायक राजकुमार कर्राहे ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का हालचाल जानना शुरू कर दिया। इसका वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

लाड़ली बहना के पैसे से अंडा मुर्गा खाने की सलाह

विधायक राजकुमार कर्राहे ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें लाडली बहना योजना की राशि समय पर मिल रही है या नहीं। जब महिलाओं ने मुस्कुराते हुए हां में जवाब दिया। इसके बाद विधायक ने उन्हें एक अनोखी सलाह दे डाली। उन्होंने महिलाओं से कहा कि योजना से मिलने वाले इन पैसों से खूब अंडे, मुर्गा और मछली खाओ और हमेशा स्वस्थ रहो। जानकारी के अनुसार इसके बाद ही विधायक ने कहा कि वोट कमल को ही देना। विधायक का यह अंदाज और उनके ये शब्द अब इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गए हैं।

टाइगर रिजर्व में डीजे-ढोल पर नाचे ग्रामीण, शिवराज भी थे मौजूद; वन विभाग ने मांगी 3 दिन में रिपोर्ट | DJ and Drums played in Tiger Reserve, Shivraj also present; Forest Department seeks report in 3 days
टाइगर रिजर्व में गूंजे डीजे और ढोल, शिवराज भी थे मौजूद, वन विभाग ने जांच बैठाकर तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
18 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
जिस टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की शांति और सुरक्षा सबसे जरूरी है, वहां रात के समय ढोल-डीजे की गूंज अब जांच के घेरे में आ गई है। रायसेन के रातापानी टाइगर रिजर्व में हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद थे।

वायरल वीडियो पर विधायक की सफाई

वीडियो वायरल होने और बयान पर विवाद शुरू होने के बाद विधायक राजकुमार कर्राहे खुद सामने आए। उन्होंने पूरे मामले पर सफाई दी। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का आखिरी हिस्सा रिकॉर्ड नहीं हुआ है। उनका कहना है कि अंडे और मुर्गा खाने की बात कहने के तुरंत बाद उन्होंने महिलाओं से साफ पानी पीने की बात कही। इसके अलावा शराब से पूरी तरह दूर रहने की अपील भी की थी।

विधायक ने कहा कि वे जब भी गांवों में जाते हैं, तो लोगों को अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक खाना खाने और नशे से दूर रहने की सलाह देते हैं।

कौन हैं राजकुमार कर्राहे?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आए राजकुमार कर्राहे का राजनीतिक सफर भी पहुत उतार चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से ही की थी। हालांकि पार्टी में लगातार अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजकुमार कर्राहे ने एक बार फिर भाजपा में वापसी की। इसके बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए लांजी विधानसभा सीट से टिकट दे दिया। हालांकि उनके टिकट का पार्टी के ही पूर्व विधायक और समर्थकों ने खुलकर विरोध किया था। इसे लेकर उस समय स्थानीय भाजपा संगठन में बहुत खींचतान भी देखने को मिली थी।

MP पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: पूर्व DG बोले- अफसरों की ढीली निगरानी से बेखौफ मैदानी अमला, कई मामले आए सामने | MP Police Faces Serious Corruption Allegations: Former DG Says Lax Supervision by Officers Empowers Field Staff, Numerous Cases Emerge
MP पुलिस की वर्दी पर भ्रष्टाचार के दाग! पूर्व स्पेशल DG बोले- अफसरों की ढीली निगरानी से बेखौफ मैदानी अमला
19 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
सिवनी के एक होटल में प्रेमी जोड़े को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह सब एडिशनल एसपी की मौजूदगी में हुआ। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस घटना ने एक बार फिर मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags:
  • भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे
  • Ladli Behna Yojana
  • लाड़ली बहना योजना
  • BJP MLA Rajkumar Karrahe
  • विधायक राजकुमार कर्राहे
  • सोशल मीडिया
  • आम आदमी पार्टी
  • भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का बयान
आईएएस पल्लवी मिश्रा ने IAS आदित्य शर्मा से की शादी, दादा DSP, पिता वकील तो भाई एमपी में SP पद पर हैं तैनात

By Aman Vaishnav

आईएएस पल्लवी मिश्रा ने IAS आदित्य शर्मा से की शादी, दादा DSP, पिता वकील तो भाई एमपी में SP पद पर हैं तैनात
पारस पोर्टल से लेकर उच्च शिक्षा तक की समीक्षा करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, शाम को इन्फ्लुएंसर्स का करेंगे सम्मान

By Harrison Masih

पारस पोर्टल से लेकर उच्च शिक्षा तक की समीक्षा करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, शाम को इन्फ्लुएंसर्स का करेंगे सम्मान
फाइनल एग्जाम से पहले उलझन में छात्र, एमपी बोर्ड ने बदला पैटर्न पर स्कूलों ने पुराने प्रारूप से ही ले लिए एग्जाम

By Aman Vaishnav

फाइनल एग्जाम से पहले उलझन में छात्र, एमपी बोर्ड ने बदला पैटर्न पर स्कूलों ने पुराने प्रारूप से ही ले लिए एग्जाम
आज दिल्ली और राजस्थान दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज दिल्ली और राजस्थान दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
तुम्हारी माई की...कागज पर सब कम्प्लीट है, तो पानी कहां जा रहा? खंडवा में अफसरों पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव

By Aman Vaishnav

तुम्हारी माई की...कागज पर सब कम्प्लीट है, तो पानी कहां जा रहा? खंडवा में अफसरों पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव
नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन यादव बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी

By Aman Vaishnav

नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन यादव बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी
बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा

By Aman Vaishnav

बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा