टाइगर रिजर्व में गूंजे डीजे और ढोल, शिवराज भी थे मौजूद
टाइगर रिजर्व में गूंजे डीजे और ढोल, शिवराज भी थे मौजूद, वन विभाग ने जांच बैठाकर तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
रातापानी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में रात के समय तेज डीजे बजाने को लेकर विवाद गहरा गया है।
जिस टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की शांति और सुरक्षा सबसे जरूरी है, वहां रात के समय ढोल-डीजे की गूंज अब जांच के घेरे में आ गई है। रायसेन के रातापानी टाइगर रिजर्व में हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद थे।
अब वन्यजीव विभाग ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि रायसेन जिले के नीलगढ़ गांव में 24 अक्टूबर को ग्रामीणों ने विस्थापन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया था। रात में हुए इस कार्यक्रम में ढोल-ढमाके और तेज आवाज वाले डीजे बजाए गए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्थानीय विधायक रमाकांत भार्गव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। नीलगढ़ गांव रातापानी टाइगर रिजर्व के अधिसूचित क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) और संवेदनशील क्षेत्र में आता है।
पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षणकर्ता अजय दुबे ने कार्यक्रम को लेकर शिकायत की है। उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन बताया है।
शिकायत में Entry Fee, नकद पुरस्कार, DJ, लाउडस्पीकर और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही कार्यक्रम के प्रचार में वन विभाग के कर्मचारियों और समितियों की भूमिका की जांच करने की मांग भी की गई है।
शिकायत के बाद वन्यजीव विभाग की प्रमुख समिता राजौरा ने सोमवार को भोपाल वृत्त के वन संरक्षक को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए हैं।
वन विभाग ने मामले में इन पांच प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी मांगी है...
1. कार्यक्रम के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं और आयोजन कानूनी रूप से सही था या नहीं।
2. कार्यक्रम स्थल टाइगर रिजर्व और संरक्षित क्षेत्र की सीमा में आता है या नहीं।
3. आयोजन में वन विभाग के अधिकारियों या कर्मचारियों की कोई भूमिका थी या नहीं।
4. नियम टूटने पर संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।
5. भविष्य में ऐसे आयोजन रोकने के लिए क्या Guidelines जारी की जाएंगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने सभी तथ्यों की जांच करने को कहा है। भोपाल वृत्त के वन संरक्षक को कार्रवाई के विवरण के साथ तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी।
जांच के बाद साफ होगा कि आयोजन के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही वन्यजीव संरक्षण से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।
वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीलगढ़ के विस्थापित जनजातीय परिवारों से मुलाकात की थी। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके त्याग की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि जंगल और वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपना घर और गांव छोड़ना प्रकृति के प्रति प्रेम की बड़ी मिसाल है।
शिवराज ने कहा कि नए नीलगढ़ में ग्रामीणों की जिंदगी की नई शुरुआत होगी, लेकिन पुरखों की जमीन और बचपन की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने सभी परिवारों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।
![टाइगर रिजर्व में गूंजे डीजे और ढोल, शिवराज भी थे मौजूद]()
विस्थापन से पहले ग्रामीणों ने किया था आयोजन
जिस टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की शांति और सुरक्षा सबसे जरूरी है, वहां रात के समय ढोल-डीजे की गूंज अब जांच के घेरे में आ गई है।मंत्री शिवराज सिंह चौहान#shivrajsinghchouhan #shivraj #saketbhargav #ratapanijungle https://t.co/vK78MOhczS
— Aman Vaishnav (@AmanDas01820397) November 18, 2026
शिकायत के बाद वन विभाग ने लिया एक्शन
शिकायत में Entry Fee, नकद पुरस्कार, DJ, लाउडस्पीकर और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही कार्यक्रम के प्रचार में वन विभाग के कर्मचारियों और समितियों की भूमिका की जांच करने की मांग भी की गई है।
शिकायत के बाद वन्यजीव विभाग की प्रमुख समिता राजौरा ने सोमवार को भोपाल वृत्त के वन संरक्षक को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए हैं।
पांच सवालों पर मांगी जांच रिपोर्ट
1. कार्यक्रम के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं और आयोजन कानूनी रूप से सही था या नहीं।
2. कार्यक्रम स्थल टाइगर रिजर्व और संरक्षित क्षेत्र की सीमा में आता है या नहीं।
3. आयोजन में वन विभाग के अधिकारियों या कर्मचारियों की कोई भूमिका थी या नहीं।
4. नियम टूटने पर संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।
5. भविष्य में ऐसे आयोजन रोकने के लिए क्या Guidelines जारी की जाएंगी।
तीन दिन में मुख्यालय पहुंचेगी रिपोर्ट
जांच के बाद साफ होगा कि आयोजन के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही वन्यजीव संरक्षण से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।
शिवराज ने ग्रामीणों के त्याग को बताया मिसाल
शिवराज ने कहा कि नए नीलगढ़ में ग्रामीणों की जिंदगी की नई शुरुआत होगी, लेकिन पुरखों की जमीन और बचपन की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने सभी परिवारों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।
मुझे नहीं जानते, नशे में हो क्या? टोल टैक्स पर भिड़े भाजपा नेता, कर्मचारी बोला-नशे में तो आप लग रहे हैं
By Aman Vaishnav
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में होटल बनाने पर 30% सब्सिडी देगी सरकार, पंचकोशी मार्ग के गांव बनेंगे पर्यटक ग्राम
By Aman Vaishnav
मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
By Aman Vaishnav
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
By Neel Tiwari
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
By Ramanand Tiwari
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
By Mukesh Sharma